चतरा के किसानों को उन्नत खेती और गव्य एवं मत्स्य उत्पादन प्रक्षिक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की मदद से जिला मुख्यालय और इटखोरी में कृषक पाठशाला का निर्माण कराया जायेगा। पाठशाला का निर्माण 5करोड़ ₹ की लागत से किया जाएगा।
जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पाठशाला निर्माण के लिए राशि का आवंटन हो चुका है। इसके जरिए जिले के 100 से ज्यादा युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार भी प्राप्त होगा।
पाठशाला में लाइव डेमो मध्यम से किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। किसानों को पाठशाला उन्नत खेती के साथ फूड प्रोसेसिंग और मार्केट की व्यवस्था से जुड़े जानकारी और ज्ञान भी देने का कार्य करेगा।।
No comments:
Post a Comment