Friday 17 May 2024

Singh Brothers :: Limca Book Of Record Holder for Most Tandem Push-ups in 1 minute

An Inspiring Story behind this Record by Singh Brothers

The journey to make this Record in Limca Book was started on 26th March,2022 and we started practicing with full dedication and within a month we have ready to set the record.
But the practice of 1 months for this record wasn't tough for us but what really tough was PATIENCE for the result of this record !!
And that fight with patience is really tough for us. We have worked hard with full power, dedication and being in discipline but now we have to wait for the final results. 
So after attempting this record on 27th april,2022 We tried contacting them alot on e-mails for the results but mostly we are getting the same reply that please wait, we are still checking the records and we will get back to you shortly. So, for the same we tried  for next 1year but was getting same reply and than thought that we should give up for this now because we are really feeling depressed.
But then we started accepting that pain as our daily dose of motivation to move further for the practice of new records or some new opportunities.So then slowly slowly we have change our mindset and make record in international book.
But now after the long wait of 735 day's, we are officially a Limca Book Of Record Holder in most no of tandem push-ups in 1 minute 
I recieved the mail for the same on 30th November 2023 from one of their Team member that we are the official record holder and recieved the certificate after 5 month on April 2024 .
So, atlast I just want to say that, keep improving yourself day by day, believe in yourself,work hard and have patience.

Singh Brothers from Jamshedpur, Jharkhand 

Thursday 2 May 2024

इंटर साइंस की स्टेट टॉपर स्नेहा को यशस्विनी ने किया सम्मानित



रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कांग्रेस की यशस्विनी सहाय ने गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में साइंस में स्टेट टॉपर होने पर उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा स्नेहा को उनके आवास जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सुश्री सहाय अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के साथ स्नेहा के आवास रांची शहर के हरमू क्षेत्र वार्ड 34 के विद्यानगर स्थित राजकुमार साह के निवास पहुंची तथा उनकी पुत्री स्नेहा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। मौके पर संतोष कुमार, सुनील रजक भी उपस्थित थे।

Tuesday 30 April 2024

जिंदगी जिंदादिली से जिएं : गुड़िया झा

जिंदगी जिंदादिली से जिएं : गुड़िया झा

एक पुरानी कहावत है कि चैन से जीने के लिए लग्जरी जीवन की आवश्यकता नहीं होती है जबकि बेचैन से जीने के लिए बहुत सी संपत्ति भी कम पड़ जाती है। सामने वाले के घर से ज्यादा बड़ा घर बनाना है, ज्यादा बड़ी गाड़ी लेनी है, ज्यादा संपत्ति अर्जित कर भविष्य के लिए निश्चिंत हो जाना है। यह सोच आज के नए ज़माने के हम भारतीयों की आम बात है। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि इन भागदौड़ के बीच हम अपने जीवन के सुकून को खोते जा रहे हैं। यह हमारे भीतर ही मौजूद है। जीवन के हर पल का आनंद लेने के लिए सबसे कीमती हमारी सांसें हैं। जिसे ईश्वर ने हमें फ्री में गिफ्ट दिया है। इसकी कीमत हम नहीं समझ पाते हैं और जो बाजारों में बहुत महंगी है उसके पीछे परेशान हैं।  
1 दोषारोपण करने से बचें
दुनिया का सबसे आसान काम है दोषारोपण करना। कई बार हम यह भूल जाते हैं कि जब अपने हाथ की एक अंगुली हम दूसरों की तरफ दिखाते हैं  तो बाकी सभी उंगलियां हमारी तरफ ही होती हैं। दोषारोपण कर हम आराम से बैठ जाते हैं।  यह सोच कर कि इससे हमारी वर्तमान समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। जबकि ऐसा है नहीं। परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं होती हैं। जैसे रात के अंधेरे के बाद हम सुबह का उजाला भी देखते हैं। हमेशा अपने भीतर जोश और जुनून के उत्साह को बरकरार रखें। जब हम उत्साहित रहेंगे तो सामने वाले पर भी इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा और हम आने वाले समय में नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

2 मुश्किल वक्त कमांडो सख्त
विपरीत परिस्थितियों में बहुत सारे निर्णय हमें सख्ती से भी लेने पड़ते हैं। ये समय भावनाओं में बहने का नहीं होता है। इस समय में जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला सही नहीं होता है। खुद और जनकल्याण के हित में जो सही है  उससे समझौता नहीं करें और ना ही अनावश्यक दबाव में रहें। अपने अंतरात्मा की आवाज अवश्य सुनें। सबकी अपनी सोच अलग होती है। गलत दिशा में भीड़ के पीछे चलने से अच्छा है कि हम सही दिशा में अकेले ही चलें। हमेशा सकारात्मक रहें और संगति भी ऐसे ही लोगों की रखें क्योंकि काफी हद तक हमारे मन और मस्तिष्क पर संगति का भी असर होता है।

3 बेवजह की बातों से दूर रहें
अक्सर हम देखते हैं कि कई बार हमारा ध्यान अनावश्यक बातों में उलझ जाता है। छोटी छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने से बचें।   हर किसी की परिस्थितियां एक जैसी नहीं होती हैं। हम जितना ज्यादा दूसरों से तुलना करते हैं उतना ही ज्यादा अपनी खुशियों से दूर होते जाते हैं। अनावश्यक तनाव मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

Friday 12 April 2024

सीसीएल गांधीनगर राँची अस्पताल के ऑडिटोरियम में 15 अप्रैल को मनाया जायेगा लैब टेक्नोलॉजिस्ट डे

 झारखंड मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने 15 अप्रैल 2024 को लैब टेक्नोलॉजिस्ट डे के अवसर पर सीसीएल गांधीनगर राँची अस्पताल के ऑडिटोरियम में
 एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से लगभाग 500 टेक्नोलॉजिस्ट भाग लेंगे जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रभात कुमार सिविल सर्जन रांची होंगे। 
 कार्यक्रम में वैज्ञानिक संगोष्ठी और नए नए आधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के झारखंड इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न होगा ।


 

Wednesday 10 April 2024

शिक्षा इंसान का बुनियादी अधिकार : गुड़िया झा


एक पुरानी कहावत है कि शिक्षा को ना तो कोई चुरा सकता है और ना ही बांटने से यह घटता है।  बल्कि दूसरों में बांटने से इसकी वृद्धि ही होती है। संपत्ति से परिपूर्ण इंसान सिर्फ अपने राज्य में पूजे जाते हैं जबकि एक विद्वान हर जगह पूजनीय होते हैं।  आज भी देश के कई हिस्सों में बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसका एक मुख्य कारण गरीबी और जागरूकता की कमी है। शिक्षा सभी के जीवन को बेहतर बनाने का बहुत ही महत्वपूर्ण विकल्प है। यह इंसान के जीवन की गुणवत्ता निर्धारित करती है। यह एक सभ्य जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करती है। इसे और भी बेहतर बनाने के लिए हमारा एक छोटा सा प्रयास आनें वाले समय में बदलाव की एक नई मंजिल पा सकता है। 
अधिकांश हम बेहतर शिक्षा की कल्पना स्कूलों की ऊंची इमारतों के आधार पर आंकते आए हैं। अपनी सोच में थोड़ा परिवर्तन लाकर इसे बेहतर बनाया जा सकता है। 
यदि संभावनाओं के संसार में जीना हमारा ढंग हो जाता है तो हम कह सकते हैं कि हम एक पूरी  तरह से नया जीवन जी रहे हैं। नई संभावनाओं का सृजन करने के लिए बच्चों में कुछ आदतों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।
1 अनावश्यक दिखावे से बचाव।
हम भारतीय विशेष रूप से इसमें आगे रहते हैं। हम खुश होने का ढोंग तो करते हैं लेकिन भीतर से हम दुखी रहते हैं। यह निश्चित रूप से जरूरी है कि हम इस दुख को पहचानें और इससे बाहर निकलें। यदि हम हीन भावना और हमारे पास बहुत अभाव है कि दुनिया से बाहर निकलें और ईमानदारी से नए रास्ते की खोज करें तो हमारी इस नई और सच्ची सोच की खुशी वास्तविक और प्रमाणिक होगी।
2 प्रमाणिक होने के क्षेत्र में बहुत कुछ करना होगा।
आमतौर पर हम भारतीयों की एक सबसे बड़ी कमजोरी यह होती है कि हम कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन उस दिशा में हमारे कदम नहीं होते हैं।
हमें कथनी और करनी के बीच के अंतर को समझना होगा।
इसके लिए सबसे पहले हमें अपनी क्षमता को पहचानना होगा फिर उसके आधार पर आगे की योजना बनानी होगी।

Tuesday 9 April 2024

सड़क दुर्घटना में मृत एचईसीकर्मी के परिजनों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने एचईसी आवासीय परिसर स्थित सेक्टर तीन में सड़क दुर्घटना में मृत एचईसीकर्मी मोहन महली के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। 
 विदित हो कि मोहन महली का निधन गत दिनों एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। स्व.महली एचईसीकर्मी थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक मात्र सदस्य थे। 
 श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और स्व.महली के परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन्द्र सिंह बमबम, संजय झा, पूर्व पार्षद संजय चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

Monday 1 April 2024

भाजपा ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति तो बनाया पर संविधान को रौंद डाला :- आजम अहमद

रांची।  देश की आजादी के बाद भारत में अनुसूचित जनजाति की महिला  द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश के लिए गौरव की बात थी मगर भारत में सम्मान देकर अपमान करने का साहस भारतीय जनता पार्टी के सिवा और किसी दल में नहीं। झारखंड आंदोलनकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता आजम अहमद कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति  द्वारा भारत रत्न देने के क्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकङ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारत रत्न दिए जाने के समय आदिवासी महिला राष्ट्रपति को बेइज्जत किया गया इस मौके पर जहां राष्ट्रपति महोदय खड़ी थीं सारे लोग बैठे हुए थे। उपस्थित मान्यवर लोगों ने खड़े होकर संवैधानिक पद की गरिमा को बचाने के  बजाय सभी ने राष्ट्रपति की गरिमा को आघात पहुंचाने का काम किया जो भारत के संविधान का भी अपमान है। हम तमाम झारखंड वासी और भारत के लोग भारतीय जनता पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगे

Wednesday 27 March 2024

अपने सपनों को भी दें एक ऊंची उड़ान : गुड़िया झा

अपने सपनों को भी दें एक ऊंची उड़ान : गुड़िया झा

ये मत कहो खुदा से मेरी मुश्किलें बड़ी हैं, मुश्किलों से कह दो मेरा खुदा बड़ा है।
आमतौर पर देखा जाता है कि हम अपने जीवन में बहुत कुछ करना चाहते हैं, अपने सपनों को मन में संजोए रखते हैं। कई परिस्थितियों के कारण जब ये पूरे नहीं हो पाते हैं तो हमारे मन में एक अजीब सी निराशा उत्पन्न होती है। क्यों न इस निराशा को आशा में बदल कर फिर से जुट जाएं एक नई शुरूआत के लिए। बस जरूरत है हमें जागरूक होने की जो बहुत मुश्किल भी नहीं है।
1 जब जागो तभी सबेरा।
जब भी अवसर मिले पूरी तत्परता से अपने सपनों को पूरा करने के लिए कदम आगे बढ़ाएं। कभी भी अपने में ये भ्रम ना पालें कि इतने दिनों तक कुछ नहीं किया तो अब करके क्या फायदा। 
बस हमारे हौसले बुलंद होने चाहिए। मेहनत से किया गया कोई भी काम छोटा नहीं होता। घर की छत तक पहुंचने के लिए एक एक सीढ़ियों पर ही पहले चढ़ना होता है। ठीक उसी प्रकार बड़ी सफलता हासिल करने के लिए छोटी छोटी बाधाओं को पार करना ही होगा। खट्टे मीठे उतार चढ़ाव का भी अपना एक अलग ही मजा है।
2 अपनी योग्यता और क्षमता को पहचानें।
हर किसी की अपनी विशेष क्षमता होती है। अपने सपनों को नया आयाम देने के लिए सबसे पहले अपनी योग्यता और क्षमता को पहचानें। इससे हमें आगे बढ़ने के लिए रास्ते भी अपने आप ही मिल जायेंगे। 
भीड़ के पीछे अनावश्यक दौड़ने से अच्छा है कि अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।  
क्योंकि भीड़ में अक्सर हम अपनें वजूद को खो देते हैं। अगर वहां भी कुछ सीखने को मिले तो उससे पीछे नहीं हटें ।
3 आलोचनाओं से घबराना कैसा।
अक्सर आलोचनाओं से हम घबरा जाते हैं। खुश रहें यह सोच कर कि कहीं तो हमारी चर्चा होती है। सबकी बातो को गंभीरता से सुने और अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें। इससे मन शांत रहता है। आलोचनाओं से भी अपनी कुछ कमियों को दूर कर नया सीखा जा सकता है। 
जो साधन हमारे पास मौजूद नहीं है उसके बारे में ज्यादा सोच कर समय बर्बाद करने से अच्छा है कि वर्तमान में जो हमारे पास है उसके दम पर आगे बढ़ें।

Wednesday 20 March 2024

इतना ही लें थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में : गुड़िया झा


इतना ही लें थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में : गुड़िया झा

भोजन जितना हमारे लिए जरूरी है, उतना ही जरूरी है इसकी बर्बादी पर रोक लगाना। भोजन को बर्बाद करना बहुत आसान काम है। सोचने वाली बात यह है कि हमारे देश के अन्नदाता यानि किसान कितनी मेहनत से फसलों को उपजाते हैं। उसके बाद कई प्रक्रियाओं से होते हुए यह हमारी थाली तक पहुंचता है। देश की आबादी का एक हिस्सा गरीबी और भूख से बेहाल है। क्यों न हम इसकी बर्बादी पर रोक लगाकर इसकी उपयोगिता पर ध्यान दें। 
अपनी थाली में जब हम भोजन को छोड़ते हैं तो इससे केवल अन्न की बर्बादी नहीं होती है, बल्कि बहुत से पोषक तत्वों की बर्बादी भी होती है। अवशिष्ट भोजन से हानिकारक रसायन का भी उत्सर्जन होता है जो स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। 
थोड़ी सी सावधानी से हम अनाज की बर्बादी पर रोक लगा सकते हैं साथ ही बजट पर भी नजर रहेगी।
1 खरीददारी से पहले लिस्ट बनाएं।
कई बार घर में बिना चेक किए हम खरीददारी करने पहुंच जाते हैं और एक के साथ एक फ्री के जाल में फंस कर कई अनावश्यक सामानों की भी खरीददारी कर लेते हैं या बाहर निकलने के आलस्य में भी एक साथ बहुत से सामानों की खरीददारी हो जाती है। 
जिसका नतीजा यह होता है कि उपयोग में लाते समय अधिकांश हमारा ध्यान सामग्रियों से हट जाता है और ज्यादा दिनों तक उपयोग नहीं होने पर ये खराब भी हो जाते हैं। 
थोड़ी थोड़ी मात्रा में खरीददारी करने से इन सबके उपयोग में भी आसानी होती है और बाजारों में आए दिन इसके मूल्यों में उतार चढाव का भी आसानी से पता चलता है। 
खरीददारी करते समय सामानों के पैकेट पर एक्सपायरी डेट जरूर देख लें। 
2 बनाने से पहले सावधानी।
भोजन बनाने से पहले भी इसकी मात्रा पर ध्यान दिया जाए तो बनाने का मजा भी कुछ ज्यादा ही  बढ़ जाता है। खाना बनाने के समय  एक बार पहले  से मौजूद सब्जियों और फलों का उपयोग कर लें। 
बहुत अधिक मात्रा में एक बार में खाना बनाने से अच्छा है कि सदस्यों के संख्या को ध्यान में रखते हुए मात्रा का ध्यान रखा जाए। फिर भी अगर खाना बचा हो तो आसपास गरीबों में भी बांटने का ऑप्शन है। कई तरह के फूड बैंक्स शुरू हो चुके हैं जिनका काम ही होता है घर से खाना इकट्ठा करना और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना।
3 खाते समय सावधानी।
खाने के प्लेट में हम अपनी भूख से ज्यादा खाना लेते हैं जो कि गलत है। इससे खाने की बर्बादी की अधिक संभावना रहती है। खाना लेने से पहले थोड़ी मात्रा में  लें और खत्म होने के बाद जरूरत हो तो फिर से लें। 
अधिकांश शादी-पार्टीज में एक बार में बहुत ज्यादा चीजें सर्व करने के कारण ही ज्यादा खाने की बर्बादी होती है। वहां भी हमें सावधानी रखने की जरूरत है। क्योंकि इस एक दिन की शादी- पार्टीज के लिए कोई भी माता पिता जीवन भर कितनी कटौती करते हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

समाजसेवी संदीप नागपाल को मातृ शोक

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 20, 2024 :: 
रांची नागरिक समिति के सचिव झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ,पंजाबी हिंदू बिरादरी, छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन  के आजीवन सदस्य संत निरंकारी मंडल के प्रवक्ता संदीप नागपाल की माता और स्वर्गीय अशोक नागपाल की धर्मपत्नी ललिता नागपाल नश्वर शरीर त्याग कर अपनी निवास अर्पित एनक्लेव कांके रोड ब्रह्मलीन हो गई है ज्ञात होगी ललिता नागपाल संत निरंकारी मिशन से बचपन से जुड़ी हुई थी और गुरु की आदेशों पर उन्होंने अपना जीवन को उतारने का प्रयास किया स्वर्गीय ललिता नागपाल बहुत ही नम्र स्वभाव और आध्यात्मिक विचारधारा की थी और अध्यात्म उनके जीवन का महत्वपूर्ण अंग था वह हमेशा निरंकार परमात्मा का यशोगान अंतिम समय तक करती रही वह अपने पीछे दो पुत्र और भरा पूरा परिवार छोड़ गई
                                                            

Sunday 17 March 2024

नई सृष्टि, सुखमय सृष्टि की रचना नयेसंकल्पों व विचारों से होती : ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 17, 2024 :: 
 सत्पुरूष का सबसे बड़ा धन उनके श्रेष्ठ कर्म ही है। वे अपने सद्व्यवहार, विनम्रता
तथा परोपकारो से पुण्यलाभ प्राप्त करते रहते हैं। इसके फलस्वरूप उन्हें परमात्मा से अक्षय
सुख मिलता है। यह बातें यहाँ ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्थान चौधरी
बगान, हरमू रोड में व्यक्त किये। उन्होने कहा नई सृष्टि, सुखमय सृष्टि की रचना नये
संकल्पों व विचारों से होती है। नये विचार सृष्टि के रचयिता परमपिता परमात्मा से प्राप्त
होते हैं। आज मानव अनेक प्रकार के पुराने विचारों तथा समस्याओं से घिरा हुआ है तथा
स्वयं को कलह क्लेषों से घिरा हुआ पा रहा है। उसका यह क्लेष तभी दूर होगा जब वह
संसार के भले के लिये कुछ नया सोचेगा। नये संकल्प यदि सामाजिक हो तो समाज का
उत्थान होता है राजनीतिक हो तो शासन व्यवस्था का उत्थान होता है तथा आध्यात्मिक हो
तो मानव की आत्मा का उत्थान होता है। ब्रह्मा को नई सुष्टि का रचयिता कहा जाता है।
परमात्मा ्रह्मा, विष्णु तथा शंकर आदि देवताओं को सष्टि की स्थापना, पालना व पतित
सृष्टि के विनाश के लिए रचते हैं। ऐसी बात नहीं कि महाविनाश के बाद सभी बीजों के
नष्ट हो जाने से नया बीज प्राप्त करना मुश्किल है। मनुष्य आत्मा का शरीर अन्य
शरीरधारी मनुष्यों को पैदा करने वाला एक बीज है। महाविनाश के पश्चात् दैवी सम्प्रदाय
के थोड़े से लोग रहते हैं जो योग बल के द्वारा सृष्टि को बढ़ाते हैं। अपने ज्ञानयुक्त
संकल्पों से पिताश्री ब्रह्म्मा मानव के संस्कारों को श्रेष्ठ बनाते हैं। ब्रह्मा मुख से ईश्वरीय ज्ञान
सुनकर मानव का जीवन बदल जाता है। उसका जीवन संयमित और मर्यादित हो जाती
है। आज से पॉँच हजार वर्ष पहले हमारा देश स्वर्ग तुल्य था। सारी सृष्टि सतोप्रधान थी।
उसे ब्रह्मा द्वारा ही परमात्मा ने सुखदायी बनाया था। प्रत्येक कल्प के बाद नये सिरे से
सतयुग रचा जाता है। अभी वही समय पुनः चल रहा है।

Saturday 16 March 2024

शिव बारात आयोजन समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का किया अभिनंदन



*पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मंदिर परिसर में प्रगति कार्यों का किया अवलोकन


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय शनिवार को पहाड़ी बाबा के दर्शन करने रांची के पहाड़ी मंदिर पहुंचे। जहां शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने श्री सहाय का अभिनंदन किया। बाबा की आरती के उपरान्त श्री सहाय ने मंदिर समिति के लोगों के साथ मंदिर के प्रगति कार्यों का अवलोकन किया।
मौके पर श्री सहाय ने कहा कि श्री शिव बारात आयोजन महासमिति का कार्य सराहनीय है।
 मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने महाशिवरात्रि के दिन पहाड़ी मंदिर को राज्य सरकार द्वारा संरक्षित किये जाने को लेकर अपनी बातें रखी थीं। इसके दूसरे दिन से ही पर्यटन विभाग के अधिकारी सर्वे के लिए मंदिर परिसर की जांच में लगे हैं। जल्द डीपीआर तैयार कर पहाड़ी मंदिर में रोपवे एवं अन्य सुविधाओं पर कार्य शुरु हो जाएगा। बुजुर्ग एवं शारीरिक अक्षम व्यक्ति भी रोपवे के लगने से पहाड़ी बाबा के दर्शन के लिए ऊपर गर्भ गृह तक जा सकेंगे।
मौके पर रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के राकेश सिन्हा, दीपक लाल, अरुण वर्मा, बंटी शर्मा, रंजीत बिहारी प्रसाद, मेहुल प्रसाद, बादल सिंह, राम सिंह, सौरव लाल, मोनू शर्मा, शानू समेत कई लोग उपस्थित थे।

Friday 15 March 2024

श्री श्याम सहारा परिवार का फागुन महोत्सव मे भजनों पर झूमे श्रद्धालु


*अलौकिक दरबार, हवन पूजन, इत्र व पुष्प वर्षा और छप्पन भोग में शामिल हुए सैंकड़ों भक्तगण

एचईसी आवासीय परिसर स्थित सेक्टर तीन में श्रीश्याम सहारा परिवार के तत्वावधान में फागुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खाटू नरेश श्री श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में अलौकिक दरबार, हवन पूजन, इत्र व पुष्प वर्षा, छप्पन भोग के साथ भजन संध्या व अखंड ज्योति का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। 
 फागुन महोत्सव में विशेष रूप से फरीदाबाद से पधारे प्रख्यात भजन गायक अंकित शर्मा अंश और उनकी टोली द्वारा भजन गंगा की प्रस्तुति ने श्याम भक्तों का मन मोह लिया। दिल्ली से पधारे कलाकार प्रियांशु शर्मा के गीत-संगीत पर भी श्रद्धालु खूब झूमे। 
 देर शाम तक भक्तगण भजन गंगा में गोते लगाते रहे। 
 महोत्सव के आयोजन में सिंटू सिंह, ओमप्रकाश देव शर्मा, अरविंद कुमार पाठक, अंकित पाठक (भगिना), पवन गुप्ता, रोहित, रजत, धर्मेंद्र महतो, हेमंत कुमार सिंह, राजकिशोर प्रसाद सहित श्री श्याम सहारा परिवार के अन्य श्याम भक्तों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
महोत्सव में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। 
* फागुन महोत्सव में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय

श्री श्याम सहारा परिवार, धुर्वा के सौजन्य से आयोजित फागुन महोत्सव में श्याम प्रेमी/श्याम भक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए।
उन्होंने समारोह के सफल व भव्य आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं दी।
 इस अवसर पर श्री सहाय ने कहा कि ऐसे धार्मिक-आध्यात्मिक आयोजन सामाजिक नवनिर्माण में काफी सहायक होते हैं। भगवान के भक्तों/श्रद्धालुओं के लिए ईश्वर से निकटता का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

सुबोधकांत सहाय ने सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवंत सिंह की माता के निधन पर जताया शोक


* परिजनों से मिलकर किया शोक संवेदना व्यक्त 

 
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शहर के सर्वेश्वरी नगर, इटकी रोड (हेहल)  निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवंत सिंह की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। 
 श्री सहाय ने शुक्रवार को हर्षवंत सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। 
विदित हो कि श्री सिंह की माता का निधन एक पखवारे पूर्व हो गया था। विगत दिन उनका श्राद्धकर्म संपन्न हुआ। 
श्री सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के काफी नजदीकी रहे हैं।
 श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
 इस अवसर पर सुनील सिंह, रणजीत सिंह, राजीव कुमार सिंह, सोनू वर्मा सहित हर्षवंत के अन्य परिजन मौजूद थे।

कांके प्रखंड के अरसंडे में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का होली मिलन समारोह आयोजित


*जनहित के कार्यों को गति देने में पंचायत सचिवालय सहायकों की भूमिका महत्वपूर्ण: सुबोधकांत सहाय


रांची। जनहित के कार्यों को गति देने में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों/सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति पंचायत सचिवालय सहायक हमेशा तत्पर रहते हैं। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को कांके प्रखंड अंतर्गत अरसंडे पंचायत भवन में राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय सहायक की लंबित मांगों के प्रति झारखंड सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सकारात्मक पहल की। इसके लिए झारखंड सरकार के मंत्रीगण बधाई के पात्र हैं। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों के लिए मानदेय निर्धारित किया जाना राज्य सरकार का स्वागतयोग्य कदम है। इससे जनहित के कार्यों में तेजी आएगी।
श्री सहाय ने जनहित में महागठबंधन सरकार द्वारा बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने  में पंचायत सचिवालय  स्वयंसेवकों को सक्रियता से जुटे रहने की अपील की। 
 इस अवसर पर राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया। 
गौरतलब है कि मांगें नहीं माने जाने पर विगत वर्ष पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने पर्व-त्यौहार मनाने से परहेज रखा था। 
 मौके पर राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, जिला अध्यक्ष गौतम कुमार कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष प्रभात भूषण, संजर खान, नीरज यादव, लक्ष्मण उरांव, विनोद, संदीप कुमार, अजय कुमार, अनिता कुमारी, सुनीता देवी, वनिता, राम सागर, लीला, संजय, आसिफ, अनीता सहित काफी संख्या में संघ के सदस्यगण मौजूद थे।

Thursday 14 March 2024

खलारी के एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कामगार मिले सुबोधकांत सहाय से


*लीज भूमि पर बने आवासों का स्वामित्व सेवानिवृतकर्मियों को आवंटित करने की लगाई गुहार


रांची। खलारी स्थित एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के सेवानिवृत्तकर्मियोंने लीज भूमि पर बने  आवासों का स्वामित्व उसमें रहने वाले सेवानिवृत कामगारों या उनके परिजनों को दिए जाने की मांग करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को गुहार लगाई है।  इस संबंध में खलारी सीमेंट फैक्ट्री के सेवानिवृतकर्मियों ने श्री सहाय को एक ज्ञापन देकर मामले में हस्तक्षेप कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में यथोचित कदम उठाने का अनुरोध किया है। सेवानिवृतकर्मियों ने कहा है कि एसीसी वर्तमान में अदानी ग्रुप का हिस्सा बन चुका है। इसलिए एसीसी द्वारा द्वितीय और तृतीय लीज नवीकरण के विचाराधीन और लंबित आवेदन को राज्य सरकार द्वारा अस्वीकार किया जाना चाहिए और लीज भूमि पर बने आवासों में रह रहे सेवानिवृत्त कामगारों और अन्य लोगों के नाम स्वामित्व दिलाने के लिए पहल करनी चाहिए। 
 इस अवसर पर  भवतारन कर्मकार, मंगलमय मंडल, मखन राम, एसपी चौरसिया, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसएन सिंह, इंदिरा देवी, मुन्नी देवी सहित काफी संख्या में खलारी एसीसी सीमेंट के सेवानिवृत्तकर्मी व उनके परिजन मौजूद थे।

Wednesday 13 March 2024

फिशरीज काॅलेज के छात्रों ने किया पतरातु डैम और कुजु कोल पिट में लगे केजों का परिभ्रमण

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 14, 2024 :: 

*केज कल्चर से मत्स्यपालन की तकनीक से हुए अवगत
रांची। फिशरीज कालेज, गुमला के विद्यार्थियों ने पतरातू डैम तथा कुजू कोल पीट में स्थापित केजों का भ्रमण किया। विदित हो कि फिशरीज कालेज के विद्यार्थी अपने अध्ययन यात्रा के दौरान मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र आए हुए हैं। यहां मछली पालन के तरीकों से आने हैंड ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही साथ जलकृषि के विभिन्न आयामों को सीख रहे हैं। फिशरीज कालेज के इन विद्यार्थियों का नेतृत्व  सहायक प्राध्यापक स्वेता कुमारी कर रही हैं। यहां 26 विद्यार्थी स्थल अध्ययन सह प्रशिक्षण करने के लिए 15 दिनों के लिए आए हुए हैं।
 इस क्रम में मत्स्य पालन की तकनीक की जानकारियां प्राप्त करेंगे।





Tuesday 12 March 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिलीं राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 12, 2024 :: 
*आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
*महागठबंधन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श


रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से एचईसी आवासीय परिसर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। 
इस क्रम में श्री सहाय ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन को मजबूत करने के लिए रानी कुमारी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। 
 रानी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए अभी से ही जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। 
  रानी कुमारी ने चुनाव में महागठबंधन की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया।

Sunday 10 March 2024

बोर्ड-निगम में रिक्त पड़े पदों पर यथाशीघ्र हो नियुक्ति : अनवरी खातून

 रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की धनबाद जिला अध्यक्ष अनवरी खातून ने कहा है कि झारखंड सरकार बोर्ड व निगम में खाली पड़े पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति करें।
 उन्होंने कहा कि राज्य के कई बोर्ड और निगमों में शीर्ष पदों पर नियुक्ति नहीं होने से जनहित के कार्य बाधित हो रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन में शामिल दलों के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल व्याप्त है।
 उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों के कुशल, वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को बोर्ड-निगम में स्थान दिया जाना चाहिए। बोर्ड-निगम के गठन में सभी दलों की समान रूप से भागीदारी होने से महागठबंधन में शामिल दलों में आपसी समन्वय बेहतर होगा। जनहित के कार्यों में तेजी आएगी और महागठबंधन के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ेगा। 
राजद महिला प्रकोष्ठ की चतरा जिला अध्यक्ष शारदा देवी, कोडरमा जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर और रामगढ़ जिला अध्यक्ष सुषमा देवी ने भी बोर्ड-निगम में खाली पड़े पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है ताकि जनहित के कार्यों को गति मिल सके और महागठबंधन के प्रति जन विश्वास बढ़े। झारखंड प्रदेश
राजद महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी अन्य पदधारियों व सदस्यों ने भी बोर्ड-निगम में राजद को समुचित भागीदारी देने की मांग की है।

Wednesday 6 March 2024

खिजरी विधानसभा क्षेत्र में राजेश कच्छप ने जनता से किए वादों को किया पूरा : पांच किमी सड़क निर्माण की रखी आधारशिला

रांची/नामकुम। खिजरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश कच्छप जनहित के प्रति समर्पित हैं। जन समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। श्री कच्छप जनहित को तवज्जो देते हुए क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में सतत प्रयासरत हैं। 
 इस क्रम में बुधवार को  विधायक राजेश कच्छप नामकुम क्षेत्र की वर्षों पुरानी जनता की मांगों को पूरा करने में सफल रहे। विधायक की अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग, झारखंड सरकार से स्वीकृत योजना नामकुम प्रखंड के हुड़वा पंचायत में पंचायत भवन भंडार टोली से दो सिमाना एवं राईटोली भाया हुड़वा रिची पहाड़ तक (5.175 किमी) (कुल लागत 5,51,99,700/- रुपये) पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि चुनाव के समय ग्रामीणों से वादा किया था कि उक्त पथ का निर्माण करा देंगे।
 गौरतलब है कि वर्ष 1988 में उक्त पथ ग्रेड एक हुआ था। उसके बाद आज 35 साल बाद खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत होकर बन रहा है। 
 ग्रामीण हर बार रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते थे, राजेश कच्छप ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा किया। यह सड़क बनने पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। 
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक चुनाव के समय सभी पार्टी के उम्मीदवार आते रहे और सड़क बनाने का आश्वासन देते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी के विधान सभा चुनाव 2019 के उम्मीदवार राजेश कच्छप ने जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया। मौके पर प्रमुख आशा कच्छप, जिला परिषद सदस्य रीता होरो, मुखिया शिवचरण कच्छप, पंचायत समिति सदस्य कल्याण लिंडा, जीता कच्छप (मुखिया डुगरी), मंगरा कच्छप, पंचायत समिति सदस्य, सतीश पंडा, विधायक प्रतिनिधि, चम्पा टोप्पो ग्राम प्रधान, करण मुंडा, पंचायत समिति सदस्य, अन्ना ज्योति होरो, उप मुखिया, माधो कच्छप, प्रदीप तिर्की, चमरा भोगता, पालहो देवी, सुचिता टोप्पो, संजू टोपनो, माईकल लिंडा, भीम पहान, सिरका पहान, सोमरा पहान, मंजू लिंडा सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Monday 4 March 2024

समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद को मिला इंडिया नेशनल अवार्ड : शुभचिंतकों ने दी बधाई

रांची। शहर के बिरसा चौक (हटिया स्टेशन रोड) निवासी एवं  जाने-माने उद्यमी रामाशंकर प्रसाद को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंडिया नेशनल अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें एक मासिक पत्रिका 'पुलिस-पब्लिक रिपोर्टर' के प्रबंधन द्वारा होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित एक समारोह में रांची के विधायक सीपी सिंह के हाथों प्रदान किया गया। 
 गौरतलब है कि रामाशंकर प्रसाद समाजसेवा के क्षेत्र में विगत तकरीबन तीन दशक से सक्रिय हैं।
कोरोना संक्रमण काल के दौरान उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग दो महीने तक लगातार गरीबों के लिए लंगर चलाते रहे।
जरूरतमंदों को आवश्यक दवाएं व अन्य उपयोगी सामग्री भी पहुंचाते रहे। 
रामाशंकर प्रत्येक वर्ष अपने माता जी की स्मृति में विगत लगभग 15 वर्षों से गरीबों के बीच कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण भी करते रहे हैं।
समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इंडिया नेशनल अवार्ड-2024 के लिए चयनित किया गया।
 उन्हें यह सम्मान प्राप्त होने पर गोपाल कृष्ण झा, दीपक प्रसाद, अजय सिन्हा, नरेश प्रसाद, जयंत झा, धर्मेंद्र गिरी, संजय कुमार, विजय शर्मा सहित अन्य शुभचिंतकों, मित्रों/रिश्तेदारों ने बधाई दी है।

होटल रेडिसन ब्लू के मुख्य शेफ रामचंद्र उरांव हुए सम्मानित


*झारखंडी व्यंजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 
*पहली बार  झारखंड फूड फेस्टिवल की पहल 

रांची। राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के मुख्य शेफ रामचंद्र उरांव को झारखंड के लोकप्रिय व प्रचलित व्यंजन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
 उन्हें यह सम्मान गत दिन एक मासिक पत्रिका, 'पुलिस-पब्लिक रिपोर्टर' के प्रबंधन द्वारा होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित 12वें इंडिया नेशनल अवार्ड समारोह में दिया गया। 
 गौरतलब है कि रामचंद्र उरांव ने झारखंडी व्यंजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से होटल रेडिसन ब्लू में झारखंड फूड फेस्टिवल का पहली बार आयोजन कराया।
इसके माध्यम से विशेषकर झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित पौष्टिक और लजीज व्यंजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 इसका परिणाम यह रहा कि झारखंड के व्यंजन विभिन्न फूड फेस्टिवल में भी आकर्षण का केंद्र होते हैं। 
झारखंड की कला-संस्कृति, परंपरागत रीति-रिवाज और झारखंड के आदिवासी समुदाय के बीच प्रचलित व्यंजनों को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाने में श्री उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
 रामचंद्र उरांव ने सम्मानित होने पर पुलिस पब्लिक रिपोर्टर की टीम के प्रति आभार जताया।

Sunday 3 March 2024

सुबोधकांत सहाय ने किया कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी के रक्तदान शिविर का शुभारंभकहा, पीड़ित मानवता के लिए रक्तदान महादान

रांची/सरायकेला-खरसावां।  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सरायकेला-खरसावां जिलांतर्गत कपाली स्थित कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी के रक्तदान शिविर का रविवार को शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। रक्तदान जीवन दान के समान है।
उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया।
 तत्पश्चात श्री सहाय चांडिल स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।
वहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी झारखंड में अपना परचम लहराएगी।
 उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही पार्टी के पदधारियों को जन समस्याओं के प्रति गंभीर रहने और उनके समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहने की अपील की। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदधारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिहार में बदलाव की बयार हुई तेज : रानी कुमारी

महागठबंधन की जनविश्वास महारैली में शामिल हुईं 
झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की पदधारी व कार्यकर्ता

* बिहार में बदलाव की बयार हुई तेज : रानी कुमारी

* महागठबंधन के प्रति बढ़ा जनता का विश्वास: अमरजीत कौर

रांची/पटना।
 महागठबंधन द्वारा रविवार (तीन मार्च) को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित जनविश्वास महारैली में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की पदधारी व काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। 
राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि महारैली ऐतिहासिक रही। जन विश्वास रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
 महागठबंधन के प्रति बिहार की जनता के विश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। 
 उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को व्यापक जन समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ संगठन विस्तार और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। 
उन्होंने रैली की सफलता के लिए महागठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रति आभार व्यक्त किया।  
 महारैली की ऐतिहासिक सफलता के लिए झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, अंजली देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, संगीता देवी, जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर, कोडरमा धनबाद जिला अध्यक्ष अनवरी  खातून, बेबी देवी, सुलेखा देवी, फुलवा देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, द्रोपदी देवी,  बीना देवी, उषा देवी, कुंती देवी, शांति देवी, कविता देवी, फूल कुमारी देवी, सविता देवी, रूपा देवी, भाग्य देवी, प्रियंका कुमारी, प्रीति देवी, सीमा कुमारी, ज्योति कुमारी, मुस्कान देवी, पायल देवी, शबाना खातून बेगम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आई सी ए आई रांची शाखा सेकेंड बेस्ट ब्रांच अवार्ड से सम्मानित 




 

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के द्वारा वर्ष 2023 में उत्क्रिष्ट कार्यों के लिए रांची शाखा को दूसरा बेस्ट ब्रांच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवार्ड के लिए इंस्टिट्यूट की सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के अधीन 50 शाखाओं के पुरे वर्ष में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, सीए स्टूडेंट्स और सामाजिक के लिए आयोजित किये गए कार्यों की मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट शाखा को यह पुरुषाकार दिया जाता है।  यह पुरुष्कार सेंट्रल इंडियन रीजनल कौंसिल की जयपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के अध्यक्ष सीए किशोर बर्दिया ने सेंट्रल कौंसिल सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा, सीए प्रकाश शर्मा, सीए रोहित रुवाटिया, सीए अनुज गोयल, सीए अभय छाजेड़, रीजनल कौंसिल सदस्य सीए मनीषा बियानी और अन्य रीजनल कौंसिल सदस्यों की उपस्थिति में रांची शाखा के  निवर्तमान अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़, सचिव सीए हरेन्दर भारती, कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, कार्यकारिणी सदस्य सीए प्रभात कुमार सीए उमेश कुमार  सीए उमेश कुमार को दिया।

सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के द्वारा  रांची शाखा को वर्ष 2023 के लिए सेकंड बेस्ट ब्रांच अवार्ड्स से सम्मानित किये जाने पर सीए पंकज मक्कड़ (अध्यक्ष - 2023-24) ने कहा कि यह पुरे झारखण्ड के लिए प्रतिष्ठा कि बात है ही रांची शाखा अपने उत्कृष्ट कार्यों के कारण पुरे सेंट्रल रीजन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।  उन्होंने इस अवार्ड के लिए रांची शाखा के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों, रांची शाखा के सदस्यों और सीए विधार्थियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

विकार ग्रस्त विश्व के अज्ञान को मिटाकर शिव ही प्रकाशमय बनाते हैं :-राजीव कमार पूर्व अधिकारी भा०प्र०से०

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 03, 2024 :: 
 सत्कर्म की सत्य शिक्षा तो केवल परमात्मा सदाशिव भगवान ही देते हैं। विकारग्रस्त विश्व के अज्ञान अंधकार को मिटाकर शिव ही प्रकाशमय बनाते हैं। ये उद्गार ब्रह्माकुमारी संस्थान राजयोग केन्द्र चौधरी बगान, हरम् रोड में शिव अवतरण आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन करते हुए राजीव कुमार पूर्व अधिकारी भा०प्र०से० ने व्यक्त किये। इस
अवसर पर शिव झंडोत्तोलन भी किया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए ललित पोद्दार, रॉची जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ने कहा ज्ञान सागर परमात्मा शिव से अमृत कलश प्राप्त करके अज्ञानता से ग्रस्त नर-नारियों को अमर पद दिलाने की ईश्वरीय सेवा करने के कारण भारत में शिव शक्तियों का गायन होता है। आज इसी बात को समझने और धारण करने की आवश्यकता है कि भौतिकज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान को भी उचित स्थान दिया जाए।

कार्यक्रम में बोलते हुए हषिकेश लाल, निदेशक युवा नाटय संगीत मंच ने कहा नैतिक मूल्यों की समाज में आवश्यकता के साथ-साथ मनोयोग व बुद्धियोग भी व्यक्तितगत जीवन में जरूरी है।
मनोयोग ईश्वर के साथ जोड़ने से ही मनुष्य में दिव्य गुर्णों का उत्कर्ष होगा। मन में विवेक उदय होकर आत्मा परमात्मा के सम्मुख होगी तथा श्रेष्্ कर्म होने लगेंगे।

