Sunday 28 January 2024

श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति के सौजन्य से 133 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद 1100 से अधिक जरुरतमंद परिवार के सदस्यों ने ग्रहण किया

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 28, 2024 :: 
133 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का संचालन श्री कृष्ण महिला समिति की सदस्या एवम उनके परिवार के सौजन्य से किया गया


संस्था के वरिष्ठ सदस्या संतोष देवी अग्रवाल,चन्दा देवी अग्रवाल एवं अमिता जालान, नेहा कुमारी एव विनीत कुमार के द्वारा वहाँ के जरूरतमंद एव अभावग्रस्त ग्रामीणों मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओ, जरुरतमंद परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 133 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।                                                 
  आज के भंडारे मे संस्था ने भोजन के प्रसाद मे विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनो में पुडी,आलु मटर टमाटर मिश्रित सब्जी, केसरिया खीर,भेजिटेबल खिचडी एवं चिप्स का वितरण किया।                    

आज के  सेवा के कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,प्रमोद सारस्वत, विनीत कुमार,पुर्णमल सर्राफ, ओमप्रकाश सरावगी,पवन पौदार,सुरेश भगत,विशाल जालान, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विष्ण सोनी, चन्द्रदिप साहु, धीरज कुमार गुप्ता,परमेश्वर साहु, महेश वर्मा महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या विधा देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल,चन्दा देवी अग्रवाल अमिता जालान ,नेहा कुमारी एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment