Sunday 31 December 2023

पहली बार रांची प्रेस क्लब को मिला है आदिवासी अध्यक्ष, बुलंद होगी आवाज़ : राजेश गुप्ता

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 31, 2023 :: 

* सुरेंद्र सोरेन को प्रेस क्लब का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नवनिर्वाचित कमेटी को मोर्चा ने दिया बधाई

* मोर्चा ने सरकार की उदासीनता पर खड़े किए सवाल*

रांची: हाल ही में सम्पन्न हुए रांची प्रेस क्लब के चुनाव में नव निर्वाचित कमेटी को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की खूबसूरती है कि पहली बार रांची प्रेस क्लब को कोई सशक्त आदिवासी चेहरा मिला है।  श्री गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों शुभकामनाएं दी है और आशा जताया है कि पत्रकारिता और पत्रकार हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे। रांची के सभी पत्रकारों को भी बधाई है कि जिन्होंने अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जनजाति चेहरा को चुनाव किया है यह डाइवर्सिटी का अच्छा उदाहरण है।
     बधाई और शुभकामनाएं देनेवालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर सूरज प्रेम नंदन मंडल, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, संजय मेहता ,उमेश जायसवाल ,प्रदेश सचिव अजय मेहता संजय चौरसिया सुरेश ठाकुर राम लखन यादव संगठन महासचिव शशि भूषण कुशवाहा, महादेव राणा कार्यालय प्रभारी संतोष शर्मा, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू,महानगर अध्यक्ष विष्णु कुमार  वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता,बालेश्वर ठाकुर, जगत लाल सोनी, छात्र संयोजक कमलेश चौधरी,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका कुमारी राम लखन साहू प्रवीण कुमार राष्ट्रीय ओबीसी अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के संयोजक पंकज कुमार सिंह व डॉ शिवानंद काशी शामिल थे।



No comments:

Post a Comment