कार्यक्रम में बनवारी खिरवाल, समाजसेवी ने कहा आज सभी जीवन में दुख व अ अशांति पैदा करने वाले काम क्रोध रूपी विकारों के विष पी रहे हैं। आत्म विस्मृति से पुनः आत्म स्मृति में
मानवो को लाना ही शिव द्वारा उद्घोषित आध्यात्मिक क्रांति का लक्ष्य है व इसमें ही मानव की सर्व समस्याओं का समाधान है।

इस अवसर पर डा० एम. महतो पूर्व संकाय अध्यक्ष बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने कहा आध्यात्म का लक्ष्य तो आत्मा का कल्याण ही है और कल्याण का वाचक तो "शिव" शब्द ही है।
संकटमोचन महाकालेश्वर शिव ने मानवता के कल्याण के लिए हलाहल पान किया था।

कार्यक्रम में उपस्थित अमरेन्द्र विष्णप्री, समाजसेवी ने कहा राजयोग से ही मानव मन की विकृतियों का शुद्धीकरण होता है।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा शिव का स्मृति चिहन शिवलिंग के रूप मेंसर्वत्र सर्व धर्मावलम्बियों द्वारा मान्य है। शिव योगेश्वर हैं - शंकर योगमूर्ति हँं। आज कलियुग की
महारात्रि चल रही है। इस समय आत्मा को ज्ञान द्वारा जाग्रत करना ही जागरण है। इस जागरण से ही सच्ची सामाजिक क्क्रांति आयेगी और कलियुगी विश्व व्यवस्था परिवर्तित होकर दैवी निर्विकारी
वास्तविक स्वराज्य की स्थापना होगी। आज सभी ओर से यह आवाज उठ रही है कि यह जगत.के उद्धारक के प्रकट होने का और सृष्टि तथा मानवता के सर्व कल्याण सम्पादित होने का समय
है। तमोगुणी जड़ता को भेदकर ज्ञान सूर्य शिव पिता परमात्मा के अवतरण का यही यथार्थ समय है। तमोगुणी दुःखी व अशांत सृष्टि के परिवर्तन की भूमिका अब तैयार हो गयी है। यह ऐसा समय है जब हम शिव पिता परमात्मा का संदेश संसार की मनुष्यात्याओं को सुचा सकेंगे। विश्व का परिवर्तन कई प्रकार के मानवी कुकृत्यों व दैवी आपदाओं का मिला -जुला फल होगा। जब सभी आत्माओं के वापिस जाने का समय आ जाता है तभी सुदुर देशवासी शिव युग चक्र को पलटाने के लिए सक्रिय हो उठते हैं। रूहों की करूण पुकार उन्हें आने के लिए बाध्य कर देती है। शिव को इस धरा पर ज्ञानगंगा बहाते हुए 88 वर्ष हो गये हैं व अनेकों के पाप मिटाते हुए एक अलौकिक शक्ति सेना उन्होंने तैयार कर दी है, जो आने वाले थोडे ही समय में सृष्टि का कायाकल्प कर देगी। अनेकानेक गणयमान्य नागरिकों ने मुक्त हस्त से शिव ध्वज से दिव्य वरदान प्राप्त किये एवं प्रतिज्ञाएं कीं ।

इनके अलावा कार्यक्रम में रेखा पाण्डेय, मुख्य प्रबंधक सी०सी०एलo, केनरा बैंक की मैनेजर शालिनी गुप्ता, रूबी रंजन, मैनेजर सी०सी०एल० आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए।
शिवजन्मोत्सव के अवसर पर अतिथियों के द्वारा केक भी काटा गया। ब्रह्माकुमारी बहन के द्वारा
गाईडेड मेडिटेशन कराया गया। कलाकारों के द्वारा परमात्म अवरतण की थीम पर नाटक एवं
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
साथ ही सभी को प्रसाद दिया गया।

विधायक राजेश कच्छप द्वारा सदन में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर सवाल उठाने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जताया आभार

* पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए  पत्रकार संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान  

* पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार : मधु सिन्हा


रांची। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (झारखंड प्रदेश) के एक प्रतिनिधिमंडल ने खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप के  एचईसी परिसर स्थित आवास पर  उनसे मुलाकात की। 
 प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में पत्रकारों से जुड़े मामले को उठाने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
 गौरतलब है कि विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में पत्रकार सुरक्षा कानून, प्रेस आयोग, पत्रकारों के लिए बीमा और प्रधानमंत्री आवास का प्रावधान करने की मांग उठाई।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकार आयोग समेत अन्य मांगों को सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इस दिशा में सकारात्मक पहल की गई है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा, ललन कुमार साहू, एवं सीमा कच्छप शामिल थे।


कुशवाहा समाज की राजनीतिक दलों से अपील, लोकसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर दे अन्यथा समाज उतारेगा अपना प्रत्याशी

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 03, 2024 :: 
 अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड प्रदेश का एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो ने झारखंड के राजनीतिक दलों से अपील की है कि कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों को लोकसभा के चुनाव में प्रत्याशी बनाकर लोकसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर दे.
राजू महतो ने आगे कहा कि कुशवाहा समाज की आबादी प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवास करते हैं। कई लोकसभा क्षेत्र में चार लाख से ऊपर है तो कई लोकसभा क्षेत्र में लाखों की संख्या में निवास करते हैं। श्री महतो ने आगे बतलाया कि भाजपा के जारी सूची में किसी कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों को उम्मीदवार नहीं बनाया जबकि भाजपा का देश भर में 1980 ई से पहले भाजपा से जीतने वाला प्रत्याशी स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा थे। जो कुशवाहा जाति से आते थे और भाजपा का राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने में स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। श्री महतो भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मांग करते हैं कि कोडरमा लोकसभा के उम्मीदवार के रूप में प्रणव वर्मा, स्व. रील लाल प्रसाद वर्मा के सुपुत्र को बनाया जाए। इस पर पुनर्विचार किया जाए। श्री महतो ने झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्र से प्रभारी की घोषणा की है। जो संबंधित क्षेत्र में किस दल का या किस प्रत्याशी का समर्थन करें। 

1.  राजू महतो. रांची लोकसभा एव लोहरदगा लोकसभा 

2.  राजीव लोचन महतो. खूंटी लोकसभा एव चाईबासा लोकसभा 

3.  संतोष महतो. हजारीबाग लोकसभा एव चतरा लोकसभा 

4. देवेन्द्र वर्मा. राजेश महतो. कोडरमा लोकसभा एव गिरिडीह लोकसभा 

5. सुनील कुशवाहा, पलामू लोकसभा 

6. त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, गोड्डा लोकसभा एवं दुमका, समताड़ा लोकसभा, 

7.  ओम प्रकाश सिंह. पूर्वी सिंहभूम 

8. राजीव रंजन, धनबाद लोकसभा 

साहेबगंज लोकमा साह 

श्री महतो ने अंत में कुशवाहा समाज के प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा कि दलों के द्वारा प्रत्याशी नहीं बनाने की स्थिति में चुनाव लड़े कुशवाहा समाज का वोट पार्टी हितों को छोड़कर जाती हित में निर्णय लिया जाएगा और कुशवाहा समाज की जनसंख्यात्मक भागीदारी के लिए कुशवाहा समाज सजग एवं तत्पर रहेगी संवाददाता सम्मेलन में महासचिव संतोष महतो, युवा अध्यक्ष राजीव रंजन, छात्र अध्यक्ष  अमनजीत कुशवाहा, सचिव राजेश वर्मा, गोपाल महतो, कमलनाथ वर्मा आदि शामिल थे।


Thursday 29 February 2024

संघर्षों से भी सीख मिलती है : गुड़िया झा

संघर्षों से भी सीख मिलती है : गुड़िया झा

वक्त भी सिखाता है और शिक्षक भी। पर दोनों में अंतर सिर्फ इतना होता है कि शिक्षक सीखा कर इम्तिहान लेते हैं और वक्त इम्तिहान लेकर सिखाता है। दोनों ही स्थितियों में हम सीखते ही हैं। अब यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम कठिनाईयों को किस रूप में लेते हैं। 
जीवन चक्र बदलते मौसम की तरह है। कभी धूप-तो कभी सर्द और गर्म। डरना, घबराना स्वाभाविक बात है। लेकिन क्या सिर्फ डरने और घबराने से या फिर हाथ पर हाथ रखने या अपने भाग्य को कोसने से समस्या का समाधान सम्भव हो जाएगा। 
यही तो वह समय होता है जब हमारी सहनशीलता और काबिलियत की असली परीक्षा होती है। 

1. हिम्मत न हारें डटे रहें।
चुनौतियों के सामने आंसू बहाने से उन्हें दूर नहीं किया जा सकता है। परिस्थितियों को अपनाएं कि यह सही है कि अभी हमारा समय प्रतिकूल चल रहा है और यह समय भी बहुत जल्द ही गुजर जायेगा। तो इससे मन को बहुत ही शांति मिलती है। इसका एक मनोवैज्ञानिक कारण यह भी है कि अगर हम सिर्फ समस्याओं के बारे में ही सोचेंगे तो आसपास हमेशा वही दिखाई देगी। जबकि मन को हल्का कर समाधान के बारे में रास्ते निकालने की सोचेंगे तो हमारा काम आसान हो जाता है।
अनुभवी लोगों से बाते करें। इससे हमारा काम आसान हो जाता है। चुनौतियों के बारे में कहा जाता है है कि यह कभी भी सूचना देकर नहीं आती हैं लेकिन यह जाती धीरे धीरे और अपने निर्धारित समय पर ही हैं। इस दौरान हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी बहुत ही प्रभावित होता है। 
लेकिन जब हम इन सबसे बाहर निकलते हैं, तो हमें यह एहसास होता है कि चुनौतियां हमारे लिए सिर्फ समस्याएं लेकर नहीं आती हैं बल्कि हमें यह भी सिखाती हैं कि हमारे भीतर क्षमताओं की कमी नहीं है, बल्कि हम खुद अपनी क्षमताओं को पहचान नहीं पाते हैं। 
2 आत्मविश्वास को बनाए रखें।
परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, अपने आत्मविश्वास को हमेशा बनाए रखें। अपनी सकारात्मक सोच से यह विश्वास रखें कि जो हो रहा है उसमें हमारे लिए जरूर ही कुछ अच्छा होगा। कुछ भी हमारे मन के मुताबिक नहीं होता है बल्कि हमें ही परिस्थितियों के अनुसार ढलना पड़ता है।
3 ध्यान का सहारा। 
मन को शांति और सुकून देने के लिए कम से कम 30 मिनट का मेडिटेशन जरूर करें। ये हमें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रदान करने के लिए भी बहुत उपयोगी है। बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Sunday 25 February 2024

काँके मैराथन दौड़ 10 मार्च को :: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2024


काँके मैराथन दौड़ 10 मार्च को ::  रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2024


 10 मार्च/2024 दिन रविवार, समय प्रातः 6:30 बजे से 

दौड़ का स्थानः 

पुरुष (पिठोरिया, किसान विद्यालय से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय मैदान तक) 10 कि० मी० । 

महिला (पिठोरिया किसान विद्यालय से बाढू. तक) 3.5 कि0 मी0 ।



कुल पुरूस्कार राशि : 2.01 लाख रू से अधिक राशि जीतने का अवसर

1. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2024

2. रजिस्ट्रेशन के लिए अपने गांव के आजसू पिलर मेम्बर से सर्पक करें

3. हेल्प लाईन नं0 
9835114732 (डा. अशोक कुमार नाग) 
9835913657 (अमन शहदेव, कांके प्रखण्ड) 
8340230983 (सत्यनारायण मुण्डा, बुड़मू पखण्ड) 
8083437576 (विकास कुमार, खलारी प्रखण्ड)

4. रजिस्ट्रेशन शुल्क (101 रूपये)

5. सिर्फ कांके विधान सभा के महिला/पुरूष अपने फोटो पहचान पत्र की कॉपी रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ संलग्न कर भाग ले सकते है

6. महिला तथा पुरूष स्पर्धा अलग होगी महिला 3.5 कि.मी तथा पुरूष 10 कि.मी. मैराथन दौड़ों ।

(हर प्रतिभागी को चेस्ट नं०, टी शर्ट, ग्लूकोज, पानी मुफ्त दिया जाएगा)

Thursday 22 February 2024

एक मार्च को रिलीज होगी फिल्म संदेह - प्रदीप श्रीवास्तव

मुंबई : मित्तल एडवरटाइजिंग व डिस्ट्रीब्यूशन के द्वारा एक मार्च को हिंदी फिल्म संदेह सम्पूर्ण भारत के सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।फिल्म का ट्रैलर और म्यूजिक यूट्यूब पर रिलीज किया गया हैं। निर्माता प्रदीप श्रीवास्तव हैं।वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और अभिनेता भी हैं। प्रदीप श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे सीतापुर में एक कायस्थ परिवार में हुआ।संस्कारों और सुसंस्कृत वातावरण में पले-बढ़े वे एक आईटी पेशेवर बने और अपनी जीवन यात्रा शुरू की।लेकिन और अधिक की ख्वाहिश थी और बॉलीवुड ने उन्हें बहुत ज्यादा लुभाया।अन्य लोगों की तरह उनकी बॉलीवुड में प्रवेश की कहानी भी आसान नहीं थी और वह केवल कुछ बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में ही भूमिकाएँ हासिल कर सकें।ऑनस्क्रीन अपना हुनर ​​दिखाने के अलावा वह ऑफस्क्रीन भी कुछ फिल्मों के लिए कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करते रहें।इंपल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित फिल्म 1 मार्च को पूरे भारत में रिलीज होने वाली हैं।उनके दोस्त और बिजनेस पार्टनर संजय राय ने उनके सपने को साकार करने में अपना साथ दिया।फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक अयाज़ खान ने किया हैं और श्वेता श्रीवास्तव फ़िल्म की लेखिका हैं। यह फिल्म कॉलेज के कुछ छात्रों की युवाओं पर आधारित फिल्म है।जो यात्रा पर जाते हैं और उनके साथ घटित कुछ घटनाओं की श्रृंखला उनके जीवन को पूरी तरह से बदल देती हैं।