Sunday 31 December 2023

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत को लेकर अरसन्डे में निकाली गया शोभा यात्रा

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 31, 2023 :: 
* राम मय हुआ कांके, अयोध्या से पूजित अक्षत एवं कलश स्थापना को लेकर लगी भक्तों की कतार

आज 31 दिसंबर 2023 को अरसन्डे में अयोध्याधाम से आये पूजित अक्षत को लेकर नगर भ्रमण किया गया। सुकुरहुटू के हनुमान मंदिर से पूजित अक्षत कलश को वेटनरी रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर लाया गया। वहां कलश पूजन के कुछ समय पश्चात कांके ब्लॉक चौक लाया गया। कांके ब्लॉक से भ्रमण प्रारंभ करते हुए दुर्गा मंदिर, अरसन्डे पहुंचकर भक्तों के द्वारा पूजन किया गया एवं भजन कीर्तन किया गया उसके पश्चात नगर भ्रमण को प्रारंभ करते हुए बोडे़या स्थित मदन मोहन मंदिर जाकर नगर भ्रमण का समापन किया गया। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गांधीनगर के संघचालक डॉ पंकज वत्सल ने सभी से अपने निकट के मंदिरों में ही पूजन, भजन, करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि भारी भीड़ अयोध्या में हो जाएगी तो वहां प्रशासन को व्यवस्था सम्हालना मुस्किल हो जाएगा। 
अर्जुन राम ने कहा कि लगभग 500 वर्षों तक रामभक्तों ने लड़ाई लड़कर भगवान राम का मंदिर बनवाए। इस लड़ाई में समर्पित हुए सभी रामभक्तों को सादर नमन। 
मुखिया सोमा उरांव ने सभी रामभक्तों को राम मंदिर बनने की बधाई देते हुए कहा कि भगवान राम भारत में सभी के आराध्य हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन से हर इंसान को सीख लेने की जरूरत है। 
इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं समाज के कई राम भक्त सम्मिलित हुए।  प्रमुख रूप से अर्जुन राम, अमित अवस्थी, सोमा उंराव, डॉ अटल पाण्डेय, सौरभ कु. झिंगन, अविनाश कुमार, अशोक द्विवेदी, अवधेश, पंकज, सोनू तिवारी, मदन सिंह, सुनील सिंह, गिरिजा नंदन शर्मा एवं अरसन्डे के कई भक्त मुख्य रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment