Tuesday 31 October 2023

बजट के साथ सेहत भी भरपूर :: गुड़िया झा


बजट के साथ सेहत भी भरपूर :: गुड़िया झा
बीते कुछ दिनों में अगर हम गौर करें तो पायेंगे कि महंगाई का स्तर काफी बढ़ा है। जहां कोरोनाकाल में बेरोजगारी बढ़ी वहीं महंगाई ने आम लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव डाला है। घरेलू गैस, दूध, पनीर, दही, अनाज, तेल, रिफाइन, हरी सब्जियों से लेकर अन्य कई चीजों के मुल्यों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

कुछ छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातें जिसे हम अपने दैनिक दिनचर्या में इस्तेमाल कर अपने बजट के साथ परिवार के स्वास्थ्य का भी बेहतर ध्यान रख सकते हैं।

1 घरेलू गैस की उपयोगिता पर एक नजर।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गैस हमारे रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इसकी उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता है। रसोई में कुछ भी बनाने से पहले पूरी तैयारी कर लें। जैसे सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर काट ले। फिर गैस चूल्हा जलायें। अधिकांश चीजें प्रेशर कुकर में बनाने से गैस के साथ समय की भी बचत होती है साथ ही इसमें तेल भी कम खर्च होता है। एक बार बर्तन अच्छी तरह से गर्म होने पर आंच को धीमी कर दें। धीमी आंच पर  बनाने से सब्जियों की पौष्टिकता बनी रहती है और स्वाद भी बेहतर होता है।
जब खाद्य सामग्री कम मात्रा में बनानी हो तो छोटे बर्तनों का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि इन्हें गर्म होने में कम गैस खर्च होता है और खाना भी जल्दी बनता है।
हर बार दूध उबालने की जगह एक बार अच्छी तरह से उबालकर   उसे पूरी तरह से ठंडा कर फ्रीज में रख दें। इससे दूध की क़्वालिटी लंबे समय तक अच्छी बनी रहती है। फिर जब उपयोग में लाना हो तो अच्छी तरह से गर्म कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  

2 लंबे समय तक सुरक्षित रखने वाली खाद्य सामग्री।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बारिश के मौसम में सब्जियां कुछ ज्यादा महंगी हो जाती हैं। ऐसे समय को बेहतर बनाने के लिए जनवरी से मार्च के बीच में सभी तरह की साग-सब्जियां भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। ऐसे समय में फूलगोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे अच्छी तरह से सूखा लें। इसी तरह से चना और खेसारी के साग को भी अच्छी तरह से चुनकर छोटे बारीकी से काटकर खूब अच्छी तरह से सुखाकर रख लें। ध्यान रहे कि इनको इस्तेमाल में लाने से पहले अच्छी तरह से उबाल लिया जाये। 
बथुआ साग की पत्तियों को अच्छी तरह से बीनकर बेसन का घोल तैयार कर थोड़ी-थोड़ी पत्ती को बेसन के घोल की सहायता से आपस में छोटे आकार में  चिपकाकर सूखा लें। मेथी साग के पत्तों को काटकर सूखा कर रखने से पराठे बनाने में आसानी होती है । इसी तरह मूली को घिसकर उरद दाल का पेस्ट तैयार कर उसमें हींग, गरम मसाला मिलाकर छोटे आकार में बड़ी बनाकर सूखा लें। उरद और चना दाल की बड़ी बनाने के लिए भी इसी प्रक्रिया का इस्तेमाल कर बनाया जा सकता है। अप्रैल-मई के महीने में आम के टुकलों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काटकर सूखा लें। इसका इस्तेमाल दालों और सब्जियों में किया जा सकता है

3 सुरक्षित रखने की विधि।
सभी चीजों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद एयर टाइट डब्बे में अलग-अलग रख कर सभी में खड़ा लाल मिर्च थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डाल दें। इससे उनमें कीड़े नहीं लगेंगे साथ ही बीच-बीच में जब धूप अच्छी हो तो सभी सामग्रियों को धूप में जरूर रखें। ये घरेलू नुस्खे स्वाद के साथ सेहत में भी अच्छे होते हैं।

Monday 30 October 2023

बी डिवीजन क्रिकेट क्वालीफायर शुरू



रांची : रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज से बी  डिविजन क्रिकेट क्वालीफाई क्रिकेट लीग शुरू हुई इसके तहत आज 3 मैच खेल गया नेहरू स्टेडियम में खेल गया मैच में डीसेंसी क्रिकेट अकादमी ने साईं सी को 175 रनों से पराजित किया जबकि शाखा क्रिकेट मैदान में रातू सीसी ने एवरग्रीन क्रिकेट क्लब को 94 रनों से तथा गोल चक्कर मैदान में गैलेक्सी भी की टीम ने झारखंड सेक्रेटेरिएट को 53 रनों से पराजित किया संक्षिप्त स्कोर : डिफिशिएंसी क्रिकेट अकादमी डीसेंसी क्रिकेट अकादमी 217/6  30 ओवर (प्रिंस 77 अंकित 34 आमिर 18 अनुराग 2/47 ),  Sai c 42 all out (आमिर अंकित हरिहर और शुभम दो दो विकेट)
रातू सीसी 248 /7, 28 ओवर (अनुराग कुमार 115 अंकित 29 आदित्य प्रसाद 25 नरेश 52 /2) एवरग्रीन 154 (रितेश 23 उज्जवल 22 रुपेश 22 अंकित श्रीवास्तव 3 बलराम दो)
गैलेक्सी बी बी 171/10 , 32.3 ( समृद्धि 33 शाहिद 34 लखन 25 होम्थी तीन राजीव दो अवधेश दो ) झारखंड सचिवालय 118 ऑल आउट 23 ओवर (अमिताभ 32 राजीव 37 लखन 3 /19 साइट 2/17 विदेशी 2/37)

Saturday 28 October 2023

राज्य स्तरीय कला उत्सव 29 अक्टूबर से



राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 29, 2023 :: 

स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में  राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन 29 एवं 30 अक्टूबर 2023 को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद जेसी आरटी रातु में आयोजित की जा रही है। 
जिसमें राज्य के सभी जिलों से 10 विधाओं में बालक और बालिका वर्ग के कुल 480 प्रतिभागी भाग लेंगे। कला उत्सव में भाग लेने वाले यह प्रतिभागी अपने-अपने जिले में विभिन्न 10 विधाओं के प्रथम आए हुए प्रतिभागी राज स्तरीय कला उत्सव में भाग ले रहे हैं। ये 10 विधाएं जिनमे प्रतियोगिता होनी वे है  संगीत (गायन) - शास्त्रीय संगीत,संगीत (गायन) - पारंपरिक लोक संगीत ,संगीत (वादन) - अवनद्ध वाद् , संगीत (वादन) - स्वर वाद्य, नृत्य - शास्त्रीय नृत्य, नृत्य - लोक नृत्य
 दृश्य कला (द्वि-आयामी), दृश्य कला (त्रि-आयामी),स्थानीय खिलौने एवं खेल
 नाटक एकल अभिनय 

 राज्य स्तरीय कला उत्सव का कल उद्घाटन 11:30 बजे  माननीय राजसभा सांसद डॉ. महुआ माजी  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मेंद्र कुमार दीक्षित ,निदेशक संस्कृति, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय,   उपनिदेशक महिप कुमार सिंह, बांके बिहारी सिंह जीसीईआरटी एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीर सेन सोरेंग उपस्थित होंगे। 
राज्य स्तर पर चयनित 10 विधाओं के 10 बालक एवं 10 बालिका कुल 20 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव जो भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली है वहां राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी ।यह जानकारी शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग झारखंड शिक्षा परियोजना के चंद्रदेव सिंह ने दी।

राँची विश्वविद्यालय कराटे टीम सलेक्शन ट्राइल 30 अक्टूबर,2023 को

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 29, 2023 :: 


 राँची विश्वविद्यालय के अन्तर्गत  सेशन 2023- 24 से कराटे को भी खेल में शामिल किया गया है।
 राँची विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले सभी कॉलेज के छात्र एवम् छात्राए अब कराटे जैसे खेल में भी भाग ले सकेंगे। 
सेशन 2023 -24 के लिए सलेक्शन ट्रायल 30 अक्टूबर को डोरंडा कॉलेज में रखा गया है। 
कराटे को होस्ट करने कि  जिम्मेवारी  राँची विश्वविद्यालय  कि ओर से राम लखन सिंह यादव महाविधालय को दिया गया है।
 सलेक्शन ट्रायल पुरुष एवम् महिला दोनो टीमो के लिए किया जायेगा।
 कुमिते एवम् काता दोनो तरह कि सलेक्शन ट्रायल होगा। 
जो भी विद्यार्थी राँची विश्वविद्यालय के अन्तर्गत पढ़ाई कर रहे है वे इसमें भाग ले सकते है। 
उन्हे रजिस्ट्रेशन के समय मैट्रिक का मार्कशीट, कॉलेज ID कार्ड,UG/PG एडमिशन स्लिप एवम् आधार कार्ड जमा करना है। 
पार्टिसिपेंट को ट्रायल में भाग लेने के लिए कराटे किट अपना अपना ले कर आना है। 
भाग लेने के सम्बन्ध में जानकारी के लिए राम लखन सिंह यादव महाविधालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज
 डा. दीपक प्रामाणिक से मो न 9199711111 
एवम राष्टीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता से मो न 
9835164653 पर सम्पर्क करे।

 * रिपोर्टिंग टाइम: 9.00 बजे सुबह।
 * स्थान : डोरंडा महाविधालय,    
                डोरंडा,रांची।


बी-डिविजन क्रिकेट लीग :: एस आर रूंगटा ग्रुप को पराजित कर मेघाहातुबुरू ने बटोरे चार अंक

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 29, 2023 :: 

जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब ने एस आर रूंगटा ग्रुप को पाँच विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। 

स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस आर रूंगटा ग्रुप की पूरी टीम 29 ओवर में 152 रन बनाकर आल आउट हो गई। 
कप्तान अभिषेक कच्छप ने नौ चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से सर्वाधिक 81 रन बनाए। 
सुरेंद्र सिंह ने 28 तथा अभिषेक ने 10 रन जोड़े। 
मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से कुमार विक्की ने 39 रन देकर तीन, भाष्कर माझी ने 26 रन देकर तीन तथा प्रशांत कुमार ने 10 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 
जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को मेघाहातुबुरू की टीम ने 27.1 ओवर में पाँच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक कृष्णा ने छः चौकों एवं दो छक्कों की मदद से 83 नाबाद रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। 
अंकुश कुमार ने भी 24 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुआ जबकि रितुराज मोहंती ने भी 24 रनों का योगदान दिया। रुंगटा माइंस की ओर से विवेक रंजन एवं अभिषेक कुमार को एक-एक सफलता हाथ लगी जबकि तीन खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुए।


Friday 27 October 2023

37वे राष्ट्रीय खेल ,गोवा में झारखंड के कई खिलाड़ी दुसरे दौर में

भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के  विभिन्न शहरों में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में आज दिनाँक  27 अक्टूबर को मलखंब के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मक़्लखम्ब के कई खिलाड़ीयों  ने अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं महिला फुटबॉल को अपने पहले लीग मैच में मणिपुर के साथ हार का सामना करना पड़ा।
       झारखंड ओलंपिक संघ, रांची के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन श्री हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव ने विभिन्न खेल स्थलों पर जाकर राज्य के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
       ज्ञातव्य हो देश के 28 राज्यों एवम 08 केंद्र शासित राज्यों के 43 खेलों में कुल 10000 से अधिक खिलाडियों एवम अधिकारियों का दल इस राष्ट्रीय महापर्व में  भाग ले रहे है। 
   वहीं झारखंड राज्य से 25 खेलों में 351 सदस्यीय दल भाग ले रही है । जिसमें एथलेटिक्स (पुरुष एवम महिला),तीरंदाजी (पुरुष एवम महिला), हॉकी (पुरुष एवम महिला),फुटबॉल ( महिला),बीच फुटबॉल (पुरुष), वूशु (पुरुष एवम महिला), स्विमिंग (पुरुष एवम महिला), रोइंग (पुरुष),
सेपकटकरा (महिला), मलखंब (पुरुष एवम महिला),मॉर्डन पेंटाथलन (पुरुष एवम महिला), शूटिंग
(पुरुष एवम महिला), जिम्नास्टिक (पुरुष एवम महिला),पेंचेक सिलाक (पुरुष एवम महिला),कुश्ती (पुरुष एवम महिला), रोलबॉल(पुरुष एवम महिला), लॉन बाल (पुरुष एवम महिला), स्क्वाश (पुरुष एवम महिला),बॉक्सिंग (पुरुष एवम महिला), ट्रायथलन (पुरुष), कबड्डी (महिला),योगा (पुरुष एवम महिला) एवम लागोरी (पुरुष एवम महिला) 
खेल शामिल हैं।
 अब तक झारखंड से मलखंब,महिला फुटबॉल, मॉर्डन पेंटाथलन,पेंचेक सिलाट,जिम्नास्टिक, रोइंग,पुरुष बीच फुटबॉल,
एथलेटिक्स ,सेपक टकरा,स्विमिंग  एवम हॉकी की टीमें गोवा पहुंच चुकी है।

37वीं राष्ट्रीय खेल, गोवा-2023 के लिए 18 सदस्यी, झारखंड राज्य कुश्ती टीम गोवा रवाना

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 27, 2023 :: 
दिनाक 31-10-2023 से 03/11/2023 तक गोवा मे आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेल मे भाग लेने के लिए झारखंड कुश्ती टीम के 18 सदस्यों दल की घोषणा कर दी गई है, जो आज राँची से गोवा के लिए रवाना हुई।
 
 * टीम की सूची निम्नलिखित है 

* पुरुष ग्रीको रोमन
1-राहुल कुमार- कोडरमा
2-अमित गोप-रांची
3-शुभम शर्मा-राँची 
4-विवेक चौधरी-राँची 
* प्रशिक्षक-बबलू कुमार-राँची

* पुरुष फ्री-स्टाइल
1-अमित महतो- रांची
2-अनिकेत कुमार रांची
3-चंदन यादव-बोकारो 
4-महेश तमगड़े-पूर्वी सिंभूम
5-विशाल कुमार-कोडरमा
* प्रशिक्षक-दिलीप कुमार साहू-लोहरदगा

* महिला वर्ग
1- सुशांति कुजूर-लोहरदगा
2- कोमल मरांडी-दुमका
3- जोरसीदा तिग्गा-लातेहार
4-ऐश्वर्या साक्षी-रांची
* प्रशिक्षक-राखी तिर्की-रांची

* टीम मैनेजर-प्रकाश सिंह बादल- देवघर

उक्त टीम को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार,हमारे अभिभावक के रवि कुमार ,भोलानाथ सिंह,जीशान कमर,  हजारीबाग हॉकी संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, रणधीर कुमार, एवं खेल विभाग झारखंड तथा झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और पूरी टीम को शुभकामना देते हुए टीम को रवाना किया

विपिन कुमार पांडे, 37वे राष्ट्रीय खेलों के योगासन स्पर्धा में तकनीकी पदाधिकारी नामित

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 27, 2023 :: 

5 नवंबर से 9 नवंबर तक गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेलों के योगासन स्पर्धा जो  पणजी गोवा में निश्चित है इस स्पर्धा के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में विपिन कुमार पांडे का चयन किया गया हैं श्री पांडे अभी उत्क्रमित  उच्च विद्यालय जामाडोबा वाटर बोर्ड में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में  कार्यरत है उनकी चयन पर जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार जिला योगासन संगठन  के अध्यक्ष मनोज सिंह संरक्षक परीक्षित पांडे मनजीत सिंह भंगू संजय कुमार आरती कुमारी आरती सिंह वीरेंद्र रवानी शैलेश कुमार प्रियंका कुशवाहा नेहा कपूर  जिला योगासन के सचिव कुणाल कुमार एवं अन्य  पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी है l

37वे राष्ट्रीय खेल, एथलेटिक्स के लिए झारखंड के चार तकनीकी पदाधिकारी गोवा रवाना

भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा में आयोजित 37वे राष्ट्रीय खेल, गोवा में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धा 29 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक के लिए  झारखंड राज्य के 04 तकनीकी पदाधिकारीयों 
को नामित किया गया है। जिसमें सी. डी. सिंह(रामगढ़), एस. के. पाण्डे(रांची), अशोक भट्टाचार्य(बोकारो), मो. फरीद(धनबाद) नामित किए गए हैं।
           सभी तकनीकी पदाधिकारी आज रांची से गोवा के लिए रवाना हुए। जिन्हें झारखंड ओलंपिक संघ एवम झारखंड एथलेटिक्स संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवम राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
    ज्ञातव्य हो  37वे राष्ट्रीय खेल, गोवा में  देश भर के 28 राज्यों 08 केंद्र शासित प्रदेशों के 43 खेलों में कुल 10000 खिलाडियों एवम अधिकारियों का दल भाग ले रहा है।

झरिया में रामकथा का आयोजन :: हजारों लोग हुए उपस्थित

रांची/झरिया : कांग्रेस की विधायक नीरज पूर्णिमा सिंह  के द्वारा झरिया में राम कथा का भव्य आयोजन किया गया 
।इस राम कथा में हजारों-हजार की संख्या में लोगो ने भाग लिया। विधायक नीरज पूर्णिमा सिंह के अलावा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि विपणन पर्षद अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन के अलावा सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।

संत जेवियर्स कॉलेज में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 27, 2023 :: 

दिनांक: 27/10/2023 को संत जेवियर्स कॉलेज राँची में नए सत्र में नामांकित स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया| 
इस अवसर पर आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जेसुइट शिक्षा प्रणाली एवं विरासत पर चर्चा की गयी | 
तत्पश्चात कॉलेज के विज़न एवं मिशन के बारे में बताया गया | 
साथ ही विद्यार्थियों को कॉलेज में उपलब्ध सारी सुविधावों, दिशा-निर्देशों एवं कॉलेज के विभिन्न कमिटियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया|
 विद्यार्थियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देकर बताया गया कि वे अपने शैक्षिक जीवन को गंभीरता से लें और कठिन मेहनत करें| 
कॉलेज के रेक्टर डॉ. अलेक्सियुस एक्का, प्राचार्य डॉ. नबोर लकड़ा, उप-प्राचार्य डॉ. अजय मिंज, रजिस्ट्रार डॉ. केनेडी सोरेंग, विभागाध्यक्ष डॉ. संजय घोष, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. जयप्रकाश पाण्डेय, अन्य प्राध्यापक व नए सत्र के विद्यार्थीगण उपस्थित थे|

Tuesday 24 October 2023

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से सीखने योग्य बातें : गुड़िया झा

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से सीखने योग्य बातें : गुड़िया झा


जब भी हमारे जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियां आती हैं तो हम विचलित हो जाते हैं। हमारा धैर्य जवाब देने लगता है कि बस अब और भी ज्यादा सहन नहीं होता। 
जबकि एक नजर प्रभु श्री राम के जीवन पर डालेंगे तो पायेंगे कि स्वयं भगवान का जीवन संघर्षों से भरा पड़ा था। बावजूद इसके वे अपने कर्मपथ पर चलते गये। उनके जीवन से सीखने योग्य कुछ महत्त्वपूर्ण बातें जो बताती हैं कि आसान कुछ भी नहीं होता है। इसे आसान बनाना पड़ता है। 
 1 धैर्य।
धैर्य अपने आप में अद्भुत प्रसाद है मनुष्य के लिए। श्री राम के धैर्य का जवाब नहीं। सबसे पहला विरोध तो उन्हें अपने घर से ही झेलनी पड़ी। राज्यभिषेक छोड़ने और जंगल की तरफ प्रस्थान।  उनके चेहरे पर राज्यभिषेक होने की खुशी भी नहीं थी और जंगल जाने का दुख भी नहीं था। बस यही बातें श्री राम को खास बनाती हैं। वे जब तक अयोध्या में रहे तब तक श्री राम कहलाये। जंगल का जीवन आसान नहीं था। लेकिन उसके बाद जंगल के जीवन ने उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम  श्री राम बनाया। 
उनके जीवन से यही सीख मिलती है कि जीवन है तो समस्याएं आयेंगी हीं। उसका सामना धैर्य के सहारे ही करना पड़ेगा।
2 शांत मन और विनम्रता।
 शांत मन से सभी की बातों को सुनना, समस्या की गहराई को समझना और जनकल्याण के हित में उसका समाधान करना वे अपना पहला कर्तव्य समझते थे। अपने जीवन में कठिनाइयां होने के बाद भी वे हमेशा विनम्र बने रहे। श्री राम ने किसी इंसान पर नहीं बल्कि इंसानियत पर राज किया। 
उनका ये गुण हमें सीखाता है कि जल्दबाजी और आक्रोश में लिया गया कोई भी फैसला सही नहीं होता है। 
3 नेतृत्व क्षमता।
श्री राम की नेतृत्व क्षमता अलग थी। उन्होंने सुग्रीव जैसे उदास भक्त को उत्साहित किया। उनके इसी प्रेरणा से सुग्रीव महारथी बनें। उन्होंने हनुमानजी की भी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाया और इसी के कारण हनुमानजी ने युद्ध में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
इससे हमें यही सीख मिलती है कि नेतृत्व क्षमता शिक्षा से अलग है। यही हमें भी करना है। प्रत्येक व्यक्ति में कुछ विशेष गुण होते हैं। उसकी पहचान कर उनके गुणों के आधार पर उनके नेतृत्व क्षमता को विकसित करना होगा। तभी समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।

Monday 23 October 2023

महाशक्तियों के संगठित प्रयास का परिणाम हैं मां दुर्गा :गुड़िया झा


महाशक्तियों के संगठित प्रयास का परिणाम हैं मां दुर्गा :
गुड़िया झा

अभी हमारे देश में चारो ओर मां दुर्गा के आगमन को लेकर खुशी का माहौल है। ये खुशियां यूं ही हमेशा बनी रहे। नवरात्र हमें संदेश देता है कि संगठन में बहुत ही शक्ति है। संगठित होने से ही परिवार, समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान भी संभव है। जीवन में चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए स्त्री या पुरूष शक्ति नहीं बल्कि संगठित शक्ति की जरूरत है। दुर्गा पूजा की तैयारियों से ही बहुत कुछ सीखने को मिलता है  कि किस तरह से पूरे देश में हजारों की संख्या में लोग रातों को जागकर पूजा पंडालों की तैयारी को अंतिम रूप देते हैं । स्वयं मां दुर्गा की संरचना भी ब्रह्मा, विष्णु, महेश और कई देवताओं के संगठित होने से हुई है। 
श्री दुर्गा सप्तशती के प्रत्येक अध्याय में संगठन का सबसे अच्छा उदाहरण मिलता है। 
संगठन जीवन के मनोदशा  को बदलने वाली एक ऐसी शक्ति है जिसके आगे बड़ी से बड़ी बाधाओं को भी आसानी से समाप्त किया जा सकता है। 
आज जो हमारे देश में समस्याएं हैं उसके लिए भी हमें संगठन में रह कर ही उसे दूर किया जा सकता है। संगठन को मजबूत बनाना बहुत मुश्किल भी नहीं है। इसके लिए थोड़ी सी सहजता हमें रखनी होगी और शुरूआत भी खुद से ही करनी होगी तभी यह एक मजबूत पिलर की तरह कार्य करेगा।
1 जाति और धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने की आवश्यकता।
"मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना।"
यह किसी भी धार्मिक ग्रंथ में नहीं लिखा है कि धर्म के नाम पर हम सभी आपस में बंट जाएं। मानवता सभी धर्मों से ऊपर है। आज हमारे देश में अधिकांश समस्याएं जाति और धर्म को लेकर ही उत्पन्न होती हैं। जहां शिक्षा के स्तर में काफी सुधार और बदलाव हुए हैं वहीं जाति और धर्म के नाम पर संगठन के विकास में दरारें भी आ रही हैं। इसलिए जहां कहीं भी अपनी आवश्यकता महसूस हो संगठन में सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर आगे बढ़ें।
2 सभी धर्मों का सम्मान हो।
देश में आपसी भाईचारा बना रहे इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि सभी धर्मों का सम्मान हो। आज देश में आतंकवादी गतिविधियां काफी सक्रिय हो गई हैं। देश की सीमा पर रक्षा करने वाले जवान शहीद हो रहे हैं। आज हम रातों को चैन की नींद इसलिए सोते हैं क्योंकि ये जवान रातों को जागकर देश की रक्षा करते हैं। ऐसे कठिन  समय में इसे राजनीति का नाम न देकर सभी को मिलकर आतंकवाद से लड़ना होगा और अपने पराए की भावना से ऊपर उठना होगा ताकि हमारा देश सुरक्षित रहे।

Friday 20 October 2023

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जीवन शैली को बेहतर बनाने के गुर सीखे


राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 20, 2023 :: 
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में पासवर्ड पब्लिशिंग हाउस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लाइफ स्किल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।।कार्यशाला में स्कूली विद्यार्थियों को अपनी जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए गुर को बताया गया। 

इस कार्यक्रम द्वारा विद्यार्थियों को एक नये तरीके से अपनी पढाई और व्यक्तिगत जीवन मे सामन्जस्य बनाने की दिशा में जानकारी मिली। 
बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ नई चीजों को सीखा। 
कार्यशाला अंकित कुमार ने विद्यार्थियों को लाइफ स्किल के बारे में कई जानकारियां दी। इस अवसर पर पासवर्ड पब्लिशिंग हाउस के मैनेजर राकेश कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यशाला का संचालक मलय कुमार ने किया।
 

Monday 16 October 2023

हजारीबाग की शुभ लक्ष्मी बनी बिहार महिला सीनियर क्रिकेट टीम की प्रशिक्षक


 रांची :  हजारीबाग (झारखंड) की पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शुभ लक्ष्मी शर्मा बिहार महिला सीनियर क्रिकेट टीम की प्रशिक्षक नियुक्त की गई है. शुभ लक्ष्मी पिछले वर्ष तक झारखंड महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रही उनके इस उपलब्धि पर कई खिलाड़ियों अधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है

Friday 13 October 2023

रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वॉलीबॉल 28 अक्टूबर से


रांची : रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता आगामी  28 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी  प्रतियोगिता संत जेवियर कॉलेज रांची के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी 
यह जानकारी खेल इंचार्ज राम मुरमू ने दी उन्होंने बताया कि रांची विश्वविद्यालय के उन कॉलेज के खिलाड़ी आगामी 29 अक्टूबर को होने वाली चयन प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं विशेष जानकारी के लिए संत जेवियर कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं

Ranchi based security agency signs MoU with Raksha Shakti University, Gandhinagar

Ranchi, October 13: The School of Private, Industrial, and Corporate Security Management (SPICSM), under the aegis of Rashtriya Raksha University, a renowned institution dedicated to providing comprehensive security education, has entered into a Memorandum of Understanding (MoU) with Ranchi Security Pvt. Ltd., a leading security agency in the domain, on Thursday at Gandhinagar. 

This collaboration aims to jointly conduct Skill Development Certification Programme, both online and offline, to empower underprivileged youth aspiring for employment in corporate and private security agencies both within the country and abroad. The programs will also cater to personnel especially women within the security industry who seek opportunities for up-skilling and re-skilling in the LWE areas.

The MoU signing ceremony took place today in the presence of Prof (Dr.) Kalpesh H. Wandra, Pro Vice-Chancellor of RRU, and Dr. Anirudha Singh, Director of Ranchi Security Pvt. Ltd. This partnership marks a significant milestone in the efforts to bridge the skill gap in the security sector and create employment opportunities for marginalized sections of the society.

Through this collaboration, SPICSM and Ranchi Security Pvt. Ltd. aim to provide high-quality training programs that align with industry standards and requirements. The Skill Development Certification Programs will equip participants with essential knowledge and practical skills necessary for a successful career in the security industry. The programmes will be delivered through a combination of online and offline modes to ensure accessibility for individuals from diverse backgrounds. Online modules will provide flexibility for learners to access course materials at their convenience, while offline sessions will facilitate hands-on training and practical demonstrations.

Underprivileged youth and women from the Left-Wing Extremism affected regions, who aspire to work in corporate and private security agencies will benefit immensely from these certification programmes. By acquiring industry-relevant skills, they will enhance their employability prospects and contribute to the growth of the security sector. Additionally, personnel within the security industry will have the opportunity to up-skill themselves, enabling career advancement and professional development.

In discussing the collaboration, Professor (Dr.) Kalpesh H. Wandra, Pro Vice-Chancellor of RRU, highlighted RRU's mission and its commitment to developing top-notch private security professionals. He emphasized the crucial role security plays when goods are in transit from one location to another.

Director of Ranchi Security Pvt. Ltd., Dr. Anirudha Singh, underscored the empowerment of women through 'Nari ShashaktiKaran.' He highlighted the success of security training programs for women, citing positive responses and recruitment by globally renowned security firms. Dr. Singh also mentioned the alignment of RSPL's Shridhar Gyan Sansthan with national skill development initiatives, such as the Prime Minister's Kaushal Vikas Yojana, in accordance with PSARA guidelines.

Mr. Nimesh Dave, Director-in-charge of the School of Private, Industrial & Corporate Security Management, expressed the rationale behind the collaboration with RSPL, citing the commendable work they are doing in skill enhancement at crucial junctures. Their targeted efforts in skill development, particularly for tribal communities and women, have caught the attention, and RRU is delighted to extend its support to RSPL in this impactful initiative.

This collaboration signifies a commitment to excellence, empowerment, and inclusivity, heralding a brighter future for the security industry and those seeking to make a meaningful impact within it.

Wednesday 11 October 2023

खिलाड़ियों और प्रशिक्षको का सम्मान समारोह 12 अक्टूबर को :: पहली बार अर्धसरकारी पत्र (DO Letter) के माध्यम से आमंत्रण

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 11, 2023 :: 

राँची :पिछले सत्र 2022-23 के दौरान जीते गए पदकों के लिए खिलाड़ी और उनके प्रशिक्षको के पुरस्कार राशि प्रदान करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि यह पहला अवसर है जब झारखंड सरकार के द्वारा खिलाड़ियों और प्रशिक्षको को  एक वृहद सन्मान समारोह के माध्यम से  मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के कर कमलों के द्वारा  सम्मानित  किया जा रहा है।इसके लिए उन्होंने खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा की ।उन्होंने विभागीय सचिव श्री मनोज कुमार एवम  निदेशक श्री सुशांत गौरव की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि खिलाड़ियों के लिए अर्धसरकारी पत्र जारी कर उन्हें आमंत्रित करने से उनके परिजन भी काफी उत्साहित है।उन्होंने बताया कि ओलंपिक या एशिया खेलों में पदक जीतने पर भारत सरकार ऐसे पत्र जारी करती है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों में इस बात को लेकर खुशी है कि उनकी मेहनत रंग लाई है और उन्हें उचित सम्मान मिल रहा है।श्री पाठक ने बताया कि अभी हमारे खिलाड़ी नेशनल गेम्स की तैयारी में लगे है जो कल के सम्मान समारोह में आमंत्रित है।निश्चित रूप से इस आयोजन से जहाँ हमारे माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन अंसारी इनको संबोधित करेंगे,इनमें उत्साह का संचार होगा और वे पदक जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे और हमारे पदकों की संख्या में इजाफा होगा।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कापी, पेंसिल एवं चना का वितरण

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 11, 2023 :: 

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने  अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कापी ,पेंसिल एवं चना का वितरण किया ।
               
मारवाड़ी युआ मंच राँची समर्पण शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिशु अंचल आश्रम में बच्चों को पेन पेंसिल बाँटा गया । 
शाखा अध्यक्ष स्वेता भाला ने कहा बेटिया शासक्त  देश की पहचान  एवं आधार है  इनका हमेशा ख़याल रखना चाहिए । 
इसके अलावा  बच्चों के नास्ते के लिए  चना और चीनी भी दिये गये । 
                   
अध्यक्ष स्वेता भाला , सचिव सपना सिंघानिया , दीपिका मोतिका , पुजा अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी । 
    

  

Tuesday 10 October 2023

रांची विश्वविद्यालय जिमनास्टिक टीम का चयन परीक्षण 12 को

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 10, 2023 :: 
 रांची विश्वविद्यालय जिमनास्टिक टीम के गठन हेतु खिलाड़ियों का चयन परीक्षण आगामी 12 अक्टूबर को आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम  नामकुम में आयोजित किए जाएंगे चयन परीक्षण का उद्घाटन (डीएसडब्ल्यू) छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ सुदेश कुमार साहू करेंगे यह जानकारी रांची विश्वविद्यालय खेल विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता ने दी उन्होंने बताया कि चयन परीक्षण की मेजबानी रांची विमेंस कॉलेज को सौप गया  है उन्होंने बताया कि जिमनास्टिक के अलावा wushu का चयन परीक्षण 14 अक्टूबर को बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी के बसु हाल में आयोजित किए जाएंगे इसके अलावा महिला क्रिकेट चयन परीक्षण आगामी 16 अक्टूबर को हरमू  मैदान में किया जाएगा क्रिकेट का चयन परीक्षण सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा है चयन परीक्षणों के बाद रांची विश्वविद्यालय टीम का गठन किया जाएगा जो पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी इच्छुक टीम  विशेष जानकारी के लिए रांची विमेंस कॉलेज के खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं

एथना बॉटनी एनवायरमेंटल स्टेबिलिटी और मल्टी डिसीप्लिनरी रिसर्चेस पर गुमला में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

लोहरदगा :  दुनिया भर में तेजी से बदलते पर्यावरण प्रदूषण ऋतुओं में परिवर्तन कृषि वानिकी और वन उत्पादों में पड़ रहा इसका गहरा प्रभाव मानव जीवन की शैली में अत्यंत आमूल चूल परिवर्तन के लिए विवश कर रहा है। ऐसे मे पारिस्थितिकी के साथ-साथ मानव जीवन और उनके व्यवहार पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों का ध्यान उस पर केंद्रित होना स्वाभाविक है।
गुमला की  भूमि आरंभ से ही यहां की जनजातीय और वनस्पतियों की विविधता के  अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं को आकर्षित करती रही है।
लेकिन जब से वनस्पतियों को लेकर वर्षों से लगातार शोध कर रहे प्राध्यापक प्रसनजीत मुखर्जी कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला में योगदान दिया है वनस्पति विज्ञान के छात्रों और इससे रुचि रखने वालों की जिज्ञासा को तृप्तकर उनके अरमानों पर पंख लगाने का भरपूर प्रयास किया है । 
यूं तो प्रोफेसर मुखर्जी ने इस दिशा में अनेक पहल किए हैं लेकिन इथेनॉबॉटनी एनवायरमेंटल स्टेनबिलिटी एंड मल्टीडिसिंप्निरी  रिसर्चस पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन करने की एक महत्वाकांक्षी पहल गुमला ही नहीं रांची विश्वविद्यालय और झारखंड प्रदेश के लिए एक माइल स्टोन होगा। इस सम्मेलन में जनजातीय जनजीवन जैव विविधता पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण क्षति ऋतु परिवर्तन प्रदूषण खनन और उसका प्रभाव कृषि वानिकी एवं वन उत्पाद पारितंत्र जनजातीय अधिकारों का संरक्षण आदि विषयों पर तथ्य पूर्ण चर्चा होगी ।इस सम्मेलन में देश-विदेश के 100 से अधिक वैज्ञानिक और शोधकर्ता भाग लेंगे। 
इसकी जानकारी देते हुए इस सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉक्टर प्रसनजीत मुखर्जी ने कहा कि इसमें भाग लेने वाले वैज्ञानिक अथवा शोधार्थी नवंबर तक अपना संक्षिप्त सार  mailcser@ gmail.com में भेज सकते हैं। इस सम्मेलन के लिए रांची की संस्था सेंटर फॉर सोशल एंड एनवायरमेंटल रिसर्च ने सहयोग का पूरा आश्वासन दिया है। इस मौके पर इथेनोबॉटनी विषय पर एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी जिसमें स्थानीय आयुर्वेद विधि द्वारा उपचार कर रहे चिकित्सक भी हिस्सा ले सकेंगे।  मौके पर जनजातीय भोजन बनाने की प्रतियोगिता एवं औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कॉन्फ्रेंस ब्रोशर का भी विमोचन किया गया। इसकी सफलता के लिए कार्तिक उरांव महाविद्यालय के प्राचार्य ए जे  खलखो डॉ दिलीप प्रसाद डॉ सतीश गुप्ता प्रोफेसर टेटरु तिर्की डॉ सीमा डॉ कंचन और डॉक्टर संजय भोक्ता तैयारी शुरू कर दी है।

Friday 6 October 2023

दीपशिखा मे मना वर्ल्ड सेरेब्रल पालसी दिवस

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 06, 2023 :: 


आज दिनांक 6 अक्तूबर 2023 को वर्ल्ड सेरेब्रल पालसी दिवस के अवसर पर दीपशिखा, आरागेट, रांची में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उषा मार्टिन युनिवर्सिटी से वहाँ की प्राचार्या डॉ० आकांक्षा आनंद 46 छात्र - छात्राओं तथा 8 फैकल्टीज़ के साथ उपस्थित थीं। 
उनलोगों ने यहाँ के बच्चों के साथ काफ़ी वक़्त बिताया और बच्चों को कुछ उपहार भी दिया।

इस अवसर पर डॉ० उमा सेनगुप्ता, डायरेक्टर, क्लिनिकल सर्विसेज़, दीपशिखा, ने फ़िज़ीयोथेरैपी के बारे विस्तार से बताया। 
साथ ही दीपशिखा के समस्त शिक्षक गण इस आयोजन में उपस्तिथ थे।

कोचिंग एण्ड एलाएड के अंतर्गत यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए राज्य के दो छात्रों को एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 06, 2023 :: 

कोचिंग एण्ड एलाएड जैसी महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से झारखंड राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र - छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा की प्रारभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर मुख्य परीक्षा / साक्षात्कार की तैयारी हेतु एकमुश्त 1.00 लाख (एक लाख) मात्र राशि से लाभान्वित करने के उद्देश्य से दिनांक - 15.06.2023 को विज्ञापन प्रकाशित करायी गयी थी जिसमें आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27.07.2023 निर्धारित की गई थी। 
उक्त निर्धारित तिथि तक अनुसूचित जाति के मात्र दो अभ्यर्थियों क्रमशः
 1.  गौतम कुमार दास, ग्राम - भैरीदाब, प्रखण्ड-बरहेट, जिला- साहेबगंज एवं

 2.  निरंजन कुमार, ग्राम-डाली, प्रखण्ड —- मुहम्मदगंज, जिला - पलामू 
को वांछित पात्रता के अनुरूप योग्य पाया गया । 
तदनुसार अनुसूचित जाति के उक्त दोनों अभ्यर्थियों को 1-1 लाख के प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराते हुए आर्थिक सहायता प्रदान किया गया ।

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने किया थैले का वितरण

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 06, 2023 :: 
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा  गांधी जयंती के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है जिसके अंतर्गत मोदी जी के चलाए हुए अभियान एक घंटा श्रमदान, गांधी जयंती के उपलक्ष में मारवाड़ी भवन हरमू रोड में ब्लड डोनेशन कैम्प जिसमें 72 यूनिट्स रक्त संग्रह किया गया,  
डेंगू महामारी से बचने के लिए शाखा ने सिद्धू क़ानू पार्क के पास हातमा बस्ती में मॉस्किटो स्प्रे का छिड़काव करवाया,
 किशोर गंज में  कार डस्टबीन का वितरण, 
वेजिटेबल मार्केट में प्लास्टिक छोड़ो कपड़े का थैला अपनाओ के तहत 200 कपड़े की थैली का वितरण किया गया
 स्वच्छ भारत अभियान पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन l 
इस तरह समर्पण शाखा की ओर से साथ दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l 
अध्यक्ष श्वेता भाला ने कहा स्वच्छ भारत अभियान के मिशन को अपनाकर ही हम महात्मा गांधी जी के 150 वी जयंती पर हम उन्हें अपनी सर्वोच्च श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं

 मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने जानकारी देते हुए बताया श्रमदान का कार्यक्रम 7  दिनों तक चलेगा ।
 कार्यक्रम में अध्यक्ष स्वेता भाला , सचिव सपना सिंघानिया , विनीता सिंघानिया , शुभा रितु पोद्दार, कविता जालान , दीपिका मोतिका एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी । 
    

  

Thursday 5 October 2023

गवर्नमेंट स्कूल खोरहाटोली में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 05, 2023 :: 
आज दिनांक 05 0ct 2023 दिन गुरुवार को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की ओर से चलाए जा रहे वर्ल्ड लायन सर्विस वीक के तहत कोकर स्थित गवर्नमेंट स्कूल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर निरामया अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉक्टर मीना नारायण, ओपी नारायण, नेत्र विशेषज्ञ हरिदास ने 250 बच्चो की जांच कर उचित परामर्श भी दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायन अरुण केजरीवाल, वर्ल्ड लायन सर्विस वीक के प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन विशेष केडिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन रतन अग्रवाल जी थे।
इस अवसर पर संजय पोद्दार सचिव विजया केडिया, कोष।ध्यक्ष नीरज कांत शाहा,लायन सुनील केडिया,रवि जयसवाल,लक्ष्मी नारायण, सिद्धार्थ जयसवाल,राम कृष्ण जी समेत अन्य उपस्थित थे।
यह जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पी आर ओ आशुतोष द्विवेदी ने दी

बदलाव के लिए संगीत : एक अभियान

बाल विवाह के खिलाफ पूरे देश के साथ सुर मिलाते हुए संगीत के माध्यम से सामाजिक बदलाव के अपनी तरह के संभवत: सबसे बड़े अभियान में बड़ी तादाद में झारखंड के गैर सरकारी संगठनों और लोक कलाकारों ने सुरीले गीतों के जरिए देश से बाल विवाह के खात्मे का आह्वान किया। 'बदलाव के लिए संगीत' अभियान के लिए झारखंड के तमाम गैर सरकारी संगठनों ने हाथ मिलाया और राज्य के सुदूर गांवों एवं गलियों तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए अपनी भाषा और बोलियों में गीत गाए। झारखंड सहित देश के 17 राज्यों के लोक कलाकारों व लोकगायकों ने बाल विवाह के खिलाफ विभिन्न भाषाओं और बोलियों में अब तक 331 से ज्यादा गाने गाए हैं। सामाजिक बदलाव में लोकगीतों और लोक कलाकारों की अद्वितीय भूमिका को देखते हुए इन्हें व्हाट्सऐप और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए देश के जन-जन तक फैलाया जाएगा और सामाजिक अभियानों से जुड़े कार्यक्रमों में इनका इस्तेमाल किया जाएगा। यह अभिनव पहल देशव्यापी 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान का हिस्सा है। महिला कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज संगठनों की अगुआई में 300 से भी ज्यादा जिलों में चलाए जा रहे इस अभियान का लक्ष्य 2030 तक देश से बाल विवाह का पूरी तरह खात्मा और इस प्रकार तीन करोड़ से ज्यादा बच्चियों को कम उम्र में विवाह से बचाना है।

इस अभियान का उद्देश्य देश में बच्चों की सुरक्षा के लिए मौजूदा सरकारी नीतियों और कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

'बदलाव के लिए संगीत' अभियान का पहला चरण माने गए इस अभियान में संगीत जैसे प्रभावशाली और ताकतवर माध्यम का इस्तेमाल करते हुए लोक गायकों, स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, ने जहां भी, जिस क्षमता में और जैसे भी बन पड़ा, अपने गाने रिकॉर्ड किए। नतीजा विभिन्न भाषाओं और बोलियों में अनुपम जुनून और उमंग के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा गली-चौबारों, खेत खलिहानों और गांव की चौपालों, घरों और स्कूलों एवं यहां तक कि स्टूडियो में शूट और रिकॉर्ड किए किए 331 गानों के भंडार के रूप में सामने आया है। मोबाइल फोन और इंटरनेट की क्षमता और संभावनाओं का भरपूर दोहन करते हुए इन कलाकारों की पहुंच से देश का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं रहा और अब ये गाने न सिर्फ गांवों की चौपालों और समारोहों में बजाए जाएंगे बल्कि व्हाट्सऐप के जरिए जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे।  

आदिवासी इलाकों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर किशोर और बाल विवाह की शिकार महिलाएं, सभी इस अभियान में शामिल हुई हैं और अब वे सिर्फ बातों से ही नहीं बल्कि संगीत के जरिए अपने प्रतिरोध को स्वर दे रही हैं।

'बदलाव के लिए संगीत' पहल में शामिल 17 राज्यों के गैर सरकारी संगठनों को नमूने के तौर पर एक खाका बना कर दिया गया था और उन्हें तीन अक्तूबर तक अपनी भाषा या बोली में गाना रिकार्ड कर साझा करने को कहा गया था। इन संगठनों से कहा गया था कि वे स्थानीय परिवेश के हिसाब से गाने के बोल में बदलाव कर सकते हैं।  

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के इंडिया हेड रवि कांत ने बदलाव के लिए संगीत के जरिए अभियान की महत्ता बताते हुए कहा, "संगीत आत्मा की भाषा है और दुर्गम से दुर्गम या सुदूरतम कोनों में पहुंचने की इसकी क्षमता जगजाहिर है। एक सुरीले और प्रभावी संगीत में आत्मा को झकझोरने और बेड़ियों को तोड़ने की कूव्वत होती है। 'बदलाव के लिए संगीत' अभियान में देश के कोने-कोने से बड़े पैमाने पर महिलाओं के जुड़ाव और देश से बाल विवाह को खत्म करने के दृढ़ निश्चय की अभिव्यक्ति वाले उनके गानों से विवाह मुक्त भारत' अभियान को नई उर्जा और बल मिला है। जमीनी स्तर पर इस तरह के दृढ़ संकल्प और भागीदारी से इस अभियान को अपार उर्जा मिली है और इसका आंधी-तूफान की रफ्तार से प्रसार हुआ है।"

गाने के मूल बोल को सभी लोगों के साथ साझा किया गया था। इसमें आह्वान किया गया था कि वे चाहे जिस गांव या पेशे में हों, समाज की सूरत बदलने के लिए इस अभियान से जुड़ जाएं। उनसे आह्वान किया गया था कि वे जहां हों, और पास में जो भी छोटे-बड़े संसाधन या औजार हों, उसी के साथ इस अभियान में शामिल हो जाएं। ये गाना लोगों से कहता है, "हर गांव का नक्शा बदलने के लिए चलो...कैंची चलाने वालो कैंची लिए उठो, ठेला चलाने वालो ठेला लिए उठो...हर गांव से उठो, हर पक्ष से उठो।"

इस अभियान में अंडमान, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओड़ीशा, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे 17 राज्यों के गैर सरकारी संगठनों ने हिस्सा लिया।

Wednesday 4 October 2023

लोहरदगा :: एल जी एस एस सभागार में दो दिनी कार्यशाला का शुभारंभ : बच्चों के अधिकार एवं नशा के दुष्परिणाम के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

लोहरदगा, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 04, 2023 :: 

लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान एवं टीडीएच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में बुधवार को बाल अधिकार ,मानसिक स्वास्थ्य और मनो सामाजिक सहायता ,जेंडर एवं  सेक्सवलीटी पर 04 - 05 अक्टूबर को किस्को प्रखंड के बच्चों के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान  सभागार में आयोजित किया गया है |
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपीओ लोहरदगा वीरेंद्र कुमार, एलजीएसएस के सचिव चंद्रपति यादव, टीडीएच फाउंडेशन की श्रेया दास, कार्यक्रम समन्वय अभय अलबेला एवं किस्को प्रखंड से पहुंचे छात्र-छात्राओं  द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। 
 एलजीएसएस के सचिव चन्द्रपति यादव द्वारा अतिथियो का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई।  
मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार द्वारा बच्चों के अधिकार एवं नशा के दुष्परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीडीएच की श्रेया दास ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुओं  पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को आगे बढाया I

कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश कुमार मिश्रा, लीलावती देवी, ममता प्रेमिका, रश्मि सहदेव और पूनम कुजूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |


 

Tuesday 3 October 2023

37वे राष्ट्रीय खेलों के लिए सेपक टकरा प्रशिक्षण 4 अक्टूबर से : खिलाड़ी पहुँचे मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 03, 2023 :: 
37 वे राष्ट्रीय खेलो के लिए खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग एवम झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान आयोजित  सेपक टकरा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए खिलाड़ी आज मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पहुँच गए।
प्रशिक्षण शिविर कल प्रातः से प्रारंभ होगा और दिनाँक 23 अक्टूबर तक चलेगा।

  

Monday 2 October 2023

37वे राष्ट्रीय खेल, गोआ के लिए प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ : 21 दिनो तक चलेगे

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 02, 2023 ::  25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोआ में आयोजित होने वाले 37 वे राष्ट्रीय खेल के लिए विभिन्न खेल संघों ने कमर कस लिया है और आज से ही क्रमवार रूप से कैम्प प्रारंभ हो जाएंगे।

खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग ,झारखंड सरकार तथा झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के संयुकय तत्वाधान में ये कैम्प प्रारंभ हो रहे है।

ये कैम्प उन खेलों में आयोजित होंगे जिनके खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।

आर्चरी ,एथलेटिक्स, लॉन बॉल,हॉकी, कबड्डी, वुशु, फुटबॉल, बीच सॉकर ,सेपक टकरा, मलखम्भ, रॉल बॉल आदि खेलो में ये कैम्प आयोजित होंगे।

हॉकी के लिए हॉकी झारखंड के द्वारा विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनाँक 3 अक्टूबर से राँची में आयोजित किया जा रहा है।
यह कैम्प बरियातू एस्ट्रो टर्फ में लगाया जा रहा है ।
कैम्प के लिए चयनित सभी 36 पुरुष एवं 36 महिला खिलाड़ी आज शाम तक राँची पहुंच रहे है।

वुशू और  सेपक टकरा कैम्प का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में कल से प्रारंभ होगा ।
इसके खिलाड़ी आज शाम से ही रिपोर्ट करना शुरू करेंगे।
वुशु के कोच रतन सिंह और सेपक टकरा  के कोच अमित बालियान राँची पहुंच चुके है।

एथलेटिक्स का कैम्प बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 5 अक्टूबर से जबकि लॉन बॉल के खिलाड़ी नामकुम स्थित स्टेडियम में 5 अक्टूबर से   प्रैक्टिस करेंगे। 
ये खिलाड़ी 4 अक्टूबर को अपने अपने वेन्यू पर रिपोर्ट करेंगे।

कबड्डी का कैम्प चंदनकियारी में दिनाँक से प्रारम्भ किया जाएगा,जबकि रॉल बॉल का कैम्प जमशेदपुर में 3 अक्टूबर से और बीच सॉकर का कैम्प दिनाँक 10 अक्टूबर से धनबाद में आयोजित होगा।

फुटबॉल कैम्प का आयोजन दिनाँक 10 से ही खेल गांव में आयोजित होगा।

आर्चरी का कैम्प  दिनाँक 4 अक्टूबर से खेल गांव में आयोजित होगा।

मलखम्भ का कैम्प दिनाँक 1 अक्टूबर  से प्रारंभ हो चुका है।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि  ये सभी कैम्प 21 दिनों के लिए आयोजित होंगे और उसके बाद सभी खिलाड़ी अपने अपने शिड्यूल के हिसाब से गोआ रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजित किये जा रहे इन कैंपो  की मदद से खिलाड़ी निस्संदेह रुप से लाभान्वित होंगे और हमारे पदकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने खेल विभाग को प्रशिक्षण शिविर के लिए सहयोगी करने हेतू आभार प्रकट किया। उन्होनें बताया कि आज झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन और सभी खेल संघों की निदेशक खेल श्री सुशांत गौरव (आई ए एस )के साथ हुई बैठक में कैम्प से सम्बंधित चर्चा में  विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी और निदेशक महोदय ने खिलाड़ियों की हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होनें आगे बताया कि यदि  किसी अन्य खेल ने 37वे राष्ट्रीय खेल के लिए क्वालीफाई किया हो तो वे 5 अक्टूबर तक झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से सम्पर्क कर सकते है।