Tuesday 26 December 2023

स्वस्थ आहार और सेहत का साथ :: गुड़िया झा


स्वस्थ आहार और सेहत का साथ :: गुड़िया झा

आज के बदलते हुए समय और भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने शरीर को स्वस्थ रखना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए इसे बनाये रखना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। क्योंकि इसी से हमारी मानसिक, सामाजिक और आर्थिक विकास निर्भर करता है। तो क्यों न हम इसके प्रति कुछ सावधानियां रख कर इसे आने वाले समय के लिए ज्यादा बेहतर बनाएं।

1 इलाज से बेहतर बचाव।
शास्त्रों में भी कहा गया है कि शरीर धर्म का साधन है। हर कीमत पर इसकी रक्षा आवश्यक है। अगर हम अपनी दिनचर्या में खान-पान और रहन-सहन को ठीक रखेंगे, अच्छी प्रकार ध्यान देंगे, तो यह काम आसान हो जाता है। 

2 पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन।
भोजन में सब्जी, दाल, चावल, सलाद, फल, दूध या इससे बनी वस्तुओं का सेवन किया जाए तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। पुराने जमाने में लोग कहते थे कि जितना खाएं, उसका दो गुणा पानी पिएं और उससे चार गुणा अधिक परिश्रम करें। इससे आपको कभी भी बीमारी नहीं होगी। हमें इस बात का भी विशेष ध्यान रखना होगा। 

3 तेल का प्रयोग कम करें।
भोजन हमेशा ताजा होना चाहिए। सब्जियों को अच्छी तरह से धो कर काटना चाहिए। हरी सब्जियों को ज्यादा तेल में नहीं तला जाए तो इसकी पौष्टिकता बनी रहती है। यह पचने में भी आसान होता है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

4 चाय-कॉफी के अत्यधिक सेवन से बचें।
जहां तक संभव हो चाय और कॉफी के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। इसका आवश्यकता से अधिक सेवन  खतरनाक हो सकता है।

5 फास्ट फूड से  दूरी अच्छी।
बच्चों को शुरू से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर आने वाले समय में बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्हें फास्ट फूड से दूर रखना चाहिए। घर में बने हुए भोजन को प्राथमिकता देकर   स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
साथ ही समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना ज्यादा अच्छा है। सादा जीवन और उच्च विचार भी शरीर को निरोग बनाता है।

No comments:

Post a Comment