Tuesday 2 January 2024

मंच रक्तदान पखवाड़ा में समर्पण शाखा को स्टार ब्रांच पुरस्कार

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 02, 2024 :: 
 मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा   को विगत दिनों बीकानेर  मे सम्पन हुई राष्ट्रीय लघु अधिवेशन में सत्र 2023 – 24 हेतु कई पुरस्कार अपने नाम किए....
          यह कार्यक्रम  झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में  संपन्न हुआ । झारखण्ड प्रांत को कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया , जिसमें समर्पण शाखा को भी बहुत से पुरस्कार मिले । 

पुरे  राष्ट्र में समर्पण शाखा की अध्यक्ष  श्वेता भाला को सत्र 23 -24 के लिए आउटस्टैंडिंग परफ़ॉर्मर स्टेट कनवेनर ( स्वच्छ भारत अभियान ) का पुरस्कार मिला ,
 
      विनीता सिंघानिया को भी  (2022  23 ) के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय संयोजक का पुरस्कार मिला  । 
         मंच रक्तदान पखवाड़ा में  समर्पण शाखा को स्टार ब्रांच के पुरस्कार से नवाजा गया l  पूरे झारखंड में समर्पण शाखा रक्तदान पखवाड़े में  प्रथम स्थान पर है l 

No comments:

Post a Comment