Saturday 30 December 2023

पत्रकारों के हितों और अधिकारियों के लिए हमेशा संघर्षरत रहुंगा :: सुरेंद्र लाल सोरेन ( अध्यक्ष, द राची प्रेस क्लब )


राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 30, 2023 ::  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन झारखंड की ओर से रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन और सचिव अमरकांत सिंह का सम्मान समारोह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन झारखंड के सभागार में किया गया। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सह द रांची प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत सिंह को बूके देकर और माला पहनाकर शाॅल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि आज पत्रकारों कि जो जिम्मेदारियां और चुनौतियां है उसको देखते हुए काम करता  रहूंगा, पत्रकारों के हितों और अधिकारियों और उनके बुनियादी सवालों को लेकर हमेशा संघर्षरत रहुंगा।  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त किया। वहीं सचिव अमरकांत ने कहा कि द रांची प्रेस क्लब के प्रति जो भी जिम्मेदारियां होगी उसे पूरा करुंगा।  पत्रकारों की हित में जो बेहतर होगा वह करेंगे। श्रमजीवी पत्रकार युनियन के उपाध्यक्ष परवेज़ कुरैशी ने कहा कि पत्रकारों के लिए श्रमजीवी पत्रकार युनियन हमेशा साथ खड़ा है। अब नये पदाधिकारी चुन कर आये हैं तो उम्मीद है कि पत्रकारों के हित में बेहतर होगा।इस मौके  श्रमजीवी पत्रकार युनियन के उपाध्यक्ष परवेज़ कुरैशी, सचिव संजीत,  श्रमजीवी पत्रकार के संयुक्त सचिव विनय कुमार , सदस्य, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यालय सचिव अजय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, योगेंद्र सिंह बेनी, संतोष, डा अविनाश, श्यामल , मनोज, अकबर कुरैशी, रिजवान, सुनील  सिंह सहित कई पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment