Saturday 27 January 2024

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी द्वारा झंडोत्तोलन

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 27, 2024 :: 
 झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लालपुर डिस्टिलरी स्थित आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तिरंगा ध्वज के नीचे राष्ट्रगान गाया और गणतंत्र दिवस मनाया तथा एक दूसरे को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी। 

 झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे देशवासी देशभक्ति की भावना और जोश से भरे हुए हैं। भारत के नागरिक गौरवान्वित पलों का उत्सव भव्य रूप से मनाते हैं। 

झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह, लोकसभा अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, महानगर अध्यक्ष कृष्णा सहाय, ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो,आसिफ़ ज़ियाउल,प्रदेश कॉर्डिनेटर शुभम च्यावन,विद्याकर कुँवर,ऐलन एंड्रयू, प्रभात अग्रवाल,राहुल कुमार,संजय सिंह,विपिन तिर्की, राजू सिंह,राजवीर चौबे,रामजी शर्मा,प्रत्युष कुमार, आलोक कुमार,श्रीकान्त कुमार,अदनान शेख़, इरफ़ान अंसारी,राजीव चौरसिया, सूरज झा, विकी गोप,प्रेम कुमार,पुनीत कुमार,विवेक धान आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment