Wednesday, 17 January 2024

श्रद्धा, उमंग एवं उत्साह के साथ मना, गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 17, 2024 :: 
संत सिपाही गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व बड़ी ही श्रद्धा, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया | गुरुनानक स्कूल परिसर में गुरु ग्रंथ साहिन के सहज पाठ के समापन के  साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हुजूरी रागी भाई भरपूर सिंह ने अमृतमयी बाणी का गायन किया। दशम ग्रंथ की वाणी

: * तुम हो सभ राजन के राजा आये आप गरीब नवाजा " 
वाहो वाहो गोबिन्द सिंह आपे गुरु चेला 

रागी भाई महीप सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन करते हुए भाई नंद लाल जी की वाणी का गायन किया
 ① नासरो मसूर गुरु गोबिंद सिंघ येजदी भनजूर गुरु गोविन्द सिंह
 स्त्री सतिसंग सभा की सबिन बीबी खेम कौर ने शब्द प्रस्तुत किया 

तही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखें भवलये।' 
बीबी हरप्रीत कौर एवं जसमीत कौर, रहत कौर, रणवीर सिंह अर्शबीर सिंह हसमीत कौर गुरमीत कौर, हरर्जस सिंह ने भी कीर्तन गायन किया।

गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी विक्रमजीत सिंह ने विस्तार से गुरुजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु जी का आगमन "धरम चलानन सेत उतारन, दुसर सभन को मूल उपारन " के लिए हुआ ।

कार्यक्रम का संचालन डा० हरमिन्दर बीर सिंह ने किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के महासचिव गगन दीप सेठी ने सांध संगत को गुरुजी के प्रकाश पर्व की बधाईयाँ एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 
बीबी गगनदीप कौर अलंग को पी०एच डी डिग्री हासिन करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।

डी० आर० एम० जसमीत सिंह बिन्दा एव लुधियान से पधारे बूटा सिंह को भी सम्मानित किया गया। आनन्द साहिब पाठ एवं अरवास के बाद दीवान

समाप्त हुआ।
 सभी सम्प्रदाय के लोगों ने मिलकर लंगर ग्रहण किया ।

इस अवसर पर ध्यान सिंह, रणप्रीत सिंह सुरजीत सिंह सलूजा, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह सिवंकी मलकीयत सिंह बलदेव सिंह, परमजीत सिंह भसीन, हरजीत सिंह होड़ा। मोहन सिंह, राजेन्द सिंह, गुरुजीत सिंह, इकबाल सिंह उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment