Saturday 27 January 2024

प्रदेश भाजपा कार्यालय राँची में बाबूलाल मरांडी ने किया झंडोत्तोलन

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 27, 2024 ::
राष्ट्रीय पर्व लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति दायित्व, कर्तव्य एवं जिम्मेदारी की दिलाता है याद: बाबूलाल मरांडी

बिरसा मुंडा, सिद्धो कान्हू सहित झारखंड के कई महापुरुषों के बलिदान को किया नमन।

झंडोत्तोलन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अमर बलिदानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


रांची : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों के पार्टी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ, यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झंडोत्तोलन  किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि लोकतंत्र और देश के संविधान की गरिमा में वृद्धि के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लें।
कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। हमें संविधान को और मजबूत बनाते हुए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढ़ना है। आज गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लें।
श्री मराण्डी ने गणतंत्र दिवस पर शुभकामना देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में कई लोगो ने अपनी प्राण की आहुति दी। उनमे स्वतंत्रता के लिए कुर्बान सेनानियों की शृंखला काफी लंबी है।
कहा कि उन तमाम हुतात्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ।
कहा कि झारखंड की धरती से भी देश की स्वतंत्रता आंदोलन के लिए भी कई महापुरुष पीछे नहीं रहे, उनमे बिरसा मुंडा, सिद्धो कान्हू, जतरा टाना भगत, वीर बुधु भगत,  नीलाम्बर पीताम्बर, शेख भिखारी, तेलंगा खड़िया, सहित कई असंख्य वीरो ने स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया है। सबके प्रति आज के दिन नमन करते है।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  डॉ रविंद्र कुमार राय, डॉ सूर्यमणि सिंह, कालीचरण सिंह,आरती कुजूर, विकास प्रीतम सिन्हा, आदित्य साहू, मनोज सिंह,सरोज सिंह, सुनीता सिंह, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक, रामाकांत महतो, प्रतुल शाहदेव, अविनेश सिंह, राफिया नाज़,राहुल अवस्थी,सीमा शर्मा, प्रदीप सिन्हा, गंगोत्री कुजूर,, जीतू चरण राम, संदीप वर्मा, शोभा यादव, आरती सिंह, सीताराम रवि, रमेश सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, अमित सिंह,लक्ष्मी कुमारी,अमिता भाटिया, सीमा सिंह, सोनी हेम्ब्रम, शशांक राज, सतीश सिन्हा, गुरविंदर सिंह सेठी, मनोज दुबे, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, रूपेश सिन्हा,सुचिता सिंह, नीरज सिंह, बलराम सिंह,रूपेश सिन्हा,लक्ष्मी चंद्र दीक्षित आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment