आज शाम को रांची के धुर्वा स्थित आवास में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल ओडिशा के महामहिम राज्यपाल श्री रघुवर दास से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर अभिवादन किया. सर्वप्रथम महामहिम राज्यपाल श्री रघुवर दास ने प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों से कुशल क्षेम पूछा. तत्पश्चात प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने उन्हें समाज की स्थिति और भावनाओं से अवगत कराया तथा जानकारी दी कि वे स्वयं 30 जनवरी से रामगढ़ में 72 घंटे का भूख हड़ताल करने जा रहे हैं. राज्य में 40% आबादी वाले वैश्य समाज की अनदेखी की जा रही है. हमारी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है. इसलिए यह भूख हड़ताल किया जा रहा है.
प्रतिनिधि मंडल में वरीय उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, उप प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद, इंदुभूषण गुप्ता, संगठन महासचिव रोहित शारदा, संगठन सचिव अनिल वैश्य, बोकारो जिला अध्यक्ष राजकुमार मंडल एवं पंकज साहु शामिल थे.
No comments:
Post a Comment