Sunday 31 December 2023

67वी राष्ट्रीय स्कूल खेल :: पंजाब को 4-1 से परास्त कर झारखंड टीम पहुंची सेमीफाइनल मे

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 31, 2023 :: 
★ झारखण्ड हॉकी बालक वर्ग अंडर 14 ने पंजाब को 4-1से किया परास्त।
★ झारखण्ड हॉकी बालिका वर्ग अंडर 14 ने हिमाचल प्रदेश को 11-0 से किया परास्त।
★ झारखण्ड हॉकी बालक वर्ग अंडर 17 ने उत्तराखंड को 6-0 से किया परास्त।
========================
28 दिसंबर से 01 जनवरी तक मध्य प्रदेश के  ग्वालियर शहर आयोजित 67वीं राष्ट्रीय  विद्यालय (एस.जी.एफ.आई.) बालक वर्ग अंडर 14 आयु वर्ग में झारखंड हॉकी टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए  पंजाब को 4-1 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।

वहीं इसी प्रतियोगिता में हॉकी झारखण्ड अंडर 17 बालक वर्ग ने उत्तराखंड को 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
  इस ग्रुप मैच में सबसे ज्यादा 4 गोल किया। 

वहीं अंडर 14 बालिका वर्ग में झारखंड टीम ने उत्तराखंड को 11- 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
 इस ग्रुप मैच में संदीपा कुमारी ने 3 गोल किया।

एस.जी.एफ.आई. नेशनल में हॉकी टीम के द्वारा जोरदार प्रदर्शन पर स्कूली एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार एवं झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक  किरण कुमारी पासी, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव  भोलानाथ सिंह समेत राज्य के खेल  प्रेमियों ने बधाई एवम शुभकामना दी।

No comments:

Post a Comment