Tuesday 30 January 2024

67वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 अंतर्गत U-14 बालक/बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता की शुरुआत 31 जनवरी से

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 30, 2024 :: 

दिनांक 31 जनवरी, 2024 से दिनांक 4 फरवरी, 2024 तक खेलगांव में खो-खो टीमें दिखाएंगी दम खम

झारखंड को मिली 67वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 की मेजबानी के अंतर्गत दिनांक 31 जनवरी, 2024 से दिनांक 4 फरवरी, 2024 तक रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स के परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का खोखो मैदान में अंडर 14 बालक/बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता होगी। राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कल दिनांक 31 जनवरी, 2024 को दोपहर 3 बजे झारखंड सरकार के माननीय श्रम नियोजन मंत्री  सत्यानंद भोक्ता करेंगे। इस प्रतियोगिता में 28 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 660 बाल खिलाड़ी रांची पहुँच गए है। इनमे 336 बालक और 324 बालिकायें शामिल है। प्रतियोगिता में बच्चो के आलावा विभिन्न टीमों के 110 सपोर्टिंग स्टाफ भी रांची पहुंचे जिनमे कोच और मैनेजर्स भी शामिल है। इन टीमों का रांची पहुंचने पर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment