Tuesday 23 January 2024

नेता जी सुबास चन्द्र बोस की 128 वीं जयन्ती के अवसर पर कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट द्वारा कम्बल और उनी वस्त्र का वितरण

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 23, 2024 :: 
श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की देखरेख मे हेहल प्रखण्ड मे  समाजसेवी एवं भारतीय सेवा के सेवानिवृत शकर्मी ललन कुमार मिश्रा,रमेन्द्र पाण्डेय, महेश बर्मा,परमेश्वर साहु एव आलोक कुमार ने सयुंक्त रूप से हेहल वस्ती और आसपास के विभिन्न बस्तीयों से आये हुए एवं हरमु की स्लम बस्ती में  रहने वाले कमजोर वर्ग के स्कुल जाने वाले 26 बच्चों एवं हेहल प्रखण्ड मे विभिन्न बस्तीयों से आए हुए 92  अभावग्रस्त बच्चों वृद्ध महिला- पुरुषों के बीच 118 कम्बल, उनी टोपी एव उनी मोजा संस्था के सदस्यों  के सौजन्य से प्रत्येक अभावग्रस्त ग्रामीणों को कम्बल,उनी टोपी एव ऊनी मोजा का निशुल्क वितरण किया।                       संस्था के द्वारा 31 दिसम्बर 2023 से 23 जनवरी 2024 मंगलवार  तक अभावग्रस्त, जरूरतमंद निर्धन लाचार दिव्यांग परिवार के सदस्यों के बीच ठण्ड के मौसम मे लगातार उनी वस्त्रों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।                                                    आज की सेवा के महान कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,निर्मल जालान,सचिव मनोज कुमार चौधरी,सज्जन पाडिया,बिष्णु सोनी, विशाल जालान, सुरेशचौधरी,शिव भगवान अग्रवाल,रमेन्द्र पाण्डेय,धीरज गुप्ता एव आलोक सिंह संदीप साहु,अनुप कुमार नेहा कुमारी इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment