Monday 29 January 2024

डी ए वी नीरजा सहाय स्कूल के बच्चों ने छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान संस्थान " सर्योदय आश्रम का किया शैक्षणिक भ्रमण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 76 वी पुण्यतिथि के अवसर पर समाजिक संस्था क्राउंड लायंस ने कराया डी ए वी नीरजा सहाय स्कूल के बच्चों को छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान संस्थान " सर्योदय आश्रम का शैक्षणिक भ्रमण।

 सामाजिक संस्था" क्राउड लायंस " एव रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कि 76 वी पुण्यतिथि के अवसर पर कांके रोड स्थित डी ए वी नीरजा सहाय पब्लिक स्कूल के 200 विद्यार्थियो को " गांधी दर्शन" कार्यक्रम के तहत धुर्वा स्थित छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान " सर्योदय आश्रम तिरिल धुर्वा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस अवसर अवसर पर मुख्य अथिति के तौर पर छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय चौधरी, सचिव भावना चौधरी, डी ए नीरजा सहाय कि प्राचार्या किरण यादव उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अथिति के तौर पर समाजिक संस्था क्राउड लायंस के अध्यक्ष शुभम चौधरी, सचिव मनप्रीत सिंह छ।बड़ा, निहाल सिंह सोढी, रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर बच्चो ने 1928 में बनी झारखंड की सबसे पुरानी खादी संस्था छोटा नागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान धुर्वा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कि जीवनी पर आधारित पूरे आश्रम का भ्रमण किया। 
यहां आकर विद्यार्थियो ने चरखा चलाने, तसर से धागा एव वस्त्र बनाने की विधि को बारिकी से जाना एव मधु की विशेषताओ की जानकारी भी विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।

इस अवसर पर बच्चों ने गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया।

" गांधी दर्शन "कार्यक्रम के तहत बच्चे काफी उत्साहित थे।

मौके पर नेहा कुमारी, सुष्मिता मुखर्जी, समीर मिश्रा, प्रभा कुमारी, शारदा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, हमना आदि कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाए एव सैंकड़ो विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment