Wednesday 24 January 2024

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने जताई खुशी

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 24, 2024 :: 
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय में मनाया गया भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती, भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर राजेश गुप्ता ने जताई खुशी

रांची: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश  कार्यालय आशीर्वाद भवन में आज जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100वीं जयंती मनाई गई। 
          भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
 इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का आचरण निजी और सार्वजनिक जीवन में ऊंचे मानदंड स्थापित किए थे। इसलिए उन्हें जननायक का उपाधि प्राप्त हुआ।
           प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने ओबीसी के लिए देश में पहली बार ओबीसी का आरक्षण बिहार प्रदेश में उनके द्वारा किए गए पहल और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की अपनी मांग को पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त किए।
          इस अवसर पर पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा डॉ,संतोष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विष्णु कुमार, विनय चंद्रवंशी,राम अवतार कश्यप, डॉ यू एस भगत, इंजीनियर प्रदीप कुमार, राजेश कुमार (डोरंडा) कार्यालय प्रभारी संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment