Sunday 28 January 2024

झारखंड की चार महिला खिलाड़ी ईस्ट जोन क्रिकेट टीम में चयनित

बीसीसीआई के द्वारा संचालित एक दिवसीय महिला इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में घोषित ईस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी अश्विनी कुमारी (उप कप्तान), देवयानी, रितु कुमारी एवं दुर्गा मुर्मू का चयन हुआ है। वही झारखंड टीम की फिजियो पूजा दत्ता को भी टीम के साथ जोड़ा गया है। इसकी जानकारी जेएससीए  के संयुक्त सचिव पीएन सिंह ने दी उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से बड़ौदा में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ईस्ट जोन की टीम रविवार को रवाना हो गई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जेएससीए  के अध्यक्ष संजय सहाय ,सचिव देवाशीष चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंहा, कोषाध्यक्ष राजीव बधान सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment