राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का एक प्रतिनिधि मंडल राँची के सांसद संजय सेठ, झारखण्ड सरकार के स्वच्छता एंव पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर,खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, झारखण्ड के लोक गीतकार विक्रम लड़का से मुलाकात कर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण!
आज दिनांक 17.01.2024 दिन बुधवार को राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश पहान के अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल राँची के सांसद संजय सेठ, झारखण्ड सरकार में स्वच्छता एंव पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकूर, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप एंव झारखण्ड के मशहूर आधुनिक गीतकार विक्रम लकड़ा से भेंट मुलाकात कर राँची के इतिहासिक मोराबादी में आगामी 31 जनवरी एंव 01 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय जतरा महोत्सव शामिल होने के लिए आग्रह किया।
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है आज आदिवासी समाज में अपने परंम्परा,रीति रिवाज,सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करना बहूत जरूरी है जतरा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन से आदिवासियों में अपनी परंम्परा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
झारखण्ड सरकार के स्वच्छता एंव पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकूर ने कहा की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन से राष्ट्रीय और राज्य स्तर में आदिवासियों की कला,संस्कृति को आगे बढ़ाने में बल मिलेगा यह एक सराहनीय पहल है राष्ट्रीय जतरा महोत्सव आदिवासियों के लिए नींव का पत्थर सावित होगा।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो ने कहा की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का उद्देश्य आदिवासियों में प्रेम और आपसी भाईचारा को बढ़वा देना है इस आयोजन के माध्यम् झारखण्ड के सभी जिलों से आदिवासी शामिल होगें और अपनी संस्कृति,परंम्परा को प्रदर्शित करेगें और इसे एक उत्सव की तरह मनाऐंगे।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सचिव डब्लू मुण्डा ने कहा की झारखण्ड के 28 आदिवासी विधायकों से संम्पर्क कर उन्हे राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शामिल होने के लिए समिति आग्रह करेगी साथ ही साथ आदिवासी समाजिक,धार्मिक अगुवाओं को भी आमंत्रण किया जाऐगा।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष अजित भगत,निरंजना हैरेंज,उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो, मोहन तिर्की, सचिव अरूण पहान, सह सचिव पवन कुमार, सह कोषाध्यक्ष, सुरेश मिर्धा,अनिल मुण्डा,आईटी सेक्टर विनय नायक,सदस्य मुन्ना टोप्पो, कार्यकरणी सदस्य अजय उराँव इत्यादि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment