Sunday 24 December 2023

1300 से ज्यादा श्रद्धालुओ ,के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित


राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 24, 2023 :: 
पुंदाग स्थित निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी (मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम) मंदिर के प्रांगण मे संस्था की वरिष्ठ सदस्या विधा देवी अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल एंव तरुण अग्रवाल के द्वारा वहाँ के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओ, निर्धन परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 126 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।                                               
 लगभग 1300 से ज्यादा श्रद्धालुओ राहगीरों एव जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का प्रसाद मे कचोडी, आलु टमाटर मिश्रित सब्जी, भेजिटेबल पुलाव, केसरिया खीर का वितरण कर सेवा की गई।

No comments:

Post a Comment