Sunday 31 December 2023

पतरातु डैम में आगाज ने मनाई अपनी पहली वर्ष गांठ

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 31, 2023 :: 
आगाज ने अपना प्रथम वर्ष गांठ बड़े ही धूम धाम से पतरातु डैम में मनाया।
 प्रथम वर्ष गांठ के अवसर पर आगाज संस्था के अध्यक्ष निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने वन भोज का आयोजन आगाज संस्था के लगभग 200 सदस्यों के पूरे परिवार के साथ किया ।
आयोजन का शुभारंभ सभी सदस्यो के साथ केक काट कर संजीव विजयवर्गीय के द्वारा किया गया । सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए  संजीव विजयवर्गीय ने कहा की कोरोना काल के विषम परिस्थिति में जिस तरह आम जनों का एवं जरूरत मंदो का सेवा की प्रेरणा से पिछले वर्ष 31.12.2022 को आगाज संस्था का गठन हुआ और आगाज ने आप सभी सदस्यो के सहयोग से सफलता पूर्वक प्रथम वर्ष पूरा किया जिसका प्रथम वर्षगांठ हम सभी सह परिवार मना रहे हैं आगे भी हमलोग मिलकर इसी तरह जान सेवा करते रहेंगे इसके लिए आगाज संस्था के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों का आभार एवं धन्यावाद और सभी को कैलेंडर नव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनाएं। 
आगाज प्रथम वर्ष गांठ में श्री कृष्णा बरनवाल अशोक बरनवाल, दिनेश विजयवर्गी, विरेन्द्र प्रसाद, सुभाष अग्रवाल, जय प्रकाश भल्ला, प्रमोद सिंघानिया, वापिन वर्मा, संतोष सिंह, रतन अग्रवाल, अजनेश सिंह, प्रदीप रवि,रजनीश पाण्डे, चंदन शर्मा, सोनु मिश्रा, प्रदीप सिंह, राजेश वर्मा, श्रीमती किरण बाख्ला, ललिता देवी,श्रीमति बिना अग्रवाल , चिंता देवी, फूल कुमारी देवी, सीमा देवी, पूनम कुमारी ,संतोषी स्वांशी,  सहित सम्मानित सदस्यगण परिवार सहित सम्मलित हुए।

No comments:

Post a Comment