Saturday 30 December 2023

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता :: रांची विश्वविद्यालय टीम को रिकर्व मे कांस्य पदक

 रांची विश्वविद्यालय  के तीरंदाजो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप पटियाला में  ब्रॉन्ज मेडल पदक जीतने में कामयाबी हासिल की 
टीम इवेंट में रिकर्व बॉयज और रिकर्व गर्ल्स टीम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है इसके अलावा रांची विश्वविद्यालय की टीम ने रिकवर बॉयज मैं अभिषेक कुमार सचिन कुजूर (सिल्ली कॉलेज) राहुल कुमार (ss मेमोरियल कॉलेज ) तथा प्रधान सिंह को सिंकु (राम लखन सिंह यादव कॉलेज ) ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को हराकर कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप पटियाला में कंपाउंड डिविजन के रैंकिंग में अंजनी कुमारी ने कांस्य पदक जीता।
इससे पूर्व  नॉर्थ ईस्ट जोन आर्चरी चैंपियनशिप में रांची विश्वविद्यालय की ओर से सिल्ली कॉलेज सिली की वर्षा खालको ने फाइनल में नम्रता चौहान को 7-1 एक से हराकर स्वर्ण  अपनी झोली में डालने में कामयाबी हासिल की रांची विश्वविद्यालय के इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंनह डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहू स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर भारत क्वार्टर भारत क्वार्टर कोऑर्डिनेटर  डॉ राजेश गुप्ता विजय वर्मा धीरज महत अनिल कुमार नारायण बिनह लंकेश  खेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है

No comments:

Post a Comment