Sunday 28 January 2024

बदलता भारत,बढ़ता भारत का मासिक रिपोर्ट कार्ड है प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम : बाबूलाल मरांडी

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 28, 2024 :: 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश में सामूहिक शक्ति का हुआ जागरण : कर्मवीर सिंह

रांची : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109 वाँ  संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के द्वारा बूथ स्तर  पर सुना गया। दिनों दिन कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ती जा रही। महीना का अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम को सुनना यह देश के आम खास सभी लोगों के रूटीन में शामिल हो गया है।
भाजपा के सभी प्रदेश, जिला,मंडल, शक्ति केंद्र एवम बूथ के पदाधिकारियों सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर कार्यक्रम को सुना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चुटिया में  बूथ संख्या 53को मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, जिला महामंत्री वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश बदल रहा है,देश बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भारत के इस बदलाव की,प्रगति की,बढ़ते कदमों की चर्चा रहती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत के प्रधानमंत्री देश की जनता के पास प्रत्येक माह एक प्रगति रिपोर्ट रखते है जिसमे बढ़ते भारत ,बदलते भारत की स्पष्ट छवि  दिखती है।
उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ऐसा लगता है जैसे यह जन जन की बात है। यह भारत की बात है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात में सबका साथ, सबका विकास की झलक दिखती है। 
कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सामूहिक शक्ति का पुनर्जागरण हुआ है। आजाद भारत में  कई सामाजिक बदलाव  को सामूहिक शक्ति के कारण सफल किया गया।
उन्होंने कहा कि  स्वच्छ भारत अभियान,डिजिटल भारत, कोविड से लड़ाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य भारत ने मोदी जी के नेतृत्व में सामूहिक शक्ति के जागरण  से पूर्ण हुए।
उन्होंने कहा कि देश में नारी सशक्तिकरण का लक्ष्य प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में  हो रहा। भारत की प्रगति में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की जा रही।

No comments:

Post a Comment