Monday, 15 January 2024

मकर संक्रांति के अवसर 91 महिलाओ के बीच निःशुल्क कम्बल, उनी टोपी, उनी मोजा एव तिलकुट चूडा का वितरण

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 15, 2024 :: 
मकर संक्रांति के अवसर 91 महिलाओ के बीच निःशुल्क कम्बल, उनी टोपी, उनी मोजा एव तिलकुट चूडा का वितरण  
    
एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सदस्यों ने सयुंक्त तत्वावधान मे श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की सदस्यों ने शिवगंज हरमु रोड स्थित सत्संग के प्रांगण मे विभिन्न मोहल्लो से आयी हुई 91 जरूरतमंद महिलाओ के बीच मकर सक्रांति के अवसर पर 91 कम्बल 91 उनी टोपी 91 उनी मोजा 91 उनी मफलर एव तिलकुट चुडा वगैरह का निशुल्क वितरण किया।



आज के कम्बल वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, सुधा सुलतानीया, शकुन्तला केजरीवाल, उर्मिला पाडिया, शारदा पोद्दार, सुनीता अग्रवाल, शकुन्तला देवी, सीता देवी शर्मा,नंदकिशोर  चौधरी एवं संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।                               

No comments:

Post a Comment