Thursday 21 December 2023

वीर बाल दिवस मनाने के लिए समिति का गठन :: गुरविन्दर सिंह सेठी प्रदेश संयोजक :: कुलवंत सिंह बंटी एवम् नवजोत सिंह अलंग सह संयोजक

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 21, 2023 :: 
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसम्बर, 2023 "वीर बाल दिवस" को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। 9 जनवरी, 2022 को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की थी कि 26 दिसम्बर को दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में "वीर बाल दिवस" के रूप में मनाया जाएगा।

प्रत्येक मंडल पर एक विशेष सभा का आयोजन किया जाये, जहां साहिबजादों के चित्र लगाये जायें एवं उनके अनुकरणीय साहस एवं बलिदान के बारे में विशेषकर युवाओं को जानकारी देना।

सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारा में जाकर शब्द कीर्तन का श्रवण हो।

मंडल एवं जिलों में प्रभात फेरी का आयोजन हो।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाये।

सभी जिला केन्द्रों पर डिजिटल प्रदर्शनी लगायी जाये।
बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हो।

अपने विचारों से चलने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साहिबजादों के बलिदान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन हो।

जिला स्तर तक साहिबजादों के बलिदान को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन हो। कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदर्शित करते हुए, पैदल यात्रा के फोटो तथा गुरुद्वारे में उपस्थिति की फोटो तुरंत भेजी जाये तथा स्थानीय समाचारपत्रों को खबर भी भेजी जाये।
इस कार्यक्रम के निमित प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो निम्न है :-

प्रदेश संयोजक : गुरविन्दर सिंह सेठी

प्रदेश सह संयोजक : कुलवंत सिंह बंटी

प्रदेश सह संयोजक : नवजोत सिंह अलंग

 

 

 


No comments:

Post a Comment