Thursday 30 November 2023

ठंड का आनंद और सेहत का साथ :: गुड़िया झा

ठंड का आनंद और सेहत का साथ :: गुड़िया झा

ठंड का मौसम सेहत के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में मिलने वाली हरी सब्जियों और फलों में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व शरीर को विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सुरक्षा प्रदान करते हैं। सेहत से संबंधित कुछ छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातें जो बदलते मौसम के साथ हमारे लिए आनंददायक हो सकते हैं। 

1 हरी पत्तेदार सब्जियां।
सभी प्रकार की सब्जियों जैसे- पत्तागोभी, गोभी, टमाटर तथा सभी प्रकार के साग जैसे- बथुआ, मेथी, पालक इन सभी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, सभी प्रकार के विटामिन तथा फाइबर प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। जिनका सेवन हमें चुस्त-दुरूस्त बनाता है। 

2 आंवला के चमत्कारी गुण।
आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। त्वचा हो, बाल हो या फिर पेट के लिए यह सबसे अच्छा आहार माना जाता है। प्रतिदिन एक आंवले का सेवन पेट की सभी तकलीफों को दूर करता है और पाचन क्रिया को भी यह मजबूत बनाता है।

3 कई गुणों वाला मूली।
मूली और पपीता दोनों ही पेट को विभिन्न बीमारियों से बचाते हैं। लीवर संबंधी तकलीफों में पपीता और मूली का सेवन करने से बहुत ही लाभ होता है। मूली में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। मूली में विटामिन, ए, बी और सी भी होता है। पेट में भारीपन महसूस होने पर मूली के रस में नमक मिलाकर पीने से आराम मिलता है। मूली के रस को अनार के रस में मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। गले के सूजन के लिए मूली के रस में सेंधा नमक मिलाकर गर्म कर गरारे करने से आराम मिलता है। यह दांतों के लिए भी फायदेमंद है। कैल्शियम की उपलब्धता से हड्डियों को मजबूती मिलती है। 

4 गाजर बचाता है बीमारियों से।
गाजर में विटामिन ए, बी तथा ई पाये जाते हैं। इसे सलाद, हलवा या अन्य किसी भी रूप में सेवन करने से यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
4 अदरक-लहसुन बचाता है ठंड से।
अदरक पाचन क्रिया में बहुत मददगार होता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। 
लहसुन भी कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होता है। ठंड के दिनों में बच्चों को सरसों तेल में लहसुन पकाकर मालिश करने से उन्हें ठंड से बचाया जा सकता है। 

5 सूप का जवाब नहीं।
ठंड के दिनों में हरी सब्जियों का सूप भी एक अच्छा विकल्प है। पालक, टमाटर,गाजर, पत्तागोभी, मशरूम आदि के टुकड़े को पानी में उबालकर सुप बनाया जा सकता है। हेल्दी सूप शरीर में विटामिन, आयरन और पानी की कमी को दूर कर शरीर को रोगों से लड़ने की ताक़त भी देता है। सूप सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

सांसद विजय हांसदा ने किया राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 30, 2023 :: 
राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में 28 राज्यों की टीम के साथ साथ रेलवे एवम 
सर्विसेस की टीमों ने भी लिया भाग।
=================
भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवम  झारखंड साइकलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में  सिदो कान्हु वेलोड्रम  स्टेडियम खेलगांव रांची  में 75वां सीनियर महिला एवम पुरुष  ,52वा जूनियर ,38वा सब जूनियर  बालक एवम बालिका राष्ट्रीय ट्रैक  साइकिलिंग चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ  बतौर मुख्य अतिथि विजय हांसदा
सांसद राजमहल लोकसभा  क्षेत्र एवम विशिष्ट अतिथि साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल सरदार मनिंदर सिंह पाल,  नीरज तंवर स.स सुदीश   कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।
इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 700 साइकिल राइडर भाग ले रहे हैं।
 सांसद विजय हांसदा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय  ट्रेक साइकलिंग प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में होना गर्व की बात है। भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का भी आयोजन झारखंड में किया जाएगा।
 आयोजन सचिव  शैलेंद्र कुमार पाठक ने आयोजन हेतु सभी तकनीकी पदाधिकारीयों, खिलाड़ियों एवम सभी सहयोगकर्ता को धन्यवाद दिया।
उद्घाटन समारोह में जेएसएसपीएस की बालक बालिका टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । वहीं झारखंड आवासीय विद्यालय जामताड़ा की बालिका बैंड टीम ने अपने मनमोहक बैंड धुन से सबका मन मोह लिया।  उक्त कार्यक्रम में में मुख्य रूप से  अम्लान  कुसुम सिन्हा, चंदन तिवारी, एसके पांडे, के. के. सिंह!
 कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन झारखंड साइकलिंग संघ के उपाध्यक्ष सुजीत कुमार,  कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश कुमार यादव, दिलीप गुप्ता, जीतेंद्र महतो, सलिल कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार मेहता,
सोमित्रों बोराल, सतविंदर कौर, अनीता कुमारी,  मो0 दानिश, प्रदीप रजक, आदि का योगदान रहा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पलामू जिला के सरकारी कर्मियों ने की मुलाकात, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार

पलामू, झारखण्ड  | नवम्बर  | 30, 2023 :: 
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज पलामू जिला के विभिन्न विभागों में  कार्यरत सरकारी कर्मियों ने मुलाकात कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए आभार जताया।  उन्होंने मुख्यमंत्री से एनपीएस में जमा राशि वापस करने की दिशा में पहल करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हम अपने कार्यों को सही दिशा दे पा रहे हैं। अगर सरकार आपके लिए कार्य कर रही है तो आपका भी दायित्व बनता है कि  कि आप उन लोगों के लिए काम करें, जिन्हें इनकी जरूरत है।  उन्होंने कहा कि अभी राज्य में " आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार" कार्यक्रम चल रहा है।सभी पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इतने वृहत पैमाने पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की सफलता में आपका अहम योगदान होगा। गरीबों और जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि आप पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करें। हम सभी मिलकर इस राज्य को एक बेहतर राज्य बना सकते हैं। इस मौके पर मंत्री श्री बादल और श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।

झारखण्ड चैंबर के फिल्म कला संस्कृति उप समिति जनवरी माह में सुप्रसिद्ध गायक कुमार सानू को करेगी सम्मानित

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 30, 2023 :: 
झारखण्ड चैंबर के फिल्म कला संस्कृति उप समिति की एक बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई। जनवरी माह में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक कुमार सानू के रांची आगमन के दौरान उन्हें उप समिति के द्वारा सम्मानित करने की योजना पर बैठक में गहन चर्चा की गई। यह तय किया गया कि उप समिति द्वारा इस हेतु आवश्यक तैयारी की जायेगी। बैठक में उप समिति चेयरमेन आनंद जालान, बॉलीवुड एक्टर देवेश खान, गायक कुमार गहलोत, सदस्य किशन अग्रवाल, बुलंत बख्तर, सोमनाथ चक्रवर्ती उपस्थित थे।

नहीं रहे जैन समाज के स्तंभ धर्मचंद जैन रारा

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 30, 2023 :: 
झारखंड में समाज सेवा के क्षेत्र में अपना विशिष्ठ स्थान बनाने वाले श्री धर्मचंद जैन रारा का आज रांची में निधन हो गया।  श्री धर्मचंद  अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।  
धर्मचंद जैन न केवल जैन समाज के प्रति समर्पित थे बल्कि वह कई जैनेत्तर संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने जीवन में कई सामाजिक संस्थाओं जुड़े रहे । वह अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के संरक्षक मंडली के सदस्य थे तो अखिल भारत वर्षीय  दिगंबर जैन महासभा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया। उनके ही दिशा निर्देश में श्री सम्मेद शिखरजी में विभिन्न स्तर पर विकास कार्यों को अंजाम दिया गया।  श्री धर्मचंद जी  धर्म, शिक्षा और समर्पण  की भवनों को सदैव जागृत करते रहे। जैन समाज मधुबन के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र जैन  ने श्री धर्मचंद जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  वह काफी मिलनसार और समाज के मुख्य स्तंभ जैसे थे। सभी की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद सर्वमान्य निर्णय की नीति ही उनके स्वभाव में थी। उनके जाने से समाज ने एक मार्गदर्शक और संरक्षक को खो दिया है। 
श्री धर्मचंद जी अपने पीछे भाई पवन रारा, पुत्र अमित, राकेश समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

अगर हर विद्यार्थी कम से कम एक विद्यार्थी की मदद कर दे तो देश बहुत प्रगति करेगा :: डॉ अजीत कुमार सिन्हा

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 30, 2023 :: 
दुनिया में प्रत्येक बच्चे का कोई ना कोई लक्ष्य जरूर होता है और वह उसे लक्ष्य को पाने के लिए  मेहनत करता है, आगे बढ़ता है। कुछ बच्चे डॉक्टर बनना चाहते हैं तो कोई टीचर और कुछ बच्चे प्रशासनिक अधिकारी बनकर अपने देश का विकास करना चाहते हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बनना आज देश में सबसे अधिक मांग वाले और सम्मानित सेवाओं में से एक हैं।
यूपीएससी भारत के राज्य और केंद्र सरकार के तहत 24 सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित एवम नियुक्ति करता है। 

आज सिविल सेवकों के पास कार्य करने की व्यापक शक्तियाँ हैं,जिसका सही से इस्तेमाल किया जाए तो वह देश की दशा और दिशा दोनों बदल सकता है। 
 देश में इसी बड़े बदलाव को लाने के लिए एवं युवाओं को इस नौकरी की ओर आकर्षित करने के लिए आज जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) रांची, ने एक सेमिनार किया । यह सेमिनार सिविल सेवा एवं अन्य परीक्षाओं के उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए किया गया।
यह सेमिनार मोराबादी स्थित आर्यभट्ट स्टेडियम में  किया गया था ।
इस सेमिनार के पैनलिस्ट विनोद दुगर ( अध्यक्ष जेएटीएफ), डॉ तनु जैन (आईएएस ऑफिसर ,फाउंडर ऑफ़ तथास्तु आईसीएस) एवं अंबुल समैया (आईआरएस ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर इनकम टैक्स ) थे।

सिविल सेवा परीक्षा के विषय में मिथक-
 कुछ लोग कहते हैं कि सिविल सेवा परीक्षा सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक कठिन परीक्षा है, क्या यह सत्य है?

 जी नहीं, यह पूर्णत: सही नहीं है। सिविल सेवा परीक्षा भी अन्य परीक्षाओं की ही तरह एक परीक्षा है, अंतर केवल इनकी प्रकृति एवं प्रक्रिया में है। अन्य परीक्षाओं की तरह यदि अभ्यर्थी इस परीक्षा की प्रकृति के अनुरूप उचित एवं गतिशील रणनीति बनाकर तैयारी करे तो उसकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है। ध्यान रहे, अभ्यर्थियों की क्षमताओं में अंतर हो सकता है लेकिन उचित रणनीति एवं निरंतर अभ्यास से कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं है।
सिविल सेवा परीक्षा की इन्हीं प्रकृति एवं प्रक्रियाओं की रणनीति से संबंधित सारी  जानकारी देकर हमारे आज के स्पीकर डॉ तनु जैन एंड श्री अब्दुल समैया जी ने उम्मीदवारों का मार्गदर्शन किया।
डॉक्टर की पढ़ाई करने के बावजूद देश की सेवा करने की भावना से 2014 में डॉक्टर तनु जैन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की। 30 साल तक आईएएस ऑफिसर के अच्छे पोस्ट पर वे कार्यरत रही। इसके बाद देश के युवाओं को सिविल सेवा के लिए मार्गदर्शन देते हुए उनके नेतृत्व में हजार विद्यार्थियों ने सिविल परीक्षा पास की।

डॉ अजीत कुमार सिन्हा  ने कहा की आज के बच्चे ही हमारे देश के भविष्य है। उन्होंने "ईच वन टीच वन पद्धति" पर काम करने को कहा । अगर हर विद्यार्थी कम से कम एक विद्यार्थी की मदद कर दे तो देश बहुत प्रगति करेगा।

डॉ तनु जैन के अनुसार हम सब अपने समाज की पहचान है। इसलिए अपने समाज के लिए हम सब को कुछ अलग करना चाहिए। उन्होंने कहा की अक्सर  अपने लक्ष्य को चुनने में हम भ्रमित हो जाते है। इसलिए हर विद्यार्थी के जीवन में एक मार्गदर्शक होना चाहिए। उन्होंने बच्चो से आज की टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करने को कहा।

450 विद्यार्थियों की उपस्तिथि के साथ   जीतो का यह प्रयास सफल हुआ।

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल :: रांची विश्वविद्यालय ने एलएन मिथिला को 6 -0 से रौंदा

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 30, 2023 ::
रांची विश्वविद्यालय टीम ने आज संबलपुर में खेले गए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल लीग में  ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा को 6- 0 से पराजित कर अपना विजय अभियान जारी रखा रांची की टीम ने आज शानदार खेल का प्रदर्शन एक बार फिर दर्शकों को मन मोह लिया रांची की इस जीत में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अष्टम उरांवऔर अनिता कुमारी के दो-दो गोल उल्लेखनीय रहे जबकि अलीशा तिग्गा और कुसमा ने 1-1गोल किया  रांची विश्वविद्यालय का अगला मुकाबला कल खेला जाएगा

कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता :: भोर सिंह यादव


राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 30, 2023 :: 
एडवोकेसी एंड अकाउंटेबिलिटी कोलैबोरेटिव (टीएएसी) हब, झारखंड ने आज "सहयोगी प्रयासों के साथ स्वास्थ्य परिणामों को आगे बढ़ाने" पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक सीएसआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के आई.ए.एस. निदेशक श्री भोर सिंह यादव ने की। इस कार्यक्रम में कॉर्पोरेट प्रमुखों, मीडिया और नागरिक समाज संगठनों की उपस्थिति भी देखी गई। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य कॉर्पोरेट संस्थाओं और नागरिक समाज संगठनों के बीच सफल सहयोग के लिए एक मंच का निर्माण करना था, जो समाज में प्रभावशाली परिवर्तन के लिए स्थायी प्रयासों के संभावित क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करता है। 

भारत में, सीएसआर 2014 में शुरू हुआ था | भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो निगमों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए अनिवार्य इसके नियमो को पालन करना अनिवार्य करता है। पात्र कंपनियों को सीएसआर गतिविधियों पर अपने पिछले तीन साल के औसत शुद्ध लाभ का न्यूनतम 2% खर्च करने की आवश्यकता होती है।

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) एक विकसित अवधारणा है जिसने पिछले कुछ दशकों में व्यापार की दुनिया में महत्वपूर्ण प्रमुखता प्राप्त की है। झारखंड राज्य में, इस अवधारणा ने न केवल गति प्राप्त की है, बल्कि कॉर्पोरेट परिदृश्य का एक अभिन्न अंग भी बन गया है। झारखंड में सीएसआर गरीबी, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों को संबोधित करके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है। 

समारोह की शुरुआत भारतीय प्रशासनिक सेवा के  भोर सिंह यादव, एफजेसीसीआई के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और एफजेसीसीआई के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। नितेश सारदा, अध्यक्ष, उप-समिति, खान और खनिज उप-समिति, एफजेसीसीआई, सीआईआई के झारखंड के उप निदेशक एवं प्रमुख प्रभात कुमार, उषा मार्टिन के डीजीएम-सीएसआर डॉ. मयंक मुरारी, हिंडाल्को के सीएसआर प्रमुख नीरज सिंह और झपिगो के सीओपी नयन चक्रवर्ती उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत के बार टैक हब के प्रबंधक अमित घोष ने  टैक हब का का संक्षिप्त परिचय दिया गया और कॉन्क्लेव का उद्देश्य बताया गया।

कॉन्क्लेव में दो विचारोत्तेजक पैनल चर्चाएं हुईं, जिसमे "नागरिक समाज और सीएसआर - सहयोग के क्षेत्रों की खोज" और दूसरा "बदलते परिदृश्य: सामाजिक विकास में उभरते रुझान" पर पैनल कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों, सीएसओ और मीडिया ने अपने अपने विचार साझा | पहले पैनल का संचालन क्रमश: तन्वी झा, सिनी तथा  सुधीर पाल, मीडिया प्रतिनिधि ने की । 

निदेशक, उद्योग विभाग, ने कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में  महिलाओं की भागीदारी के पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने के कहा की कौशल विकास से वे अधिक उत्पादक और आत्मनिर्भर होंगे। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के भविष्य को और अधिक स्वस्थ बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी जोर दिया। एफजेसीसीआई के उपाध्यक्ष आदित्य ने सीएसओ और सीएसआर के लिए तीन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया - स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण। सीआईआई के प्रभात कुमार ने साझा किया कि सीएसआर और सीएसओ दोनों को एक साथ लेकर योजना बनाई जानी चाहिए । सीएसओ और सीएसआर समुदाय में के अभिन्न अंग  हैं, दोनों को समाज के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और जवाबदेह होना चाहिए।  डॉ. मयंक ने फैक्ट्री परिसर के भीतर और बाहर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ सामाजिक समावेश पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने अकुशल कार्यबल और टिकाऊ क्षमता ओं के निर्माण के बारे में बात की। पैनल ने 3पी - प्लैनेट, पीपुल और प्रॉफिट पर भी चर्चा की। सभी 3 घटक समुदाय के विकास के लिए आंतरिक हैं। श्री नयन ने महिला कार्यबल की भागीदारी की चुनौतियों और अवसरों के बारे में बात की। 

इस आयोजन में विभिन्न समूहों - सरकार, सीएसआर, मीडिया और सीएसओ की भागीदारी  देखी गई। झारखंड के विभिन्न सीएसओ के लगभग 30 प्रतिनिधियों ने 15 सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ भाग लिया। यह सीएसआर कॉन्क्लेव सामाजिक चुनौतियों से निपटने में साझेदारी, नवाचार और समावेशिता का लाभ उठाने के लिए झारखंड की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

टनल से बाहर आए मजदूरों को एयर लिफ्ट कर 1 दिसंबर को लाया जाएगा रांची

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक दिसंबर को टनल से बाहर आए 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजनों को इंडिगो एयरलाइंस से वापस लाया जाएगा। मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जैप आईटी सीईओ श्री भुवनेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है । वे आज उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचेंगे और कल दिल्ली  से रांची लेकर आएंगे। निर्देशानुसार 1 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट से सभी व्यक्तियों को शाम 8 बजे रांची लाया जाएगा। बता दें कि टनल हादसे के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम घटनास्थल पर भेजी थी।

डॉ साकेत कुमार पाठक की पुस्तक "केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य" शॉपिंग साइट अमेजन व फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध


हजारीबाग -  पिछले दिनों आयोजित त्रिवेणीकांत ठाकुर साहित्य सम्मान में डॉ साकेत कुमार पाठक की लिखी पुस्तक  केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य जो कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमार मनीष अरविंद के द्वारा विमोचन किया गया था। 
 यह पुस्तक परिमल प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित की गई है । इस संबंध में गुरुवार दोपहर डॉ साकेत कुमार पाठक ने जानकारी दी है उनकी पुस्तक केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य आनलाईन प्लेटफार्म पर भी अब उपलब्ध है ।‌ उन्होंने बताया कि शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के बीच  इस संबंध में एक करार किया गया है ।  इसके तहत केदारनाथ अग्रवाल की साहित्यिक वैशिष्ट्य का ई-बुक वर्जन साइट पर अपलोड कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि बहुत ही बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी इसे पसंद कर रहे हैं । मैं आगे भी उनके विश्वासो पर खडा उतरने का काम करूंगा।

Santiago :: Indian Junior Women's Hockey Team secures 12-0 win against Canada in their FIH Hockey Women’s Junior World Cup 2023 opener

Santiago, 29th November 2023: The Indian Junior Women’s Hockey Team made a resounding start to their FIH Hockey Women’s Junior World Cup 2023 campaign by securing a commanding 12-0 victory against Canada in their opening match of the tournament held in Santiago, Chile, on Wednesday. 

Annu (4’, 6', 39’), Dipi Monika Toppo (21’), Mumtaz Khan (26’, 41’, 54’, 60’), Deepika Soreng (34’, 50’, 54’), and Neelam (45’) were the goalscorers for India.  

India began the match with an attacking approach, consistently pressuring Canada and swiftly securing an early advantage as Annu (4’, 6') scored two early goals through penalty corners. Despite taking a two-goal lead, India persisted in their aggressive style, maintaining pressure on Canada, however, they were unable to find more goals in the opening quarter as it ended 2-0 in their favour. 

The momentum from the first quarter carried into the second for India, which sustained their dominance. They maintained possession, consistently penetrating the circle, resulting in Dipi Monika Toppo (21') and Mumtaz Khan (26') netting a field goal each, further extending India's lead. In the meantime, Canada won a penalty corner but they were unable to make the most of it. As the second quarter concluded, the Indian team maintained a commanding 4-0 lead. 

Despite having a healthy lead, the Indian team showed no signs of slowing down in the third quarter and continued to dominate the proceedings with Deepika Soreng (34') converting a penalty corner, following which Annu (39') completed her hat-trick, while Mumtaz Khan (41') scored her second goal of the match. Also, Neelam (45') smashed home her shot from a penalty corner to make it 8-0 for India by the end of the penultimate quarter. 

The Indian team's hunger for goals persisted into the fourth quarter, resulting in strikes by Deepika Soreng (50', 54') and Mumtaz Khan (54', 60’) which not only saw both players complete their hat-tricks but also India winning the game 12-0. 

India will next lock horns with Germany in their second match of the tournament on 1st December at 01:00hrs IST.  


The matches will be broadcast on Viacom Sports 18 - 3 and Sports 18 – 1 HD, as well as live-streamed on JioCinema.

Wednesday 29 November 2023

लोहरदगा :: उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में लोक नृत्य प्रतियोगिता

उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मौके पर महाविद्यालय की प्रशिक्षु शिक्षाओं ने विभिन्न प्रांतो के लोक नृत्य से आगत अतिथियों का मन मोह लिया। महाविद्यालय की छात्राएं विभिन्न प्रदेशों के पहनावे वह रूप सजा को मंच पर जीवंत करते हुए उसे प्रांत के लोक नृत्य का प्रदर्शन बखूबी किया। इससे पूर्व
मुख्य अतिथि फा.अजय सोरेंग ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अजय प्रसाद, मि. बेन्जामिन मिंज, अन्ना रंजिशन टोप्पो, शमीमा खातून व डॉ. सिस्टर वंदना द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता के द्वितीय वर्ष के छात्राओं के 
दल में  प्रथम-संत अगुस्टीन ग्रुप,द्वितीय-संत उर्सुला,
तृतीय-संत अंजेला व फा. जान लम्बर्टज दल रहे। वही प्रथम वर्ष की छात्राओं के दल में प्रथम-संत अंजेला, संत अगुस्टीन,द्वितीय-संत उर्सुला व तृतीय-फा. जान लम्बर्टज की छात्राएं रहीं। मौके पर प्राचार्या-डा सि. शिला, डा. सि. रानी, डा. पूनम मिश्रा, डा फरहत, डा. सि. क्लारा, शबनम, बेनेदिक्ता, सि. रेजिना, सि. निर्मला, सि. प्रभा,  अनिश समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व उर्सुलाइन कान्वेंट की छात्राएं मौजूद थीं।

झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी जायेंगे दिल्ली :: 8 दिसंबर को फिक्की के चुनाव मे करेगे मतदान

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 29, 2023 :: 
ईस्टर्न जोन में झारखण्ड के व्यापारियों के प्रतिनिधित्व हेतु फिक्की की कार्यसमिति के चुनाव में नामांकन दाखिल करनेवाले झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन के पक्ष में मतदान के लिए चैंबर के पदाधिकारी 8 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे। यह निर्णय आज चैंबर भवन में संपन्न कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि फिक्की के चुनाव में पूरे इस्टर्न जोन से केवल झारखण्ड चैंबर के प्रतिनिधि ने नामांकन दाखिल किया है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। कृषि बाजार शुल्क के नियमावली बनाये जाने की खबरों पर बैठक के दौरान सदस्यों ने चिंता जताई और कहा कि नियमावली के लिए कृषि बोर्ड के एमडी अधिकृत किये गये हैं जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। सरकार के आश्वासन से उपर उठकर कृषि बोर्ड द्वारा व्यापार जगत को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो चिंतनीय है। चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि हम इस मामले पर गंभीर हैं। जल्द ही कृषि मंत्री से मिलकर स्थिति को स्पष्ट किया जायेगा।

रामगढ जिले में नगर पर्षद् में होल्डिंग टैक्स की दरों में कमी नहीं होने से हो रही परेशानी तथा रामगढ़ शहरी क्षेत्र में निबंधन बाधित होने के कारण हो रही समस्या पर भी चर्चा की गई। व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए जल्द ही सभी जिलों में एमएसएमई की योजनाओं पर जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन करने की बात कही गई। बैठक के दौरान सीजीएसटी की ओर से व्यापारियों के पास आ रही नोटिसों पर भी चिंता जताई गई। चैंबर महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि जल्द ही चैंबर भवन में विभागीय कार्यशाला के माध्यम से विभाग से जुडी समस्याओं के निष्पादन की पहल की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्रशर व्यवसायियों की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही खनन सचिव के साथ बैठक की जायेगी। आज की बैठक में 35 अतिरिक्त उप समितियों और उनके चेयरमेन का मनोनयन भी किया गया। जियाडा में डायरेक्टर का पद रिक्त होने के कारण हो रही समस्या पर भी सदस्यों ने चिंता जताई और कहा कि इससे औद्योगिक इकाइयों को कठिनाई हो रही है। शहर की यातायात व्यवस्था पर यातायात पुलिस अधीक्षक के साथ चैंबर भवन में जल्द ही बैठक का भी निर्णय लिया गया। चैंबर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु जल्द ही चैंबर भवन में कार्यशाला किया जायेगा।

चैंबर का चुनाव रांची के अलावा अन्य प्रमंडलों में भी हो, इस हेतु क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के प्रस्ताव को संविधान संशोधन समिति के पास निर्गत करने की भी सहमति बनाई गई। आज की बैठक में अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राहुल साबू, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू, अमित माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य डॉ0 अभिषेक रामाधीन, अनिल अग्रवाल, नवजोत अलंग, राम बांगड, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, संजय अखौरी, सुनिल केडिया, सुनिल सरावगी, उप समिति चेयरमेन मुकेश पाण्डेय, जेपी शर्मा, पंकज मक्कड, आदित्य खंडेलवाल, श्रवण राजगढिया, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, योगेंद पोद्दार, एससी जैन, जसविंदर सिंह, विकास झाझरिया, पियूश कुमार, राजदीप सिंह, बिनोद बक्सी, सुबोध जयसवाल, बीके वर्मा, जयदेव धूत के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।


रांची विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम ने अ भा अंतर विवि महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 29, 2023 :: 
रांची विश्वविद्यालय की  बालिकाओं ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल की
पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में आज संबलपुर में खेले गए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रांची विश्वविद्यालय की टीम ने एड एडम्स adamas  विश्वविद्यालय कोलकाता को 3-0 से पराजित कर अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपनी पात्रता हासिल की रांची विश्वविद्यालय की टीम  पहले हाफ  तक एक गोल से आगे चल रही थी रांची विश्वविद्यालय की  जीत में  पहला गोल रोशनी वर्मा ने दागा वही दूसरा गोल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अष्टम उरांव ने दागकर टीम को मजबूती प्रदान किया जबकि तीसरा एवं अंतिम गोल अलीशा तिग्गा  ने दागा रांची विश्वविद्यालय के इस जीत में प्रशिक्षक विजय वर्मा मैनेजर धीरज महतो और सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में नारायण बिनाहां का विशेष योगदान रहा रांची विश्वविद्यालय के इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह सिंह सिंह अजीत कुमार  कुलसचिव डॉ मुकुंद मेहता छात्र कल्याण संघ का अध्यक्ष डॉ सुदेश साहू  कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता के अतिरिक्त खेल विभाग के और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी है

नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप 30 नवम्बर को :: 600 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम


राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 29, 2023 :: 
खेलगांव का वेलोड्रम स्टेडियम गुलजार हो गया है, यहां देश भर के 600 से अधिक खिलाड़ी जुट गए हैं. गुरुवार से नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आगाज किया जा रहा है. जिसमे देश के टॉप साइकिलिस्ट शामिल होंगे. ये बातें बुधवार को स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सरदार मनिनन्दर पाल सिंह ने कहीं. उन्होंने बताया कि 600 खिलाड़ियों में 330 पुरुष व 230 महिला खिलाड़ी शामिल है. कुल 86 स्वर्ण पदक के लिए खिलाड़ियों में स्पर्धा होगी, इतने ही रजत और कांस्य पदक शामिल हैं. झारखंड साइकिलिंग संघ के शैलेन्द्र पाठक ने बताया कि गुरुवार की 3.30 बजे झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी इस प्रतियोगिता का उद्घटान करेंगे. 
इस अवसर पर फेडरेशन के वाईस प्रेसिडेंट नीरज कुमार, झारखंड साइकिलिंग संघ के वाईस प्रेसिडेंट सुरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह,
झारखंड ओलिम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे इस अवसर पर उपस्थित थे
 सहित अन्य मौजूद थे.

23वी झारखंड मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता 3 दिसंबर 2023 को मोराबादी फुटबॉल एथलेटिक्स स्टेडियम में

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 29, 2023 :: 
23 व झारखंड मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता 3 दिसंबर 2023 को मोराबादी फुटबॉल एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जाएगा .
इस बात का निर्णय आज एक मीटिंग के दौरान लिया गया 
इस मीटिंग में सचिव लक्ष्मण राम, विपिन सिंह राजकुमार वाल्मीकि, संजय राय, संजय चक्रवर्ती निर्मला कुमारी ,प्रभा लकड़ा, राजेंद्र प्रसाद, बाबू देव।
अधिक जानकारी के लिए लक्ष्मण राम, विपिन सिंह और वीरेंद्र साहू से संपर्क कर सकते हैं।

मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने बच्चे को लगवाया कृत्रिम पैर :: मां ने कहा आपको तहें दिल से धन्यवाद


राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 29, 2023 :: 
संस्था के पास शाखा मेम्बर ममता  बिवानिया की तरफ से एक रिक्वेस्ट आया था l  एक दिव्यांग जो पॉलियोग्रसित था , उन्हें व्हीलचेयर दिलाने की बात रखी गई थी। 
जब संस्था उनसे मिली तो पता चला कि उन्हें व्हीलचेयर से ज्यादा कृत्रिम पैर  की आवश्यकता है l 
इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चों को डॉक्टर से मिलवा कर  इलाज कराया गया l  
 बच्चे को कृत्रिम पैर लगवा दिया गया है l 
उसकी मां  ने संस्था को तहें दिल से धन्यवाद  दिया । 
आज उनका बच्चा अपने पैरो पर चल पा रहा है । 
                     

Tuesday 28 November 2023

भारत निर्माण - जीतो द्वारा झारखंड के परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन हेतु सेमिनार 30 नवम्बर को

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 28, 2023 :: 

 
 भारत निर्माण - जीतो द्वारा झारखंड के परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन हेतु सेमिनार 30 नवम्बर को

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा या अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ,उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) रांची , झारखंड के ऐसे बच्चे,जो अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं उनके लिए एक भव्य सेमिनार कर रहा है।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री सी.पी.राधाकृष्णन ( माननीय गवर्नर ऑफ़ झारखंड) है। 
गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ अजीत कुमार सिन्हा ( वाइस चांसलर ऑफ़ रांची यूनिवर्सिटी) है।
इस आयोजन के पैनलिस्ट श्री विनोद दुगर, अध्यक्ष (जेएटीएफ) डॉ तनु जैन (फाउंडर ऑफ़ तथास्तु, आईसीएस ) ,श्री अंबुल समैया (असिस्टेंट डायरेक्टर इनकम टैक्स , विजिलेंस,आईआरएस ऑफीसर ) है।
2014 के बैच की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाली डाक्टर तनु जैन की जिनसे हर कोई भलीभांति परिचित है। जो कि वर्तमान समय में दृष्टि इंस्टीट्यूट में यूपीएससी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लेती है।
सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चित हैं आपने कई बार इन्हें विद्यार्थियों का इंटरव्यू लेते हुए यूट्यूब पर देखा होगा तनु जैन एक ऐसी आईएएस अधिकारी रही है जिन्हें लोगों ने काफी प्यार और सम्मान दिया है।
डॉक्टर की पढ़ाई करने के बाद उनकी मन में अचानक से यूपीएससी की परीक्षा देने का ख्याल आया और उन्होंने मात्र 2 महीने की तैयारी से ही यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा पास भी कर ली थी। तथास्तु इंस्टीट्यूट की संस्थापक डॉ तनु जैन के नेतृत्व में अबतक 1000 विद्यार्थियों ने सिविल परीक्षा पास कर ली है।
मध्य प्रदेश के सागर शहर के श्री अंबुल  समैया,बचपन से ही प्रशासनिक अधिकारी बन कर देश की सेवा करना चाहते थे। 2018 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी।
इस आयोजन में सभी पैनलिस्ट और उम्मीदवारों के बीच में पैनल डिस्कशन होगा। जिसमें वे सिविल परीक्षा की तैयारी पर मार्गदर्शन करेंगे।

ट्रेड लाइसेंस को लेकर दिसंबर माह में कार्यशाला आयोजित करेगा सुडा

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 28, 2023 :: 
ट्रेड लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया के सरलीकरण के मुद्दे पर आज सुडा के अधिकारी पंकज गोयल और अविजीत चटर्जी ने झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों संग चैंबर भवन में बैठक की। लाइसेंस बनाने और लाइसेंस रिन्यूअल के दौरान व्यापारियों के समक्ष होनेवाली कठिनाई से चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने अधिकारियों को अवगत कराया। यह कहा कि दस्तावेजों की कमी के कारण लाइसेंस बनाने और रिन्यूअल में हो रही कठिनाईयों का समाधान जरूरी है। लाइसेंस रिन्यूअल के दौरान होल्डिंग की मांग करने से रेंट की दुकान पर व्यापार कर रहे व्यापारियों को कठिनाई होती है, जिसका समाधान जरूरी है।

सुडा के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार ट्रेड लाइसेंस लेनेवाले व्यापारियों को सिर्फ रेंट एग्रीमेंट या बिजली बिल की कॉपी देना है और किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। उक्त दस्तावेज के आधार पर व्यापारी एकसाथ 10 वर्ष का ट्रेड लाइसेंस ले सकते हैं। चर्चाओं के दौरान यह भी सहमति बनाई गई कि दिसंबर माह के बीच में सुडा के द्वारा चैंबर भवन में एक कार्यशाला का आयोजन कर, व्यापारियों के सभी प्रश्नों का जवाब और उन्हें लाइसेंस बनाने या रिन्यूअल कराने के दौरान होनेवाली कठिनाईयों का समाधान किया जायेगा।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल और कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी उपस्थित थीं।

भारत–भूटान पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता :: झारखंड वापसी पर स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत



राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 28, 2023 :: 
भूटान में आयोजित भारत–भूटान पैरा थ्रो बॉल  प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों  वर्गों में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।  विजेता भारतीय दल में शामिल झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, सनोज महतो,  महिमा उरांव और असुंता टोप्पो  का  स्वदेश वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में ढोल बाजा के साथ स्वागत किया गया। 
भारतीय टीम के कप्तान मुकेश कंचन ने कहा कि निरंतर प्रयास और प्रोत्साहन से झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल  रहा और  स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका रही। सनोज महतो ने उम्मीद जताई  कि सरकार का  सहयोग मिलता रहेगा और वे भविष्य में बड़े देशों को भी आगे भी अपने बेहतर प्रदर्शन से मात देंगे। 
झारखंड पारा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि आज भी राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सुविधा काफी सीमित हैं। 
खिलाड़ी न्यूनतम सुविधाओं के बीच अभ्यास करते हैं। यह तो खिलाड़ियों, कोच और पारा  थ्रो बाल संघ का अपने देश के लिए कुछ कर के दिखाने का जज्बा है जो उन्हें बुलंदी तक ले जा रहा है। सरकार से आग्रह है कि  खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करें। 

महिला दल की सदस्यों महिमा उरांव और अशुंता टोप्पो ने कहा कि ये उपलब्धि सपना सच होने जैसा है। उन्होंने जो समझा था नाकाबिल जिन्हे ईंट तोड़ने को,
वो पूरी की पूरी पहाड़ तोड़ लाए।

समाजसेवी अंतू तिर्की, पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा ,पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कमल अग्रवाल ,सचिव अविनाश तिवारी,  समाज सेवी एवम सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की जी, समेत सोदाग पंचायत के सैकड़ो लोगों ने महिमा का स्वागत रांची स्टेशन में आकर किया, सृजन हेल्प के सचिव गुंजन गुप्ता, मुकेश महतो,  गणेश साहू एवं कई सामाजिक संगठनों  ने पदक जीत कर वापस आने पर मुकेश कंचन, सनोज महतो, महिमा उरांव असुंता टोपो को बधाई दी।

पुण्य तिथि पर याद किए गए राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 28, 2023 :: 
राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले महाराज महान समाज सुधारक, विचारक, दार्शनिक व लेखक थे। शोषितों, वंचितों और नारी शिक्षा को लेकर महात्मा ज्योतिबा द्वारा किया गया संघर्ष सदियों तक लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। 
           उपरोक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले महाराज की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर सदा सुमन अर्पित करने के पश्चात कहा। 
उन्होंने कहा कि 
महात्मा फुले ने बराबरी एवं समानता तथा महिला सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन लगा दिया, उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन करते है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता सहित प्रदेश सचिव अजय मेहता हजारीबाग जिला अध्यक्ष जितेश्वर प्रसाद मेहता महिला मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष रेणु कुमारी प्रदेश संगठन सचिव कविता कुमारी भुवनेश्वर प्रसाद मेहता शशि भूषण प्रसाद सूरज कुमार मोहम्मद आरिफ अंसारी मोहम्मद जावेद अख्तर अहमद कशिश बसंत नारायण मेहता आनंद कुमार कार्यालय प्रभारी अभय प्रसाद सहित कई पदाधिकारी की उपस्थिति रही उनके द्वारा छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Monday 27 November 2023

योग से शरीर में रोग प्रवेश नहीं करता और स्मरण शक्ति तेज होती है :: आचार्य मुक्तरथ


सत्यानन्द योग मिशन ने उषामार्टिन कंपनी और शालिनी हॉस्पिटल के पहल पर अनगड़ा प्रखंड के सूदूरवर्ती गाँव में ग्रामीणों को,बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य और मानशिक सबलता हेतू योग का प्रशिक्षण दे रहा है। आज 25 नवम्बर को मासू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में तीन दिनों से चल रहे योग प्रशिक्षण का समापन हुआ। उषा मार्टिन के सीएसआर प्रमुख मयंक मुरारी जी का यह प्रयास गाँव को स्वस्थ बनाने में बहुत कारगर सिद्ध होगा।
      योग के आचार्य स्वामी मुक्तरथ जी और इनके टीम के प्रशिक्षित योग मास्टर हजारों बच्चों को बिहार योग विद्यालय मुंगेर की योग पध्दति द्वारा लोगों को स्वस्थ बना रहे हैं। आज समापन दिवस पर मुक्तरथ जी ने कहा कि योग के साथ जीवन को जोड़िये तभी आप स्वस्थ,दीर्घायु और संस्कारवान होंगे। ताड़ासन, सूर्यनमस्कार, शशांकासन, उष्ट्रासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, नाड़ीशोधन प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम को बच्चों को नियमित करने की जरूरत है।
भारत की संस्कृति जीवन को सार्थक, सुंदर और सकारात्मक बनाने वाली है। हम पेड़ की पूजा करते हैं, हम नदी की पूजा करते हैं, हम सूर्य की पूजा करते हैं,और हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को हृदय में धारण करते हैं। यही हम भारतीय की पहचान है। और यह पर्यावरण के लिये बहुत बड़ा सूत्र है। हर घर के सामने तुलसी,आँवला, गिलोय, एलोविरा,और अर्जुन जैसे पौधों को लगाना चाहिए।

भारत–भूटान पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता :: एक बार फिर झारखंड के खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा : स्वर्ण पदक के साथ स्वदेश वापसी


राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 27, 2023 ::
भूटान में आयोजित भारत–भूटान पैरा थ्रो बॉल  प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों  वर्गों में भारत ने जीता स्वर्ण पदक

भूटान के थिंफू(भूटान) में आयोजित पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारत ने भूटान को  25–15, 23–25 , 25–19 से हराया। वहीं महिला वर्ग ने 25-18, 25-20, 25-23 तीनों सेट से भूटान को पराजित किया। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में झारखंड के पुरुष दल में कप्तान मुकेश कंचन,सहित  सनोज महतो शामिल थे। इसी प्रकार महिला वर्ग में महिमा उरांव, और असुंता टोपो भारतीय टीम में शामिल थी। कप्तान के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय टीम विजय हुई। सनोज महतो का भी शानदार प्रदर्शन रहा।

* मुकेश कंचन
रांची के कोकर निवासी मुकेश कंचन , पिता मुन्ना प्रसाद सिन्हा के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय दल (पुरुष वर्ग) का कप्तान बनाया गया था । मुकेश कंचन ने एक बार फिर से मेडल दिला कर अपने आप को साबित किया है  मुकेश कंचन इससे पहले भी टीम का हिस्सा रहते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है  जिसमें फरवरी माह में आयोजित भारत नेपाल एवं जून में मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्त किया है । मुकेश कंचन जी किसी परिचय का मोहताज नहीं है यह खुद में परिचय है और यह न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है।बल्कि यह बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को तैयार किए है और भारतीय टीम को दिए है। उसी में से तीन खिलाड़ी जो भूटान गए थे खेलने के लिए वह इन्हीं का देन है। तीनों ही खिलाड़ियों को मुकेश ने खुद ही तैयार किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर उन्हें गोल्ड मेडल का रास्ता प्रशस्त किया है मुकेश कंचन बताते हैं कि झारखंड राज्य में ऐसे सैकड़ो प्रतिभा है किंतु थोड़ी सी सुविधा होने के कारण खिलाड़ी सामने नहीं निकल पा रहे हैं परंतु सरकार जिस प्रकार से अब दिव्यांग खिलाड़ियों के समर्थन और सहायता से जुड़ी है निश्चित तौर पर आने वाले कल में और भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकाल कर सामने आएंगे । मुकेश ने इन सभी खिलाड़ियों को एक साधारण मैदान सर उठाकर आज अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचने में अपनी भूमिका अदा की है मुकेश मानते हैं कि वह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है वह उनकी बहुत बड़ी सफलता नहीं है बल्कि आज वह खुद खेलते हुए कई खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम किया है उसे वह बड़ा मानते हैं ।

* सनोज महतो
पहले भी इनके बारे में बताया गया है। फिर से एक बार इनके बारे में बताते है।  कि किस तरह से इनका सफर रहा है। ये रांची जिला के कांके ब्लॉक स्थित पंचायत हूंदुर ग्राम चारी निवासी सनोज महतो पिता श्री राजेंद्र महतो का चयन अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल चैंपियनशिप भूटान के लिए हुआ है। यह दोनों ही पैरों से दिव्यांग है और हाथ के सहारे चलते हैं, इसी अवस्था में ही उनकी पढ़ाई की शुरुआत अपने गांव के बगल प्राथमिक विद्यालय हुजीर में पांचवी तक हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई संत मदर टेरेसा उच्च विद्यालय नेवरी विकास कांके से हुई। और 'रांची कॉलेज' रांची से इंटरमीडिएट का पढ़ाई की। कहा जाता है कि सनोज महतो जी अपने हाथो के बल पर दो से तीन किलोमीटर पैदल चल कर अपनी पढ़ाई को किए है। अभी सनोज महतो  कांके प्रखंड के हूंदुर पंचायत में कृषक मित्र के पद पर कार्यरत है। सनोज महतो  ने बताया कि उनकी खेल में रुचि बचपन से ही था। उन्होंने बॉलीबोल एवं थ्रो बोल जैसे खेल की प्रारंभिक शिक्षा ले रखी हैl प्रारंभिक दिनों में शारीरिक रूप से दिव्यंता के कारण काफी समाजिक दंस  झेलना पड़ा। लेकिन भी कई लोगों की बातों को नकारकर वह आगे बढ़ते चले गए और दोबारा पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा अभी की स्थिति यह है कि सनोज जी राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया तो उन्हें अप्रैल 2023 में आयोजित भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉलीबॉल खेलने नेपाल गए वहा कास्य मेडल प्राप्त किए। जून 2023 में अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल चैंपियनशिप खेलने के लिए मलेशिया गए। वहा बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए वे स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके देखते हुए थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सनोज महतो को भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए चयन किया। भूटान में भी आयोजित अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाए। सनोज महतो को इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता, तीनों बहनों एवं  दोस्तों काफी सहयोग रहा है। और कोच मुकेश कंचन जी से 2018 में मुलाकात हुआ और उन्होंने ही इस खेल के विषय में बताया और 2018 से मुकेश कंचन के नेतृत्व में प्रैक्टिस करते हैं और उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन रहा है।

* महिमा उरांव
महिमा उरांव  पिता सेमोन उरांव  माता सुशांती उरांव गांव सौदाग बगीचा टोल  जिला रांची झारखंड के रहने वाली है मेरा चार भाई एवं हम दो बहने हैं जिसमें मैं भाई बहनों में सबसे बड़ी हूं मेरा दाया पैर में पोलियोग्रस्त है मैं डोरंडा कॉलेज रांची से एम. ए की पढ़ाई कर रही हूं पिता की नौकरी नहीं है। मां एक ग्रीहणी है। मैं पढ़ाई पूरी करने के लिए एवं घर चलाने के लिए सिलाई का काम कर रही हूं। 2018 में मैं पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड द्वारा चयन हुआ वॉलीबॉल में ब्रांच ऑथर बोल में सिल्वर मेडल जीते। बचपन से ही खेल दिलचस्पी थी गांव एवं स्कूल में भी खेल में लेती थी परंतु कुछ दिनों तक ही खेला। लेकिन 2018 में पर झारखंड पैरालंपिक संगठन के व्यवस्थापक मुकेश कंचन से मुलाकात हुई और खेलने की तमन्ना जाग उठी इस तरह प्रत्येक सप्ताह मोराबादी स्टेडियम में वालीबाल एवं थ्रो बॉल का अभ्यास प्रारंभ हुआ मैं गांव से ही होने के कारण अभ्यास के लिए 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है फिर मुझे दो-तीन ऑटो बदलकर मोराबादी स्टेडियम जाना पड़ता है। अभ्यास एवं संघर्ष रंग लाया एवं राष्ट्रीय खेल में चुनी गई इस तरह अभ्यास एवं संघर्ष के बारात आगे बढ़ते हुए 2023 फरवरी में मुकेश कंचन कर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला एवं थ्रो बॉल में गोल्ड मेडल जीता। भूटान में इनका भी बेहतर प्रदर्शन रहा।

* असुंता टोप्पो
गुमला के चैनपुर छतरपुर के निवासी दिव्यांग आशूंटा तोपों के माता-पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। थोड़ी बहुत पुस्तैनी जमीन की आमदनी और दिव्यांग पेंशन से अपना गुजारा करने वाली असुंता ने संघर्ष कर के पढ़ाई पूरी की  पर पैसे की कमी के कारण पढ़ाई करने का सपना अधूरा ही रह गया खेल के प्रति जुनून और मेहनत से भारत के थ्रो बोल और वॉलीबॉल टीम में अपनी जगह बनाई।  फरवरी में नेपाल  में आयोजित थ्रो बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को जीत हासिल कराया और गोल्ड मेडल दिलाया और जब दूसरी बार मलेशिया में थ्रो बॉल का आयोजन हुआ वहां भी प्रतियोगिता में भाग लिए और पदक हासिल किया इस बार भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल में उनकी जगह सुनिश्चित हुई थी। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन से भारतिय टीम विजय रहा।

पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा ,पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कमल अग्रवाल , सृजन हेल्प के सचिव गुंजन गुप्ता, समाजसेवी कमलेश राम, पतरस तिर्की एवं कई सामाजिक संगठनों  ने इस जीत के लिए मुकेश कंचन, सनोज महतो, महिमा उरांव असुंता टोपो को बधाई और शुभकामनाएं दिए। झारखंड के खिलाड़िगण 28 नवम्बर को रांची स्टेशन सुबह  8 बजे पहुंचेगे।

.

माहेश्वरी महिला समिति ने मनाया लक्ष्मी नारायण मंदिर में देव दीपावली

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 27, 2023 :: 

 पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सभी देवी देवता  धरती पर आते है एवं   पवित्र गंगा नदी में समागम होता है इसलिए इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है | परंपरा को निभाते हुए माहेश्वरी समाज की  महिलाओ ने शाम में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित होकर 1111 दीपक से मंदिर प्रांगण को जगमगाते हुए सामूहिक आरती कर यह दीप उत्सव मनाया  | आज के इस कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष किशन जी साबू,  जुगल जी मारू, पवन जी मंत्री विजय जी मारू, प्रदेश महिला सचिव संगीता चितलांगिया, गोवर्धन जी भाला, महावीर जी सोमानी, महिला , सचिव बिमला फलोर, सुमनजी मारू, उपाध्यक्ष अनीता साबू, वंदना मारू, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, पूनम राठी,कविता मंत्री, अनिल जी साबू, मनीष मारू, श्याम पेरीवाल, किरण जी साबू, शारदा लड्डा , विनीता चितलांगिया लक्ष्मी चितलांगिया  , सीमा मालपानी, रश्मि मालपानी,ममता डागा,अर्चना जी साबू, सरिता चितलांगिया  एवं समाज के और भी सदस्य उपस्थित रहे |

जेसी विक्रम चौधरी जेसीआई राँची के नए अध्यक्ष : कहा मिलकर समाज को नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे


राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 27, 2023 :: 
जेसीआई रांची के नए कार्यकाल के लिए नई टीम का चयन मतदान के माध्यम से किया गया। इस चुनाव में संस्था के सदस्यों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया एवं जेसी विक्रम चौधरी को नया अध्यक्ष चुना। 
इस चुनाव में सभी पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सचिव उपस्थित थे एवं साथ ही साथ सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जो सराहनीय था।
नई टीम में 6 उपाध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, जेसी निशांत मोदी, जेसी पियूष केडिया, जेसी रवि आनंद, जेसी साकेत अग्रवाल एवं जेसी तरुण अग्रवाल, सचिव जेसी मयंक अग्रवाल, सह सचिव जेसी कौशल मुरारका, कोषाध्यक्ष जेसी नटवर बाजोरिया को चुना गया।

साथ ही संस्था के 20 नए निदेशकों का भी चुनाव हुआ जिसमे आदित्य जालान,अक्षत अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, अंकित मोदी, अंकित अग्रवाल, अमन सिंघानिया, अमन पोद्दार, दीपक पटेल, मनदीप सिंह, मोहित बगला, प्रवीण अग्रवाल, राहुल टीबड़ेवाल,रौनक टेकरीवाल, ऋषभ जैन, रोहित दयानी, संकेत सरावगी, संदीप खेमका, शिवी तनेजा, शुभम बुधिया एवं वैभव जैन को चुना गया।

 चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष जेसी सौरभ शाह की अध्यक्षता में गठित टीम की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, इस टीम में पूर्व अध्यक्ष जेसी विजय पटेल एवं जेसी राकेश जैन के साथ सभी पूर्व अध्यक्षों ने अहम भूमिका निभाई।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने आने वाले वर्ष के लिए अपने कार्यकाल की रूपरेखा से सभी सदस्यों को अवगत कराया एवं टीम 2024 ने सभी को विश्वास दिलाया कि आने वाले वर्ष में सभीलोग मिलकर समाज को नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे।

देश में व्यापार प्रदर्शन का सबसे बड़ा मेला भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 का समापन


देश में व्यापार प्रदर्शन का सबसे बड़ा मेला भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 का समापन

व्यापार प्रदर्शनी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 का आकर्षण रहा झारखण्ड पवेलियन

नई दिल्ली: देश में व्यापार प्रदर्शन का सबसे बड़ा मेला भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 का समापन हुआ। मेले में प्रमुख आकर्षण में फोकस स्टेट झारखण्ड पवेलियन भी रहा। मेले के आखिरी दिन झारखण्ड पवेलियन में लोगो की खासी भीड़ देखने को मिली। समापन में लोगो ने पवेलियन में दिए जा रहे आकर्षक छूट पर खूब खरीदारी की। झारखण्ड पवेलियन के डायरेक्टर श्री एस आर पासवान ने बताया कि इस वर्ष मेले में झारखण्ड पवेलियन की बिक्री लगभग 45 लाख  रही, अगली साल झारखण्ड पवेलियन और ज्यादा आकर्षक उत्पादों तथा जानकारियों के साथ अपने पवेलियन को सुसज्जित करेगा। 

इस अवसर पर पवेलियन में भाग लेने वाले सभी सरकारी और निजी स्टालों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया। जिसमे झारखंड पर्यटन को प्रथम, झारखंड माइंस को दुतीय और झारखंड फॉरेस्ट को तृतीय स्थान दिया गया। झारखंड सूचना विभाग की अहम भूमिका की प्रसंशा की। खुदुरा विक्रेता में लाह की चूड़ियां बेचने वाले झाबर मल को प्रथम स्थान दिया गया।उन्होंने कहा  झारखण्ड पवेलियन में भाग लेने वाले सभी सहभागियों ने बहुत ही कुशलता से प्रगति मैदान के इस मंच पर अपना प्रदर्शन किया। उद्योग विभाग सभी के सहयोग की सराहना करता है। 

Sunday 26 November 2023

सी.आर.पी.एफ. मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

सी.आर.पी.एफ. मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस 

संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश के नागरिक की भावना का एहसास कराता है: कमांडेंट

लोहरदगा: 158 बटालियन, सी.आर.पी.एफ. मुख्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर राहुल कुमार, कमाण्डेन्ट 158 बटालियन ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान सभा ने भारत के संविधान को 02 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवंबर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था। साल 2015 में भारत सरकार ने 26 नवंबर को "संविधान दिवस" के रूप में मनाने का फैसला किया था। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था । वर्ष 2015 इसलिए खास था क्योंकि उस वर्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई जा रही थी। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 से यह दिवस हर वर्ष मनाया जा रहा है ।
कमाण्डेन्ट - 158 बटा. ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश के नागरिक की भावना का एहसास कराता है जहाँ संविधान में दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाते हैं इसलिए संविधान दिवस पर हमें अपने अंदर ज्ञान का दीपक प्रज्जवलित कर हमें अपने अधिकारों/कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां हमारे देश के संविधान के महत्व को समझ सके । अंत में महोदय द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका को सभी अधिकारियों और जवानों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया ।

राज्यस्तरीय तीन दिवसीय लोहरदगा का ओपन एथलेटिक्स मीट 19 जनवरी से

राज्यस्तरीय तीन दिवसीय लोहरदगा का ओपन एथलेटिक्स मीट 19 जनवरी से

लोहरदगा, संवाददाता। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की आवश्यक बैठक रविवार को लोहरदगा  थाना रोड स्थित साहू सदन में हुई। इसकी अध्यक्षता संजय प्रसाद साहू ने की।                              
      इसमें सर्व समिति से यह निर्णय लिया गया कि 19 ,20 और 21 जनवरी 2024 को तीन दिवसीय वार्षिक झारखंड राज्य लोहरदगा ओपन एथलेटिक्स मीट-24  का आयोजन किया जाएगा।
          सफल आयोजन के लिए कई उपसमितियों का गठन किया गया। इसमें स्वागत समिति आवासीय समिति ,भोजन समिति ,तकनीकी अधिकारी ग्राउंड समिति, कार्यालय समिति, चंदा संग्रह समिति, स्मारिका समिति की बनाई की गई ।
        बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से महासचिव सुखैर भगत, मनोज प्रसाद, लालमोहन केसरी, अफसर कुरैशी, कमल केसरी, सफदर आलम, मुरारी गोस्वामी, नसीम अख्तर, शकील अहमद, देवाशिष कर, संजय बर्मन, प्रो लोहरा उरांव, दिनेश गुप्ता, जाहिद अहमद, नेहाल कुरैशी, कयूम खान, विनय उरांव, रहमत अंसारी, धर्मेंद्र भगत, भास्कर दास गुप्ता, आलोक राय, सोम उरांव, शंभू प्रजापति, सत्यदेव भगत, तनवीर गौहर, यूनुस खान, खलील अहमद आदि उपस्थित थे।

सेवा भारती द्वारा 76वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

सेवा भारती द्वारा 76वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

लोहरदगा: 
सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर मे रविवार को 76 वें सप्ताह  निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया,जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ एवं डॉ कुमुद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए,सभी ने वंदे मातरम,भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नमन किए। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 52 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच एवं चेकअप कराकर लाभान्वित हुए, जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने डॉ कुमुद अग्रवाल को पुष्प दे कर अभिवादन किया और कहा की सेवा ही परमोधर्म है जरूरतमंदों और असहायों का जितनी भी मदद की जाए कम है,डॉ कुमुद ने कहा की समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहने से समय पर बिमारी का पता चल सकता है,उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह एंव सचिव जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि 1 जून 2022 से निरंतर चल रहे प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य शिविर में काफी दुर दुर से लोग यहाँ आ कर अपना चेकअप करा कर संतुष्ट हैं,और यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह 7:30 बजे से एक घंटे के लिए लगाई जाती है,आज लोगों ने शुगर,बी.पी.,ऑक्सीजन लेबल,वजन,हार्ट बीट आदि की जांच करवाते हुए,डॉक्टर से चेकअप कराते हुए परामर्श भी लिए,आज शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ,डॉ कुमुद अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा,शशि भूषण सिंह,गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार शाह,अतुल सराफ,अफरोज आलम, रवीना खातून,जहीर अंसारी, मनी देवी,अंजलि सर्राफ, प्रदीप साहू,धनंजय पांडे, मीना देवी,नंदलालकास्यंकार, मो०उसियन,रमेश शर्मा, काहिरा खातून,मोहम्मद सरफुल,सोनिया पोद्दार,मो० कौनेन,निर्मला देवी,विकास कुमार,प्रभु दयाल साहू,अंजू देवी,वीरेंद्र कुमार,अविनाश चंद्र,मनोज अग्रवाल,रामचंद्र गिरी,सुरेंद्र प्रसाद,किशोर अग्रवाल,सुनील कुमार अग्रवाल,वीरेंद्र गुप्ता,प्रदीप तमेड़ा,कृष्णा प्रसाद,गीता देवी,लक्ष्मी महतो,अशोक ठाकुर,डोमाचंद्र कर्मकार, तानिया महतो,भवसागर महतो आदि मौजूद थे।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का षष्ठम दिवस संपन्न



लोहरदगा: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के षष्टम दिन प्रवचनकर्ता व्यास पंडित पुरषोत्तम कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान कभी भी अहंकार को स्वीकार नही करते हैं, देवराज इन्द्र के भी अहंकार को श्री कृष्ण ने चुर कर दिया था। श्री महाराज जी के दिव्य प्रवचन में भगवान के रास लीला, कंश वध और रूक्मिणी विवाह का सुमधुर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता। मौके पर दशम्स्कंद का ज्ञान दिया गया, कहा जाता है कि जो भी इस कथा का श्रवण करता वह भवबंधन और चौरासी लाख योनियों में भटकन से मुक्त हो जाता है, मनुष्य अंतिम योनि है , महर्षि वेदव्यास पुरान रचना उपरांत मन में एक प्रश्न आया कि इसे मैं किसे दूं, उन्होंने योग्यता का आधार बनाकर शुकदेव मुनि को दिया। मौके पर मुख्य रूप से राजेश रंजन प्रसाद अंबष्ठ, संजय खत्री, दिलीप पटनायक, मनोज दास, नरेंद्र मितल, संकल्प  सिन्हा, संचित सिन्हा, संकेत सिन्हा, लाल विनय शाहदेव, शिल्पी सिन्हा, सविता सिन्हा, नेहा अग्रवाल, रजनी सिन्हा संगीता मितल, नेहा अग्रवाल नीलम लाल, रश्मि खत्री, विकेश सिन्हा, गणेश लाल सहित सैकड़ों श्रोता उपस्थित थे।

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक मिथिलांचल का सामा चकेवा : गुड़िया झा


भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक  मिथिलांचल का सामा चकेवा : गुड़िया झा

ये संस्कृति ही तो है जो रिश्तों को संजोना भी सिखाती है। भाई बहन के प्रेम को समर्पित सामा चकेवा बिहार के मिथिलांचल में कार्तिक पूर्णिमा के दिन धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यह  26 नवंबर को है। 
कहने को तो सामा चकेवा कच्ची मिट्टी से बनाया जाता है, लेकिन इसमें भाई बहन के आपसी प्यार की महक वर्षों से महकती चली आ रही है।

1 इसकी तैयारी छठ से शुरू होती है।
सामा चकेवा बनाने की तैयारी छठ में खरना के दिन से शुरू होती है। उसी दिन मिट्टी को गूंथ कर उससे हर तरह की आकृतियां जैसे- रंग बिरंगी चिड़ियां, सिरी सामा, चुगला, छोटी-छोटी टोकरियां  आदि बनाने का काम शुरू हो जाता है। रोज शाम को इसे आसमान से गिरने वाली ओस की बूंदों में थोड़ी देर रखा जाता है। उसके बाद सभी को धूप में अच्छी तरह सुखाने के बाद देवोत्थान (देवउठनी) एकादशी के दिन उन पर चावल के पेस्ट से सफेद रंग में रंग कर हर तरह के रंगों से उसे सजाया जाता है। इसमें नई फसल का चूड़ा, गुड़ और दही सामा को भोग लगाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन बहने रात्रि में कुल देवी-देवता के समक्ष प्रणाम कर पान के पत्तों को आंचल में रख कर सिरी सामा का एक दूसरे से आदान प्रदान करती हैं। उसके बाद जोते हुए खेत में चुगला को जलाने के बाद सभी मिलकर वहां सामा खेलती हैं तथा भाइयों को भी तोड़ने के लिए देती हैं। 
इसमें सिरी सामा जहां पूजनीय है, वहीं चुगला विभाजनकारी शक्तियों का प्रतीक है। इसमें चुगला को जलाने का तात्पर्य यह है कि भाई बहन के आपसी प्रेम में तीसरा कोई अड़चन न आए।

2 पौराणिक मान्यता।
 पौराणिक मान्यता के अनुसार सामा भगवान श्री कृष्ण की बेटी हैं। वे मुनि के आश्रम में रहती थीं। एक दिन वे बिना कुछ बताए आश्रम से चली गईं। शरद ऋतु  के प्रारंभ होते ही बहुत सी रंग बिरंगी चिड़ियां मिथिलांचल की तरफ चली जाती हैं। सामा भी उन्हीं रंग बिरंगी चिड़ियों को देखने मिथिलांचल चली गईं। मुनि ने उन पर आरोप लगाया कि वे अच्छी प्रवृति की नहीं हैं, इसलिए बिना बताए चली गईं। मुनि ने उन्हें शाप दे दिया कि वे भी उन चिड़ियों के जैसी हो जाएंगी। मुनि के शाप से सामा चिड़ियां बन गईं। सामा के भाई ने मुनि के शाप से उन्हें मुक्त कराया। तभी तो महिलाएं जब सामा खेलती हैं तो कुछ सामा को तोड़ने के लिए अपने भाई को देती हैं।

3 सामा के गीतों में भी स्नेह की खुशबू आती है।
"गाम के अधिकारी हमर  भैया हो, भैया हाथ दस पोखरी खुनाय दिअ, चंपा फूल लगायब हो" 
बहन आज भी भाई से किसी कीमती चीज की मांग नहीं करती हैं। वे बस इतना कहती हैं कि आप गांव घर के अधिकारी हैं। आप मुझे दस हाथ की पोखरी यानी एक छोटा सा तालाब ही बनवा दीजिये। मैं उसमें चंपा फूल लगाउंगी।
" भैया लोढायब भौजो हार गांथब हे, सेहो हार पहिरत बहिनो, साम चकेवा खेलब"।
बहन को अपने भाई भाभी से इतना प्यार है कि वे कहती हैं कि भैया इस फूल को इकठ्ठा करेंगे और भाभी उनका हार यानी माला बनाएंगी। जिसे बहनें पहन कर सामा चकेवा खेलेंगी। 
4 आपसी सामंजस्य का देता है संदेश।
यह त्योहार हमें यह संदेश देता है कि हम कितने ही व्यस्त क्यों न हों, अपने रिश्तों की बागडोर को मजबूती से थामे रखना है। रिश्तों में अगर आपसी सामंजस्य हो तो कोई भी अड़चन आपसी प्रेम को कम नहीं कर सकता। आज जब भाई-बहन दूर भी रहते हैं, तो यह पर्व उन्हें करीब लाता है।

मिनी सुजाता में :: नागपुरी शॉर्ट फिल्म समाधान का प्रीमियर

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 26, 2023 :: 
नागपुरी शॉर्ट फिल्म समाधान का प्रीमियर मिनी सुजाता में किया गया. फिल्म के निर्माता श्वेता साहू हैं जबकि इसका निर्देशन नारायण साहू ने किया है. इससे पहले नारायण साहू ने झारखंड में बनी फीचर फिल्म  फेसबुक वाला प्यार का निर्देशन किया था जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने काम किया था और फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 
नारायण साहू ने बताया कि ये शॉट फिल्म पति पत्नी के रिश्ते पर आधारित है जहां छोटी छोटी बात पर मनमुटाव धीरे धीरे कैसे रिश्तों में जहर घोलती है. साथ ही इसमें किसी तीसरे का आना रिश्तों को और खराब कर देता है चाहे वह पति के परिवार वाले हों या पत्नी के. आपसी तालमेल और संवाद से इन रिश्तों को कैसे बचाया जाए यही इस फिल्म का संदेश है. फिल्म को नागपुरी में बनाने का उद्देश्य ये है कि नागपुरी में इस तरह का कंटेंट अभी तक नहीं आया है और नागपुरी में अपार संभावनाएं हैं इसलिए इसे नागपुरी में बनाने का फैसला किया.
फिल्म में नारायण साहू के साथ दिव्या गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं इसके अलावा दीपक चौधरी और शशिकला पौराणिक की भी महत्वपूर्ण भूमिका है.. फिल्म के लेखक नारायण साहू और नवल किशोर साहू, कैमरा पंकज गोस्वामी, एडिटिंग चितरंजन गोस्वामी और संगीत सौरव गौरव का है. 
प्रीमियर के बाद दर्शकों ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि नागपुरी में इस तरहा की फिल्म पहली बार देखने को मिली है.  इस फिल्म को निंगनी टीवी यूट्यूब चैनल में देख सकते हैं।





भारतीय अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेले में दर्शकों को लुभा रही है झारखण्ड की ट्राइबल ज्यूलरी


नई दिल्ली,  कहीं ट्राइबल ज्यूलरी की बहार तो कहीं फैब्रिक ज्यूलरी का खुमार। झारखण्ड पवेलियन में आने वाले दर्शकों को झारखण्ड का हस्तशिल्प कुछ इसी तरह अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। पवेलियन में दर्शक आदिवासी जनजातियों के हसली, कंगना, ठेला, पैरी, मटर लोला, मंडली, तरपत, बाजूबंद एवं झुप्पा सिकड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं| सभी ज्यूलरी चांदी या तम्बा मिश्रित चांदी से निर्मित हैं| अन्तराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन अपनी विभिन्न विशेषताओं के चलते दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर रही है। झारखण्ड का हस्तशिल्प भी दर्शकों में काफी मशहूर हो गया है। झारखण्ड में लगभग 32 जनजातीय समूह हैं, संथाल, गोंड, बिहोरस, मुंडा, असुर जिनके अपनी पारम्परिक हस्तशिल्प और कलाएँ हैं। मेले में इन कलाओं को देखा और खरीदा जा सकता है। 

झारखण्ड पवेलियन में  रामगढ़ से आयीं गीता वर्मा ने बताया की इस वर्ष मेले में वह इसी तरह की ट्राइबल ज्युलारियां लेकर आयीं हैं और लोग इसे काफी पसंद कर रहे है| उन्होंने अपने पारंपरिक ज्युलारियों के बारे में बताया कि यह सामान्य ज्वेलरी से अलग होती हैं एवं अलग अलग भागों के लिए अलग अलग ज्वेलरी होती हैं| गीता वर्मा ने बताया कि इस वर्ष उनके पास 250 रु से लेकर 5000 रु तक के ट्राइबल ज्वेलरी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वो विगत 25 सालों से यही काम करती आ रही है।

मारवाड़ी महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र में इंडक्शन कार्यक्रम


राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 26, 2023 :: 

 मारवाड़ी महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र में एक इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता 32 इग्नू रीजनल सेंटर रांची की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ रागिनी  ने किया। वहीं इग्नू अध्ययन केंद्र 0513 के समन्वयक डॉ बैद्यनाथ कुमार ने इंडक्शन कार्यक्रम के बारे में छात्रों को विस्तार पूर्वक बताया। जबकि डॉ रागिनी ने इग्नू के सिलेबस ,  रजिस्ट्रेशन, रि- रजिस्ट्रेशन, असाइनमेंट प्रिपरेशन, रिजल्ट साथ ही एल्बम चरित्र निर्माण के बारे में प्रकाश डाला।  इस दौरान अंग्रेजी के वरीय प्राध्यापक डॉ चितरंजन कुमार ने विद्यार्थियों को अपना उदगार व्यक्त किया एवं आशीर्वचन दिया । जबकि डॉ सुष्मिता महापात्र एवं मुकेश कुमार शर्मा ने असाइनमेंट के संदर्भ में विद्यार्थियों को रूबरू करवाया। इस दौरान स्वागत भाषण अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ खातिर हेमरम के द्वारा किया गया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन  डॉ जीतू लाल कुमार ने किया।


संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर


राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 26, 2023 :: 
 संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वधान में हमेशा की भांति इस बार भी 26 नवंबर को  प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन बुध विहार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ जी विशिष्ट अतिथि  के रूप में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, कृष्ण अग्रवाल उपस्थित थे.
 निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 102  निरंकारी भक्तों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमें जांच के बाद 73 यूनिट सदर हॉस्पिटल ने रक्तदान लिया । जैसा की ज्ञात हो युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी सदैव ही समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे और उनके उपदेशों को मानते हुए 1986 से लगातार रक्तदान कैंप का सिलसिला जारी है।
बाबा हरदेव सिह ने कहा था कि इंसानी रक्त मानव की नाड़ियों में बहना चाहिए ना कि नालियों में। 
उनके उपदेश के चलते संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष समय-समय पर रक्तदान कैंपों आयोजित किए जाते है। 
सांसद संजय सेठ ने रक्तदान की सहारना करते हुए कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन रक्तदान देने वाली विश्व स्तर की अपनी किस्म की अग्रणी संस्था है। जो इंसानों को मजहबों, जाति, रंगो, पहरावों, से ऊपर उठ कर हर एक में परमात्मा के स्वरूप को पहचाने का आह्वान देती है।  संत निरंकारी मिशनपूरे विश्व में इस आयोजन को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा। रक्तदान शिविर के साथ-साथ सत्संग सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें गुरु के संदेश को बताया गया कि ज्ञान से मनुष्य का अज्ञान नष्ट हो जाता है परमात्मा सूर्य की रोशनी के समान उनके अंदर ज्ञान प्रकाशित कर देता है। ज्ञान की रोशनी से अज्ञान का अंधेरा मिट जाता है मन में जितने भी भ्रम होते हैं सब दूर हो जाते हैं हर तरफ परमात्मा ही नजर आता है। जैसे सूर्य की रोशनी में हर वस्तु स्पष्ट नजर आती है इस प्रकार ज्ञान का उजाला प्राप्त करके हर समय हर जगह परमात्मा नजर आने लगता है और जीवन प्रकाशमय हो जाता है यहां भगवत गीता में श्री कृष्णा के संदेश का भी सहारा लेते हुए कहा गया की श्री कृष्णा कहते हैं कि परम तत्व को जानकर आत्मबोध होने पर फिर मनुष्य मन बुद्धि को निष्ठा पूर्वक प्रभु में लगाकर परमात्मा की शरण में रहकर ही मुक्ति प्राप्त करता है। श्री कृष्णा परमात्मा का ज्ञान लेने को प्रेरित कर रहे हैं और कह रहे हैं कि परमात्मा को जानना ही ज्ञान है और परमात्मा को न जाना अज्ञान है मानव जीवन का उद्देश्य ही मुक्ति यानी मोक्ष जन्म मरण से मुक्त प्राप्त करना है ।यह मुक्ति परमात्मा को जानकर इसका ज्ञान लेकर ही पाई जा सकती है प्रभु को जाने बिना मोक्ष या मुक्ति संभव नहीं सत्संग के उपरांत भक्तों के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरण किया गया।

New Delhi :: Anurag Singh Thakur launches Khelo India Para Games 2023 Mascot Ujjwala and logo

New Delhi, 26th November 2023: First-ever Khelo India Para Games 2023 logo and mascot Ujjwala was launched in New Delhi today by Shri Anurag Singh Thakur, Hon’ble Union Minister of Youth Affairs and Sports and several eminent athletes and para athletes. 

‘Ujjwala’- a sparrow, was unveiled as the official mascot of Khelo India – Para Games 2023. The little sparrow is a symbol of the pride of Delhi and its uniqueness portrays determination and empathy. Ujjwala, as the mascot of Khelo India – Para Games 2023, is a reminder that strength comes in many forms and the human spirit is unbreakable.


Among the attendees, former Indian Women’s Hockey Team Captain Rani Rampal, Indian freestyle wrestler and Olympian bronze medallist, Yogeshwar Dutt, Indian professional wrestler Sarita Mor along with Indian professional boxer Akhil Kumar were present. 

The presence of star para athletes like Pramod Bhagat, Bhavina Patel, Avani Lekhara, Sumit Antil added to the special occasion. 

Reflecting on the Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi's vision of an inclusive sports eco system, Shri Anurag Thakur said, “On the occasion of the launch of the inaugural edition of the first-ever Khelo India Para Games, I would like to congratulate everyone. It is because of our Honorable Prime Minister Shri Narendra Modi’s vision, that Khelo India has become a household name. It has become a movement from a scheme and Khelo India was missing the Para Games for the last few years. From 2018 till date, we have had 11 Khelo India Games, we are delighted to add Para Games this year.”

“Also, for the last four years, the budget for Khelo India was Rs 3,000 crores sanctioned by the Prime Minister of IndiaShri Narendra Modi and today, I am elated to announce that for the next five years, it has been increased to more than Rs 3300 crores,” he added.

Since 2018, a total of 11 Khelo India Games have been successfully held. This includes 5 Khelo India Youth Games, 3 Khelo India University Games and 3 Khelo India Winter Games. Thakur expressed that these Games have been instrumental in identifying talent across the country and has aided in India’s performance at the prestigious multi-discipline events. Now, with the first-ever Khelo India Para Games, talented para athletes keen on pursuing a career in para sports can be identified and further assisted in bringing desirable results for the country. 

Speaking on the occasion, Indian freestyle wrestler and Olympian bronze medallist, Yogeshwar Dutt said, “It is great to see the Government of India coming up with such a wonderful initiative. I am looking forward to see all these athletes in action. I would like to wish all the players participating in Khelo India Para Games best of luck.”
 
Sharing his excitement post the unveiled event of Khelo India Para Games, Para Athlete Pramod Bhagat, who won a gold medal at the 2020 Summer Paralympics in Para-badminton, said, “I believe that the Para Games currently have a very promising future, particularly for young people and para athletes. Also, for the coaches who would be able to use their training to boost efforts on enhancing athletic talents and preparing them for India to witness increased participation in national and international tournaments beginning with the Khelo Para Games. It is one of the most significant initiatives launched by Khelo India."

Over 1400 participants from across 32 states and union territories including Services Sports Control Board are expected to participate in the maiden Khelo India Para Games which will witness para athletes vie for honours in 7 disciplines including para athletics, para shooting, para archery, para football, para badminton, para table tennis and para weight lifting. The events will be held across 3 SAI stadiums – the IG Stadium, Shooting Range in Tughlaqabad and the JLN Stadium.

वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण


राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 25, 2023 :: 

 * समाज के लिए लड़ने का संकल्प लिया
* वैश्यों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं- महेश्वर साहु

रांची. रविवार 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के नीचे झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया. वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने केंद्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाज और संगठन के प्रति निष्ठा रखने एवं संघर्ष में समर्पित भाव से साथ देने की शपथ दिलाई. सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि एक दिसंबर को अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों में वैश्य मोर्चा का झंडा लगा कर झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत करेंगे. यह भी तय किया गया कि नई केन्द्रीय समिति की पहली बैठक आगामी 10 दिसंबर को रामगढ़ में आयोजित की जायेगी.
   इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि संविधान में वैश्य एवं पिछड़ों के समग्र विकास के लिए काफी प्रावधान किए गए हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी की जाती रही है. यह काफी दुखद है. वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने अपने क्षेत्र में जुझारू आंदोलन शुरू करना होगा. अब उपेक्षा और जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. 
   इस अवसर शपथ ग्रहण करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, अश्विनी कुमार साहु, संजीव चौधरी, रामसेवक प्रसाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष सहदेव चौधरी, लक्ष्मण साहु, उप-प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता इंदुभूषण गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद, केंद्रीय महासचिव दिनेश्वर मंडल, कपिल प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा, संगठन महासचिव कृष्णा प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा, दिलीप प्रसाद,  रामा शंकर राजन, संगठन सचिव लखन अग्रवाल, अनिल वैश्य, रामेश्वर कु. मंडल, आशीष कुमार साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य नंदकिशोर भगत, नरेश साहु, श्रवण कुमार साहु, अरुण कुमार गुप्ता, राजेश साव, रांची जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, बोकारो जिला अध्यक्ष राजकुमार मंडल, महिला मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष नम्रता सोनी, महासचिव पूनम जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, छात्र मोर्चा अध्यक्ष युवराज कुमार, पूर्व डीएसपी रामेश्वर प्रसाद, दिवाकर साहु आदि मुख्य रूप से थे.

Saturday 25 November 2023

Students took part in Ek Bharat Shreshtha Bharat Yuva Sangam.

Ranchi, Nov.25: A 53-member students team from IIIT and higher education institutions (HEIs) from Jharkhand today landed at NIT, Kurukshetra for participating in the third phase of the government's ambitious cultural programme endeavour, 'Ek Bharat Shreshtha Bharat Yuva Sangam' . 

HEIs of Jharkhand from where students are participating include BIT Mesra, DSPMU, Ranchi University, AMITY University, ICFAI University besides others.  
Their trip will conclude on 30th Nov. 

The purpose of the visit is to give emphasis on increasing the exchange of rich cultural and traditional and exchange of ideas between the two states. Further promotion of tourism, tradition, progress, technology and mutual contact are also part of the agenda.

As part of the itinerary, the student delegate will do a local sightseeing in Karnal alongwith the visit to Brahma Sarovar, Raj Bhawan, Lsukuna Lake, Bird Park, Dharohar, Science Museum & Krishna Museum among other prominent places.

This initiative has been launched after the stupendous success of the first phase of Yuva Sangam which was launched in February and concluded on a successful note witnessing an overwhelming participation of approximately 1200 youngsters visiting 22 Indian states. 

 This was facilitated via 29 special tours where the mainstay was an exposure to the rich culture, heritage and diversity of the North-Eastern region during February-March 2023.

 
About ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat YuvaSangam’

It is an initiative by Government of India to strengthen people to people connect especially between youth belonging to North Eastern India and other States. It focuses on conducting exposure tours of youth and provides an immersive experience of various facets of life, development landmarks, recent achievements and youth connect in the host state. 

During their visits, the youth will have a multi-dimensional exposure under five broad areas – Paryatan (Tourism), Parampara (Traditions), Pragati (Development), Prodyogiki (Technology) and ParasparSampark (People-to-people connect).

Director of Nodal Center IIIT Ranchi, Prof. Vishnu Priya congratulated all the selected students and also wished them a successful journey.