Monday, 15 January 2024

चतरा :: सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वे प्रकाश उत्सव को लेकर प्रभातफेरी

प्रभात फेरी। गुरुद्वारा केदली कला चतरा हंटर गंज।।


चतरा के केदली कला गुरुद्वारे में गुरु कीर्तन पाठ में  देश भर से रागी जत्था का होगा जुटान।

चतरा के हंटरगंज प्रखंड के केदली गांव स्तिथ गुरुद्वारे में कल से सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 357वीं जयंती प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। कल इसे लेकर प्रभातफेरी भी निकाली गई। प्रभात फेरी 17 जनवरी तक निकाली जाएगी।
इस दौरान जत्थे के द्वारा कीर्तन गुरु वाणी का गायन भी किया जायेगा। प्रभात फेरी के आखिरी दिन अखंड पाठ और भोग का भी आयोजन किया जाना है। 21 जनवरी को शोभा यात्रा सह नगर कीर्तन किया जाएगा जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली ,कोलकाता ,पटना और रांची से आए रागी जत्था एवं कथा वाचक शामिल होंगे। 22जनवरी को विशेष दीवान सजाया जाएगा और अटूट लंगर का भी आयोजन होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरु सिंह सभा बड़ी कमिटी, बाबा दीप सिंह सेवा समिति ,माता गुजरी सेवा समिति के सचिव और सदस्य लगे हुए हैं।


No comments:

Post a Comment