Wednesday 31 January 2024

श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट का ऊनी वस्त्र और कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न : अब तक बाटे 1508 टोपी-मोजा मफलर व कंबल

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 31, 2024 :: 
परमहंस श्री श्री 1008 डा• स्वामी सदानंद जी महाराज के मार्गदर्शन एवं श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल व सचिव मनोज चौधरी के  निर्देशानुसार सामाजिक व धार्मिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट(रजिस्टर्ड ) दिल्ली, शाखा रांची के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को टेंडर गाँव और आसपास के स्लम एरिया के कमजोर वर्ग के आये हुए महिलाओ और पुरुषों के बीच ऊनी वस्त्र (टोपी-मोजा मफलर व कंबल आदि) का वितरण किया गया।
आज कम्बल एव उनी वस्त्र वितरण कर इस वर्ष होने वाले उनी वस्त्र कार्यक्रम को अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल के निर्देश से समाप्त किया गया।
 
इस अवसर पर अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी,विशाल जालान,ओमप्रकाश सरावगी पवन पोद्दार, बिष्णु सोनी, धीरज कुमार गुप्ता, रमेन्द्र पांडे, आलोक सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment