Sunday 31 December 2023

साल के अंतिम दिन श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे मे लगभग 1400 लोगो ने पाया प्रसाद

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 31, 2023 :: 
127 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का संचालन अपने बच्चों के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे संस्था की सदस्या एवम गुरु महाराज के परम भक्तिभावी शिष्या मीरा देवी आडुकिया और उनके परिवार के सदस्यों के सौजन्य से किया गया।                                      
                                       
 संस्था के सदस्यो ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एव गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहा उपस्थित महिलाओ और पुरूष श्रद्धालुओ को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर आज  127 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया गया। 

लगभग 1400 से ज्यादा श्रद्धालुओ राहगीरों एव जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का प्रसाद मे पुडी,आलु टमाटर मिश्रित सब्जी, भेजिटेबल पुलाव, केसरिया खीर,केसरीया जलेबी का वितरण कर सेवा की गई।

आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत,ओम प्रकाश सरावगी,अरविंद अग्रवाल,शिव भगवान अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश शर्मा, पवन पोद्दार (ताउ),चन्द्रदिप साहु,परमेश्वर साहु महिला समिति कि विधा देवी अग्रवाल,सिता शर्मा,चन्दा देवी अग्रवाल,संतोष अग्रवाल सरीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।
 

No comments:

Post a Comment