Thursday, 18 January 2024

रामोत्सव चित्रकला शिविर मे छात्रों ने भगवान राम को कैनवास पर उकेरा

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 18, 2024 :: 
कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स के छात्रों के द्वारा रामोत्सव एक दिवसीय चित्रकला शिविर का आयोजन फिरायालाल चौक में किया गया । इस अवसर पर कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स के लगभग 30 छात्रों ने भगवान राम की पेंटिंग्स को बड़े साइज के कैनवास पर उकेरा ।

इस कार्यशाला में 8 वर्ष से लेकर के 25 वर्ष तक के छात्र-छात्राएं सम्मिलित थे । संस्था के निदेशक और चित्रकार धनंजय कुमार ने बताया कि आज पूरा विश्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आगमन की तैयारी कर रहा है इसी में हम अपनी कला के माध्यम से भगवान राम के प्रति अपना स्नेह और अपनी खुशी प्रकट कर रहे हैं ।  सभी बच्चे काफी उत्साहित है आज इस तरह के अनूठे कार्यक्रम में भाग लेकर कर । इस कार्यक्रम को भक्तों और दर्शकों का हुजूम उमर पाड़ा देखने के लिए l

आरती, शिखा ,जया, सुमन, सुरुचि, रिचा ,अमीषा ,हर्षित, विवान, तन्वी ,अंजलि, पियूष, सूरज ,मयंक,  आयुषी, स्वामी, शालिनी, रितु, सक्षम,  पूर्वा

कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स के निदेशक धनंजय कुमार एवं रजनी कुमारी उपस्थित थें l

No comments:

Post a Comment