Saturday 27 January 2024

जेसीआई रांची उड़ान का एलडीएमटी कार्यक्रम आयोजित

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 27, 2024 :: 
 सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान द्वारा  नवनियुक्त पदधारियों और सदस्यों के लिए शनिवार को लालपुर स्थित चाय-बबल रेस्टोरेंट में एलडीएमटी (लो डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट ट्रेनिंग) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक जेसीआई जोन उपाध्यक्ष व  रिजन डी जेसीआई इंडिया जोन तीन के एचजीएफ देवेश नागोरी ने संस्था के पदधारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जेसीआई उड़ान की सभी सदस्यों को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। सदस्यों को अपने कर्तव्यों, संस्था की कार्य प्रणाली, समान्य ज्ञान सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों  के बारे में बताया गया। 
इस अवसर पर जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष ट्विंकल छावनिका, सचिव आदिति मेवाडा, परियोजना अध्यक्ष (प्रोजेक्ट चेयरमैन)अनिता सोमानी, शिल्पा केजरीवाल, डिंपल सोनी, मोनिका अभय, रेखा राइका सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्वेता अग्रवाल ने दी।

No comments:

Post a Comment