Friday 22 December 2023

ईस्टर्न जोनल लेवल बैंड कंपटीशन 2023 24 में झारखंड द्वितीय

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 22, 2023 :: 
उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित ईस्टर्न जोनल लेवल बैंड कंपटीशन 2023 24 में पाइप बैंड बालिका वर्ग में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय फतेहपुर झारखंड द्वितीय स्थान प्राप्त किए, संत जेवियर स्कूल  चाईबासा,झारखंड की टीम ब्रास बैंड बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त की ।पाइप बैंड बालक वर्ग में करेली स्कूल रांची झारखंड द्वितीय स्थान प्राप्त की झारखंड के टीमों को उड़ीसा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री सुदाम मरांडी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि पर स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ,परियोजना निदेशक श्रीमती किरण पासी राज्य कार्यक्रम समन्वयक श्री धीर सेन  सोरेंग एवं शारीरिक शिक्षा खेलकूद कोसंग के सभी सदस्यों ने तीनों टीमों को ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment