संत थॉमस स्कूल धुर्वा, रॉची की गौरवमयी यात्रा के 50 वर्ष पूरे होने पर दिनांक 18 जनवरी, 2024 (गुरुवार) को विद्यालय में स्वर्ण जयंती समापन समारोह का आयोजन किया गया इस भव्य उत्सव में श्रदधेय बिशप डॉ.थियोडोसियसमारथोमा मेट्रो पॉलिटन मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ० एमओ ऊरमेन 'जूनियर', उप-प्राचार्या श्रीमती सुजेन ऊमेन, पूर्व प्राध्यापकगण, पूर्व उपप्राध्यापिकाएँ तथा एमटीएईएस के सभीमाननीय सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा ईश-वंदना से हुई। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य ने विद्यालय की गौरवमयी 50 वर्षों की यात्रा को भी साझा किया। विद्यालय के छात्रों केद्वारा संस्कृत अभिवंदन गीत, दीप प्रज्वलन, स्वागत-नृत्य, लोक- नृत्य, कत्थक,नाटक तथा विद्यालय के स्वर्णमयी गौरव-यात्रा की झाकी प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम को आदरणीय मुख्य अतिथि ने भी संबोधित किया। विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती सुजेन ऊमेन ने वार्षिक-रिपोर्ट (2023-24) प्रस्तुत की।
इस स्वर्ण-जयंती समापन समारोह की आनंदमयी संध्या में विद्यालय के छात्र, पूर्वछात्र, अभिभावकगण, शिक्षक, पूर्व शिक्षकगण, विद्यालय में कार्यरत सभी सदस्यों तथा अतिथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।
विद्यालय के स्वर्णिम भविष्य की कामना हेतु श्रेष्ठ-जनों के आशीर्वचनों तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
No comments:
Post a Comment