श्री रामकथा का छठा दिवस
--------------------------------------------
कथावाचक:- महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज
हनुमत वैदिक पूजन के प्रतिदिन के यजमान राकेश भास्कर ने सपत्नी पूजन किया।
आज की कथा के यजमान बीरेंद्र सिंह सपत्नी रेणु सिंह ने ब्यास पूजन,माल्यार्पण,चंदन वंदन किया।
* ईश्वर अनंत है एवम उनकी कथा भी अनंत है- महामंडलेश्वर
मेन रोड संकट मोचन के संत त्यागी बाबा ने गुरु जी को माल्यापन किया कथा अमृत वर्षा का लाभ प्राप्त किया
----------------------------------------------
हरिद्वार धाम से पधारे श्री श्री 1008 जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर उमाकांतनंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के हरमू मैदान में श्री राम कथा का यह आयोजन किया जा रहा है।
व्यास पीठ पर पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का पूजन, वंदन, माल्यार्पण आज के मुख्य यजमान बीरेंद्र सिंह सपत्नी रेणु सिंह ने किया।
ब्यास पीठ पर विराजमान स्वामी जी को चंदन ,वंदन ,माल्यार्पण और आरती के बाद महाराज जी कथा अमृत वर्षा का लाभ देते हुए कहा।
विश्वामित्र जी संत मुनियो के संग जनकपुरी पहुँच जाते है राजा जनक को जानकारी मिली वो स्वागत पर द्वार तक पहुँच गए।
संसार की वस्तुओ में जिनका कोई लगाव नही वो भगवान के दर्शन को पहुँच गए। गुरु जी कहते है शक्ति चाहिए तो प्रभु के पास जाइये ओर भक्ति चाहिए तो माँ शक्ति के पास जाइये। अलौकिक सौंदर्य के विषय पर चर्चा की सीता जी के विषय मे चर्चा कर धनुष यज्ञ की विस्तृत चर्चा की। सीता मा के अलौकिक सौंदर्य देख ही यह धनुष यज्ञ हो रहा।
सीता जी के विवाह
स्वयम्बर में देश विदेश के राजा महाराजा पधारे हुए थे धनुष तोड़ने के कयास उस समय असफल हुआ जब भगवान श्री राम के विराट रूप को उन्होंने देखा।
उन्होंने कहा हर आदमी का अपना संसार होता है श्री राम कथा में हमेशा हनुमान जी को बुलाते हैं संत को जो कथा स्थल में दिखता है कथा में उसी प्रसंग के साथ आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा साधु का चरित्र कपास के सफेद फूल की तरह होता है क्योंकि समाज की कमी को दूर करने के लिए अपना त्याग करते है।
संसार मे सुख दुख हमारे भावना का खेल है क्योंकि सुख शांति की कोई सीमा नही जीवन मे सुख दुख व भावना को सुधार लिया जाय तो दृस्टि ही बदल जाएगी। गुरु कहते है अहंकार बहुत बुरी चीज है अहंकार का नशा जल्दी नही उतरता।
मंत्र के जप करने से सारे देवता अधीन हो जाते है।
बच्चों का उत्साह बढ़ाये जवानी में ही कुछ कर सके।
शिव धनुष टूटा सीता जी ने भगवान श्री राम को माला पहनाई ।
भगवान परशुराम जी शिव धनुष टूटने से नाराज हुए।
भजनों पर लोगो ने नृत्य किया लोगो के बीच फूलो की वर्षा हुई।टॉफियां भी कथा स्थल में लुटाया गया
-----------------------------------------
इसके पूर्व मंच पर आज के यजमान बीरेंद्र सिंह सपत्नी रेणु सिंह व राकेश भास्कर सपत्नी व उनके परिवार के द्वारा व्यास जी की आरती की गई ।
इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश भास्कर, राज किशोर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, सुरेश सिंह ,प्रमोद सारस्वत, ,अरुण सिंह,शत्रुघन प्रसाद( मुंबई) बम शंकर दुबे,राजीव चौधरी, फारूक खान ने गुरु जी को माल्यार्पण कर स्वागत ,अभिनंदन किया।
कथा स्थल पर लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
मुख्य रूप से प्रमोद सारस्वत ,नवीन झा,राजीव चौधरी,पुनीत, नीरज शुक्ला, बिपिन सिंह,मुन्ना सिंह , रितेश झा ,सहित कई लोग निरंतर अपनी सेवा दे रहे है।
हजारो की संख्या में लोगों ने कथा श्रवण किया।
प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने बताया श्री राम कथा 21 जनवरी 2024 तक दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगी ।
22 जनवरी हरमू मैदान में हवन व भंडारा का आयोजन रखा गया है।
No comments:
Post a Comment