Sunday 24 December 2023

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बने देवनारायण प्रजापति


राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 24, 2023 :: 

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बने देवनारायण प्रजापति 
_____________________________

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ का छठा अधिवेशन संपन्न।
_____________________________

 झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ ,झारखंड प्रदेश का एकदिवसीय प्रदेश अधिवेशन विधायक क्लब रांची में संपन्न हुआ। 
इस अधिवेशन कीअध्यक्षता महासंघ के पूर्व अध्यक्ष सह माटी कला बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष  श्री चंद प्रजापति ने किया 
 अधिवेशन के मुख्य अतिथि महासंघ के संरक्षक सह बेरमो के माननीय पूर्व विधायक  योगेश्वर महतो थे 
संचालन विक्रम महतो एवं शंभू  प्रजापति ने किया 
  2017 से अब तक महासंघ के द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन महासंघ के सदस्यता प्रभारी सह माटीकला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य श्री ईश्वर चंद्र प्रजापति ने रखी 
सभी जिलों एवं मंचासीन अतिथियों के द्वारा सर्वसम्मति से श्री देवनारायण प्रजापति गोमिया को प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्वाचित किया गया जिसका कार्यकाल आगामी तीन वर्षों तक होगा
 इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कोर कमेटी के सदस्य गण श्री संजय पंडित ,पप्पू पंडित धनबाद, गंगाधर प्रजापति इंद्रदेव प्रजापति 73 प्रजापति जमशेदपुर नीरज प्रजापति रांची तुलसी प्रजापति विनोद पंडित पलामू नरेंद्र प्रजापति, हजारीबाग ,राजेंद्र पंडित लक्ष्मण पंडित दुमका पुना बेसरा, सिमडेगा, के अलावा
सभी 24 जिला के जिला अध्यक्ष धनबाद मोहन कुंभकार, गिरिडीह दीपक पंडित, कोडरमा भुवनेश्वर पंडित, साहिबगंज पिंटू पंडित, पाकुड़ गणेश पंडित, दुमका गणपति पाल, जामताड़ा रामस्वरूप पंडित, बोकारो शेखर प्रजापति, रामगढ़ राधा विनोद प्रजापति अधिवेशन को सफल बनाने में धनबाद के संजय कुमार प्रजापति, शिव कुमार, मुकेश प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment