Sunday, 14 January 2024

मकर संक्रांति मे 1100 श्रद्धालुओ ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 14, 2024 :: 
मकर संक्रांति के अवसर पर आज रविवार दिनांक 14 जनवरी 24 को रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम के प्रांगण मे राँची शहर में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगीं विशाल जालान एव पुर्णमल सर्राफ के द्वारा वहाँ के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओ, अभावग्रस्त परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 130 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।                                               
आज के भंडारे मे संस्था ने भोजन के प्रसाद मे हिन्दुओं के महान पर्व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनो मे पुडी , भेजिटेबल पुलाव,आलु काबुली चना टमाटर मिश्रित सब्जी की केसरिया खीर,  जलेबी एव मिक्चर का पैकेट एवं तिलकुट 1100 से ज्यादा श्रद्धालुओ के बीच वितरण किया गया।
             
आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ,ओम प्रकाश सरावगी,विशाल जालान,बिष्णु सोनी,नन्द किशोर चौधरी, पवन पोद्दार,सुरेश भगत, विशाल जालान,ज्ञान प्रकाश शर्मा,मनीष सोनी, चन्द्रदिप साहु,परमेश्वर साहु महिला समिति की बिमला मिश्रा, उर्मिला पाडिया सुनीता अग्रवाल,अमिता जालान एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment