Friday 29 December 2023

फूलों के राजा गुलाब से ही आंगन नहीं सजता, उसमें गेंदे और मोगरे की भी उतनी ही एहमियत : सुरेंद्र लाल सोरेन

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले सभी का आभार व्यक्त किया और उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि
रांची प्रेस क्लब चुनाव 2023 का परिणाम आ चुका है। मतदाता साथियों ने एक गुलदस्ता तैयार किया है, जिसमें रंग - बिरंगे फूल सजे हैं, खुशबु है और कोशिश भी। गुलदस्ता इस बात का प्रतीक है कि फूलों के राजा गुलाब से ही आंगन नहीं सजता, उसमें गेंदे और मोगरे की भी उतनी ही एहमियत है। बहरहाल आज हल्की सी चर्चा सिर्फ चुनाव की। चुनावी अखाड़े में कुल 38 उम्मीदवार थे, जो नूरा कुश्ती खेल रहे थे। कुछ साथी इधर थे, कुछ साथी उधर थे, लेकिन अब चुनाव सम्पन्न होने के बाद बालू पर खींची गयी लकीरें मिट चुकी है। इसमें जीत की खुशी मनाने वाले को भी अपने साथी के हारने का गम सता रहा है। आम शब्दों में कहें तो चुनाव में 15 साथियों की जीत हुई, तो बाकि साथी उनके जीत के साक्षी बनें। गर मैदां में वे ना होते, तो नतीजा निकालना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता। इस चुनाव में मेरे गुरूजन-साथी-सहयोगियों ने मुझपर विश्वास प्रकट किया है, मैं उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने नहीं किया उनका भी आभार ... आने वाले वक्त में मैं उनका भी विश्वास जीतने का प्रयास करूंगा। इस चुनाव को सम्पन्न कराने में जिनकी भूमिका रही, उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद। आप सभी को पुनः जोरदार जोहार


ज्ञात होगी द प्रेस क्लब का चुनाव दिनांक 29 दिसंबर 2023 को रांची प्रेस क्लब में संपन्न हुआ जिसमें सुरेंद्र लाल सोरेन ने अध्यक्ष पद पर लड़ते हुए अपने प्रतिद्वंदी  दिव्यांशु कुमार और राजेश कुमार श्रीवास्तव को कड़ी टक्कर देते हुए भारी मतों से हराया।

No comments:

Post a Comment