चतरा जिले में मुख्य्मंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुवात को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चतरा सूबे का पहला जिला बनने की ओर अग्रसर है जहां 15 से 20 जनवरी के बीच गांवों को शहरों से जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी ग्राम गाड़ी योजना के तहत वाहनों का संचालन शुरू किया जायेगा।
जिला परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 14 ग्रामीण रूटों पर ग्राम गाड़ी का संचालन किया जाना है पहले चरण में जिले के 7 रूटों पर यह प्रारंभ किया जाएगा। अन्य 7 रूटों पर भी जल्द ही अनुमति प्राप्त होते ही गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत विकलांग, विधवा,गंभीर रूप से बीमार ग्रामीण और स्कूल ,कॉलेज के छात्रों को सफर के दौरान किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना पड़ेगा।
ग्राम गाड़ी चलाने वाले वाहन मालिकों को सरकार सब्सिडी पर डीजल उपलब्ध कराएगी।
No comments:
Post a Comment