Monday 29 January 2024

किशोरों के यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के विषय में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी : डॉ. पुष्पा

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 29, 2024 :: 
टेक हब झारखंड ने आज रांची में अपने राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी की | 
टेक हब, सिनी और झपैगो का एक सम्मिलित प्रयास है | यह झारखंड में युवाओं के परिवार नियोजन / यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के परिणामों में सुधार के अंतिम लक्ष्य के साथ काम कर रही है| इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, टेक हब से जुड़े हुए नागरिक समाज संगठनों के क्षमता वर्धन के लिए समर्पित है। टेक हब के कुल 43 सदस्य पिछले दो वर्षो से इस दिशा में लगातार कार्यरत है|
 
झपैगो के वरिष्ट अधिकारी  डॉ. कमलेश, उप-निदेशक ने कहा की झपैगो को इस  यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व है, जो झारखंड में सकारात्मक स्वास्थ्य सेवा परिणामों में योगदान देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया की इस अनोखे पहल को आप सभी को मिलकर आगे ले कर जाना है| झपैगो से हर संभव तकनिकी सहयोग देने का प्रयास किया जायेगा| 

उनके साथ अमित घोष, कार्यक्रम प्रबंधक, ने टेक के दो वर्ष की यात्रा और उसके परिणामों को साझा किया|
श्रीमती रश्मि, केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची ने अपना अनुभा साझा करते हुए कहा की जहा एक तरफ उन्हें टेक हब के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के मौका मिला, वही दूसरी तरफ उनके संसथान के छात्रों को नए विषयों के बारे में जानकारी मिली| उनके लिए यह एक अनोखा अनुभव था| 
सरकारी सहायता की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख अधिकारी टेक हब और सरकारी एजेंसियों के बीच साझेदारी के सकारात्मक प्रभाव पर दृष्टि आकर्षण किया | श्रीमती गुंजन, राज्य सलाहकार, परिवार नियोजन , NHM ने हब से जुड़े सदस्यों को अपने-अपने जिलों में मिलकर काम करने को कहा जिससे की चल रहे सरकारी परियोजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिले| 
डॉ. पुष्पा, नोडल अधिकारी, मातृ स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन, NHM ने कहा की किशोरों के यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के विषय में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है| कभी-कभी जिलों में विशेष कार्यक्रमों के लिए NGOs की भूमिका बहुत अहम् है और जरूरत पड़ने पर हम उन तक पहुचेंगे|  डॉ. लाल, उप-निदेशक, NCD एवं IEC , NHM ने कहा की  हब के साथ सरकार का सहयोग FP/SRH पहल को आगे बढ़ाने में सहायक रहा है। हम प्राप्त प्रयासों और परिणामों की सराहना करते हैं।

No comments:

Post a Comment