Wednesday 24 January 2024

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखंड इकाई की जनवरी माह की गोष्ठी में बही राम नाम की रसधारा


वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखंड इकाई की जनवरी माह  की गोष्ठी में बही राम नाम की रसधारा 
वनकाम झारखण्ड इकाई की जनवरी  माह की काव्य गोष्ठी आ. नरेश नाज़ के सानिद्ध्य में गूगल मीट के द्वारा श्रीमती अर्पणा सिंह के अध्यक्षता में दिनांक 23/1/24 को सफलतापूर्ण संपन्न हुई .मुख्य अतिथि थे कर्नाटक  इकाई के अध्यक्ष आदरणीय राम स्वरुप कुशवाह जी |संगीता सहाय ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों का अभिनन्दन किया एवं गोष्ठी की शुरुआत की |सर्व प्रथम निर्मला कर्ण ने मंत्रोच्चार किया एवं संगीता सहाय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया ,फिर सभी ने काव्य पाठ किया.प्रतिभागियों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस राम लल्ला एवं नववर्ष पर अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं | गोष्ठी में उमा सिन्हा , निर्मला सिंह , पुष्पा पांडे ,निर्मला कर्ण , अर्पणा सिंह , रंजना वर्मा उन्मुक्त , रूना रश्मि दीप्त , रश्मि सिन्हा , अर्चना श्रीवास्तव , शमा सिन्हा उर्मिला सिन्हा  , पुष्पा पांडे  , मधुमिता साहा , बिंदु प्रसाद रिद्धिमा एवं संगीता सहाय ने काव्य पाठ  किया .संचालन  उमा सिन्हा  ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन निर्मला कर्ण  ने किया |
                                   

No comments:

Post a Comment