Thursday 25 January 2024

जेसीआई रांची उड़ान ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने आरोग्य भवन, बरियातू में 75वां गणतंत्र दिवस  उत्साह और जोश के साथ मनाया। 
     इस कार्यक्रम में संस्था के पदधारी व सदस्यगण अपने बच्चों के साथ शामिल हुए। जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष ट्विंकल छावनिका द्वारा झंडोत्तोलन 
किया गया। मौके पर सबों ने 
 स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान अविस्मरणीय है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ट्विंकल छावनिका, सचिव  अदिति मेवाड़ा , आईपीपी अनिता अग्रवाल, पूर्व  अध्यक्ष आभा  भंडारी, प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी शिल्पा केजरीवाल, जेसी कोमल रुंगटा , जेसी खुशी पाटोदिया सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जेसीआई रांची उड़ान की मीडिया प्रभारी श्वेता अग्रवाल ने दी।

No comments:

Post a Comment