Monday 25 December 2023

क्रिसमस का पर्व आपसी सौहार्द तथा समर्पण का परिचय देता है : आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 25, 2023 :: 
फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो से मिलकर क्रिसमस पर्व की बधाई दी। चैंबर अध्यक्ष ने राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों के सुख समृद्धि की कामना के साथ ही राज्य के विकास के लिए प्रार्थना की। आर्च बिशप ने सभी चैंबर सदस्यों को क्रिसमस की बधाई दी। यह कहा कि यह पर्व हम सभी को आपसी सौहार्द तथा एक दूसरे के लिए समर्पण का परिचय देता है।

प्रतिनिधिमंडल ने जीइएल चर्च के बिशप सृमंत संदीप तिर्की से भी मुलाकात कर राज्य की खुशहाली के साथ ही क्रिसमस और आनेवाले नये साल की बधाई देते हुए राज्य के व्यापार व उद्योग जगत के विकास की कामना की। प्रतिनिधिमण्डल में चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और सदस्य संदीप नागपाल के अलावा चर्च के असीम मिंज और महिमा गोल्डेन उपस्थित थीं।

फिल्म, कला संस्कृति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

चैंबर के फिल्म कला संस्कृति उप समिति और मेरी आवाज मेरी पहचान के संयुक्त तत्वावधान में चैंबर भवन में सांस्कृति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उप समिति चेयरमेन आनंद जालान, किशन अग्रवाल, राजीव चौधरी, बॉलीवुड एक्टर देवेश खान, सिंगर कुमार गहलोत, कविता होरो, मो. रिजवान, आफताब आलम, गौरव कुमार, तनवीर खान, बुलंद अख्तर समेत कई लोगों ने उपस्थित होकर, कार्यक्रम का आनंद लिया।


No comments:

Post a Comment