बुकरु, बाजार टांड़ में बजरंग बली के मंदिर निर्माण के लिए सात दिनों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारम्भ किया गया। फिर सभी महावीर के भक्तों ने भगवान राम और बजरंगी के नारा लगाते हुए पूरे बुकरु नगर में भ्रमण किया।
नगर वासियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन से पूर्व भक्ति में और डुबकी लगाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। हजारों रामभक्तों ने भगवान राम और संकटमोचन महावीर बजरंगबली के नारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया।
मौके पर उपस्थित समाजसेवी ब्रजेश तिवारी और समाजसेवी सह भाजपा नेता अर्जुन राम ने बताया कि एक सप्ताह तक भगवान राम की भक्ति में पूरा क्षेत्र डूबा रहेगा। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कथा का भी आयोजन किया जाएगा।
इस प्राण प्रतिष्ठा सह नगर भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रिझु मुण्डा, पप्पू तिवारी, ताराकांत साहू, मुन्ना लोहरा, अमरेश तिवारी, राजेश सिंह, अखिलेश तिवारी, सुजीत कुमार दुबे, रंजीत साहु एवं अन्य लोग लगे हुए थे।
No comments:
Post a Comment