Monday, 15 January 2024

कांग्रेस रांची लोकसभा समन्वय समिति एनएसयूआई के संयोजक बने इंद्रजीत सिंह


राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 15, 2024 :: 
 कांग्रेस रांची लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अनादी ब्रहम्म  एवं केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार कांग्रेस के युवा नेता,  एनएसयूआई पूर्व प्रदेश
उपाध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस आउटरीच सेल के प्रदेश चेयरमैन इंद्रजीत सिंह को लोकसभा संसदीय क्षेत्र (रांची जिला ग्रामीण, रांची महानगर, सरायकेला- खरसावां) एन.एस.यू.आई के लिय समन्वय समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। रांची लोकसभा के संयोजकों ने कहा कि छात्रों के बीच लोकसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु उपरोक्त संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों के अनुसार तथा समन्वय समिति के कार्य सूची के अनुरूप कार्यों का प्रारंभ करने एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे एवं  राहुल गांधी  के संदेश का व्यापक प्रचार प्रसार करें साथ ही साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिका अर्जुन खड़गे  के रांची में आगामी प्रस्तावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए एवं प्रस्तावित
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी हेतु पूर्ण रूप से कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया।
इंदरजीत सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस जिम्मेवारी को पूर्ण रूप से निभायँगे एव आगामी लोकसभा चुनाव एवं राजनीतिक चुनौतियों का डट कर सामना करने में छात्रों की अहम भूमिका होगी।

No comments:

Post a Comment