Thursday 25 January 2024

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग भवन में उद्योग सचिव ने किया झण्डोत्तोलन

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 26, 2024 :: 
 गणतंत्र दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग भवन, रातु रोड, रांची के प्रधान कार्यालय, रांची के प्रागंण में जीतेंद्र कुमार सिंह, भा.प्र.से. उद्योग सचिव, उद्योग विभाग द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती आकांक्षा रंजन, भा.प्र.से., निदेशक, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, शशि रंजन, भा.प्र.से.. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, सुश्री माधवी मिश्रा, भा.प्र.से., प्रबंधक निदेशक, जिडको, राखाल चन्द्र बेसरा, झा.प्र.से., मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,  पंकज कुमार साहू, झा.प्र.से., महाप्रबंधक, झारक्राफ्ट, सीताराम पासवान, उप उद्योग निदेशक, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय तथा  राजीव रंजन, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, रांची साथ ही झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, माटी कला बोर्ड, जिडको, झारक्राफ्ट के सैंकड़ों पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment