Saturday 30 December 2023

पूर्वी सिंहभूम ने जीता झारखंड की पहली पारा योगसान प्रतियोगिता का खिताब

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (वायएसएजे) तथा सीआईआई यंग इंडियंस की ओर से आज साकची के अग्रसेन भवन मेंं पहले झारखंड स्टेट पारा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्या मुख्य वक्ता थे जो जूम के जरिए समारोह से जुड़े. उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि पप्पू सिंह, समाजसेवी कमल किशोर अग्रवाल, वायएसएजे के अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष अंशु सरकार, सचिव विपिन पांडेय, संयुक्त सचिव सुधा झा, संरक्षक मनोज कुमार यादव,विवेक कुमार सिंह तथा यंग इंडियंस की अंकिता नरेड़ी मौजूूद थे. सुबह 9.30 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता शाम 4.30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समाप्त हुई. पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्वी सिंहभूम के जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) अविनेश कुमार त्रिपाठी, समाजसेवी आलोक चौधरी आदि मौजूद थे. आयोजन में पारा योगसन झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर शुभम यादव तथा यंग इंडियंस के शिल्पा धानुका, कौशिक मोदी,मृदुल गोयल,उमंग अग्रवाल, भाविन गांधी, हर्ष अग्रवाल, रीतेश संघी, मोक्षिता गौतम, सागर चानना, रूषभ मेहता आदि का सक्रिय योगदान रहा. प्रतियोगिता में झारखंड के 23 जिलों से 80 प्रतिभागियों ने शिरकत की.  प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में मेजबान जिले पूर्वी सिंहभूम का दबदबा रहा और उसने विजेता का खिताब जीता जबकि रांची जिले को उपविजेता का खिताब मिला. 
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं :  
अंडर 20 (नेत्रहीन) पुरूष  
प्रथम - सागर कुमार (पूर्वी सिंहभूम)  
द्वितीय - ओम मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम) 
तृतीय - यश पॉल (पूर्वी सिंहभूम)  

अंडर 20 (नेत्रहीन) महिला  
प्रथम - उषा सिंह  (पूर्वी सिंहभूम)  
द्वितीय - आईलेन लकड़ा (गुमला) 
तृतीय - कांति कुमार (दुमका) 

20 साल से ऊपर (नेत्रहीन) पुरूष  
प्रथम - आनंद महतो  (सरायकेला-खरसवां)  
द्वितीय - इफ्तार अहमद (रांची) 
तृतीय -  अनीस कुमार  (पूर्वी सिंहभूम) 

20 साल से ऊपर (नेत्रहीन) महिला  
प्रथम - प्रीति लकड़ा  (गुमला)  
द्वितीय - निधि कुमारी (रांची) 
तृतीय -  पाखी प्रजापति  (पूर्वी सिंहभूम) 

20 साल से ऊपर (ओएच-बी) पुरूष  
प्रथम - मुकेश कुमार  (रांची) 
द्वितीय - सनोज महतो (रांची) 
तृतीय -  मुकेश कंचन  (रांची) 

अंडर 20 (ओएच-ए) पुरूष  
प्रथम - चंदन लोहरा   (रांची) 
द्वितीय - सुधीर कुमार (रांची) 
तृतीय -   रतन कुमार शुक्ला (धनबाद) 

20 साल से ऊपर (ओएच-ए) पुरूष  
प्रथम - पवन लकड़ा  (लोहरदगा) 
द्वितीय - लखपति माल  (दुमका) 
तृतीय -   दिलीप कुमार साह (पूर्वी सिंहभूम) 

20 साल से ऊपर (ओएच-ए) महिला  
प्रथम - पुष्पा मिंज  (रांची) 
द्वितीय - अश्रुता टोप्पो  (गुमला) 
तृतीय -  प्रतिमा तिर्की  (रांची) 

अंडर 17 (डेफ) पुरूष  
प्रथम - अनमोल गिरि (धनबाद) 
द्वितीय - आयुष कुुमार सिंह (धनबाद) 
तृतीय -  अमित कुमार पंडित (धनबाद) 

अंडर 17 (डेफ) महिला  
प्रथम - प्रियांशी कुमारी (पूर्वी सिंहभूम) 

17 साल से ऊपर (डेफ) पुरूष  
प्रथम - पिंटू शर्मा  (पूर्वी सिंहभूम) 
 द्वितीय - अनूप कुमार दत्ता (पूर्वी सिंहभूम) 
तृतीय - राजीव रंजन सिंह (पूर्वी सिंहभूम) 

17 साल से ऊपर (डेफ) महिला  
प्रथम - सोनी कुमारी  (पूर्वी सिंहभूम)  
द्वितीय - मंजूू कुमारी (पूर्वी सिंहभूम) 
तृतीय - सुधा झा  (पूर्वी सिंहभूम) 

अंडर 20 (ओएच-बी) पुुरूष  
प्रथम - शंभू (धनबाद)

No comments:

Post a Comment