Friday, 12 January 2024

चतरा जिला स्पोर्ट्स हब बनने की ओर अग्रसर

चतरा जिला स्पोर्ट्स हब बनने की ओर अग्रसर है। सरकार के कला संस्कृति और खेलकूद विभाग ने जिले में 2 आवासीय और 10 डे बोर्डिंग प्रशिक्षण  केंद्र खोले जाने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्रों के जरिए  जिले को 12 खेल प्रशिक्षक भी मिलेंगे। 
जिले के दो प्रखंडों चतरा और सिमरिया में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र जबकि  टंडवा, प्रतापपुर , हंटरगंज , गिद्धौर और चतरा में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होने वाले हैं।

चतरा के उपायुक्त सह जिला खेल संचालन समिति के अध्यक्ष अबु इमरान की पहल पर  जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का जीर्णोद्धार कर नया स्वरूप प्रदान किया  गया है। वहीं सिमरिया में नए  स्टेडियम का निर्माण और  हंटरगंज में बन चुके  स्टेडियम को मानकों के अनुरूप  तैयार किया जा रहा है।

 जिले के 1380 गांवों में ग्राम सभा के माध्यम से खेल समितियां बनाई गई हैं। सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब नाम से बनी  समितियों को राज्य सरकार प्रति वर्ष 25 हजार रूपए की सहायता भी प्रदान करेगी। 

पिछले कुछ वर्षों में जिले की खेल प्रतिभावों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाया है।

No comments:

Post a Comment