लोहरदगा। भारतीय सैनिक दुनिया की बेहतरीन, अतुल्य पराक्रम से भरा और सशक्त सेनाओं में एक है। सेना से हमें प्रेरणा मिलती है। हम उनके युद्ध कौशल और बलिदान को सदैव नमन करते हैं। उक्त बातें लोहरदगा उपयुक्त डॉ बाघमरे प्रसाद कृष्ण ने कही।
वह शनिवार को लोहरदगा प्रखंड परिसर स्थित नगर भवन में पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित प्रथम बिहार बटालियन रेजीमेंट द्वारा आयोजित और भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
डीसी डॉ वाघमारे ने कहा कि हम लोहरदगा जिले के पूर्व सैनिकों और सैनिकों की सुविधाओं के लिए हर पहल करेंगे। हमें गर्व है, कि इस जिले के कई सैनिकों ने देश की सीमा पर विपरीत परिस्थितियों में युद्ध करते हुए अपने असाधारण बहादुरी और साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान देश के लिए दिया है। हम प्रथम बिहार रेजीमेंट के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, कि उन्होंने लोहरदगा में पूर्व सैनिकों के सम्मान में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। उनकी समस्याओं का मौके पर निष्पादन किया। इसमें तमाम बटालियन के के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विशिष्ट अतिथि प्रथम बिहार रेजीमेंट के कैप्टन दक्ष कुमार पंत ने कहा कि हम देश की सेवा में अपने प्राणों की निछावर करने में पीछे नहीं हटते हैं। अपनी वीरता से देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर हैं।
भारतीय सेना के द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सूबेदार संजय कुमार मलिक, सूबेदार विजय सिंह, अरविंद प्रधान, एमके टुडू, सीएचएम अवधेश कुमार सिंह, आदि ने विस्तार से लोहरदगा के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बताया।
इस मौके पर जिला स्तरीय सर्टिफिकेट, पीओपी संबंधी समस्या, आईएवीसी कार्ड और उनकी सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में 300 से अधिक पूर्व सैनिक और 100 से अधिक प्रथम बिहार बटालियन के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment