Tuesday 30 January 2024

भारतीय फुटबॉल टीम में झारखंड की सात बालिकाओं का चयन : जाएगी ढाका

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 30, 2024 :: 
झारखंड से सूचीबद्ध खिलाड़ियों को SAFF अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। टीम 1 से 8 फरवरी 2024 तक चैंपियनशिप के लिए ढाका, बांग्लादेश की यात्रा करेगी। 
इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने  झारखंड फुटबॉल फेडरेशन को सूचित किया है कि भारतीय फुटबॉल टीम में झारखंड की सात बालिकाओं का चयन हुआ है .

भारतीय महिला फुटबॉल टीम के लिए झारखंड से चुनी गई बालिकाओं के नाम निम्नलिखित है
1 निशिमा कुमारी 
2 शिवानी टोप्पो 
3 ललिता बोयपाई 
4 मेनका देवी लौरेमबम 
5 बबीता कुमारी 
6 नीतू लिंडा 
7 विकसित बारा .

झारखंड फुटबॉल फेडरेशन के महासचिव गुलाम रब्बानी ने सभी चयनित बालिका खिलाड़ियों के  उज्जवल भविष्य की कामना की है .झारखंड फुटबॉल फेडरेशन के कोऑर्डिनेटर आशीष बोस और प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश सिंह “जग्गू” ने सभी नवचयनित बालिका खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है .
                                                           
                                                                      

No comments:

Post a Comment